
Photo Credits: Twitter
Chennai: देश में कई ऐसे ऐसे लोग हैं, जो अपने जुगाड़ से पूरी दुनिया का घ्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। ऐसे में कई बार यह देशी वैज्ञानिक और इंजीनियर अपने जुगाड़ और खोज की बदौलत बड़ी सफलता हासिल कर लेते हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) भी ऐसे कई लोगो से प्रभावित होते रहते हैं। कई बार वे खुश होकर बड़ा इनाम भी दे दिया करते हैं।
आनंद महिंद्रा को देश के लोगों की क्रिएटिविटी (Creativity) हमेशा भा जाती है। जब उन्हें किसी का काम अच्छा लगता है, तो उसे वह तत्काल ही सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट पर शेयर कर देते हैं। ऐसा ही एक काम आनंद महिंद्रा ने किया था, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक शख्स के काम को सराहा और प्रमोट किया।
वैसे तो अपना खुद का सपनों का घर बनाने की तम्मन्ना सभी के मन में होती है। परन्तु इस महंगी और भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपना घर लेने की ख्वाइश पूरी करना सभी के बस की बात नहीं होती। इसके उलट एक बंदे ने निराश होने के बजाए एक जुगाड़ निकाल लिया।
चेन्नई का ये शख्स एक यूनीक आइडिया लेकर आया। इस शख्स ने अपने ऑटो को एक ऐसे शानदार घर में बदल दिया, जिसमें सारी सुविधाएं मौजूद थी। इस शख्स का ऑटो वाला घर (Auto House) सोशल मीडिया पर छा गया और वायरल होने लगा। उस वक़्त इस कारनामे पर आनंद महिंद्रा की नजर पड़ी, तो वो इस टैलेंट के दीवाने हो गए और उन्होंने इस शख्स का जुगाड़ का ऑटो घर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अपनी एक इच्छा भी जताई।
दक्षिण भारत के चेन्नई (Chennai) के रहने वाले अरुण प्रभु (Arun Prabhu) ने अपने ऑटो रिक्शा (Auto Rickshaw) को एक शानदार चलता फिरता घर बना डाला। इस ऑटो में घर (House in Auto) की तरह वेंटिलेशन, खिड़कियां, दरवाजे, छत, बिस्तर और कपड़े सुखाने तक की सुविधा है। अरुण प्रभु ने अपने इस ऑटो घर की छत पर सोलर पैनल भी फिर किये हैं। कुछ बैटरियों की मदद से वह इसमें बिजली भी जनरेट करके इसका इस्तेमाल करते हैं। इस घर में पानी स्टोर करने की भी व्यवस्था है।
man who built the tiny house on top of a rickshaw
A young architect from Tamil Nadu built a portable home on top of an auto rickshaw, probably first of its kind in India. With a tiny movable house, what an idea!Business giant Anand Mahindra applauded Prabhu's innovation. pic.twitter.com/CWgMUjZjky— Dr DB Bhaaskara/Д-р Д.Б. Бхааскара (@bhaaskara) March 2, 2021
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया की अरुण (Auto House Owner Arun Prabhu) ने एक लाख रुपये खर्च करके इस ऑटो को अपना घर (Mobile Home) बनाया। इस घर की लंबाई-चौड़ाई एक नार्मल कमरे से कम है।
इस ऑटो-घर की छत पर एक कुर्सी भी दिखाई देती है। ये घर काम ही अनेक सुविधा देता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग इसकी बहुत तारीफ कर रहे हैं। घर की ऊंचाई ऑटो की ऊंचाई से डबल है।
Arun Prabhu of Chennai builds a "Solo 0.1" house with Rs 1 lk and an auto.@AnandMahindra calls it's a new "post-pandemic wanderlust" trend#India #innovation #engineering #smallspaces #IncredibleIndia pic.twitter.com/eyvmq26ag1
— ET NOW (@ETNOWlive) February 27, 2021
ऐसे में आनंद महिंद्रा भी इस घर की प्रसंशा करते हुए देखते गए और अरुण के इस आईडिया और टैलेंट की उन्होंने खूब तारीफ की। उन्होंने अरुण के काम से खुश होकर उन्हें ऑफर तक दे दिया और ट्वीट किया कि ‘क्या वो बोलेरो पिक-अप पर भी ऐसा कुछ बना सकते हैं?’ बोलेरो पिक-अप वाहन महिंद्रा कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला पिक-अप वाहन है।
It's great innovation Arun Prabhu of chennai built this house''solo 0.1'' with 1 lac rupees & an auto👍#mahindra @anandmahindra pic.twitter.com/bVTnbeGMlm
— Qamar Khan (@QamarKh46968841) February 28, 2021
आनंद महिंद्रा ने अपने ट्वीट में कहा कि इससे कम जगह की ताकत पता चलती है। महामारी और आपदा का समय खत्म होने के बाद ट्रेवल करने वाले लोगों के लिए ये चलता फिरता घर घूनने के लिए अच्छा विकल्प साबित हो सकता है।
आनंद महिंद्रा ने कहा कि अरुण ने इसके जरिए कम स्पेस की पावर को दिखाया है, जो आपदा काल के बाद घूमने के चाहत लिए लोगों के लिए एक बड़ा ट्रेंड बन सकता है। ऐसे में रोड ट्रिप करने वालों के लिए यह बहुत फायदेमंद हो सकता है।



