MP में बिजली की किल्लत, किन्तु CM कमलनाथ ने सोशल मीडिया की अफवाह बताया

0
442

बिजली से परेशान और कटौती को लेकर लोगो के आक्रोश का सामना कर रही मध्यप्रदेश कमलनाथ सरकार, बिजली संकट होने पर भी विश्वास दिला रही है कि प्रदेश में बिजली संकट नहीं है।पर्याप्त बिजली की मात्रा है हमारे प्रदेश मे । पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि शिवराज सरकार के वक्त लाइन की मेंटेनेंस ना होने के कारण बार-बार बिजली चली जाती थी। जिसे अब सही किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि सोशल मीडिया पर फैल रही झूठी अफवाहों से भ्रामित न हो।वो सब एक अफवाह मात्र है। बिजली संकट और पानी को लेकर बेवजह के मामलों से घिरी कमलनाथ सरकार क्राइसेस मैनेजमेंट में लगी हुई है।

मंगलवार को ऊर्जा विभाग की हाईलेवल मीटिंग होने के बाद फिर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लोगो से कहा है कि प्रदेश में बिजली की कोई कमी नहीं है। इस बात से जनता का भरोसा जितने में लगी है कमलनाथ सरकार। उनका कहना है कि ना ही ये अघोषित बिजली कटौती है।

उनका कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज की सरकार के वक्त कई साल तक बिजली सप्लाई करने वाली लाइनों का सही तरीके से रखरखाव नहीं हुआ है इसलिए बार-बार ये परेशानी आ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा अब सही तरीके से बिलजी लाइनों की मरम्मत और मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। उन्होंने बिजली विभाग के अफसरों से भी कहा दिया है कि जब मेंटेनेंस काम के लिए बिजली लाइन बंद की जाए। तब उसकी खबर पहले से प्रदेश की जनता को दे दी जाए।

जिससे लोग पहले से ही सतर्क हो जाये, ताकि झूठी अफवाह की स्थिति ना फैले।प्रदेश की जनता के मन मे ये ना स्थिति पैदा हो कि बिजली कटौती चल रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा है कि थोड़ा समय दीजिए।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा बहुत सालों से बिजली सप्लाई व्यवस्था में मरमत का काम नहीं हुआ है।

इसी कारण से बिजली न रहने की परेशानी पैदा हो रही है। उन्होंने कहा जल्द ही सारी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूर्व शिवराज सरकार में खराव बिजली लाइन में मरमत व सुधारने में थोड़ा समय लगेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here