आंधप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने अपने कार्यालय में पहले ही दिन वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का निर्देश दे दिया था।मुख्यमंत्री रेड्डी बहुत मजबूत और बहुत कोमल दिल दोनों ही बात में फिट बैठते हैं। आंध्र प्रदेश के नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी ने एयरपोर्ट पर इलाज के लिए पैसे मांग रहे एक नागरिक को 20 लाख रुपये दे दिए है।
वह शख्स कैंसर से इलाज के लिए एक प्लेकार्ड बनाकर इलाज के लिये मदद मांग रहा था। लेकिन उसकी मदद को कोई हाथ नही उठा रहा था।तभी मुख्यमंत्री जगन रेड्डी के रूप में उसे एक फरिस्ता मिला जिसने उसकी मदद की और ये सब देख उसको हौसला दिया।
मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने यह सब देखते ही उसकी मदद करने के लिए आपना हाथ बढ़ाया।ये देख वहाँ पर खड़े हर व्यक्ति चकित हो गए। इससे पहले भी मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने अपने कार्यालय में पहले दिन वृद्धावस्था को देखते हुए पेंशन बढ़ाने का आदेश दे दिया था। शपथ ग्रहण समारोह के तुरन्त बाद मुख्यमंत्री जगन रेड्डी ने वृद्धावस्था पेंशन को, जो पहले एक हजार थी उसको बढ़ाकर अब तीन हजार रुपये प्रतिमाह कर दी।
वृद्धावस्था पेंशन को तीन हजार रुपये वाली फाइल पर अपने हस्ताक्षर कर दिए है। मुख्यमंत्री जगन रेड्डी 2019 के 15 अगस्त तक प्रस्तावित ‘ग्राम सचिवालयम्स’ में कार्य करने के लिये चार लाख ग्राम स्वयंसेवकों जो शिक्षित बेरोजगार युवाओं की नियुक्ति का भी दावा कर दिया है।
मुख्यमंत्री रेड्डी ने कहा कि हर स्वयंसेवक को नौकरी मिलने तक प्रतिमाह पांच हजार रुपये दिया जाएगा। अपना कार्यपद संभालने के कुछ ही घंटे बाद 1 अप्रैल, 2019 से पूर्व की सभी अनुमोदित की गई ऐसी परियोजनाएं, जिन पर कार्य प्रारम्भ नहीं हो पाया है, उनको निरस्त कर दिया था।
आंधप्रदेश में जगन रेड्डी के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य प्रशासन ने बड़े बदलाव किये सरकार ने मंगलवार रात कई IAS और IPS अधिकारियों का स्थान्तरण कर दिया।
इस बड़े बदलाव में 49 IAS और छह IPS का transfer कर दिया गया। इससे पहले 46 साल के जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के साथ हुए विधानसभा चुनावों में कुल 175 में से 151 सीटों पर विजयी रही।



