
Photo Credits: Twitter(Neeraj_chopra1)
Delhi: भारत की जनता देश का रियल हीरो नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को करार दे चुकी है। नीरज चोपड़ा ने इस साल टोक्यो ओलंपिक 2020 (Tokyo Olympics 2020) में जैवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल (Gold Medal Winner in Javelin Throw) जीतकर इतिहास रच देश का मान बढ़ा दिया था।
भारत जब एक भी ओलंपिक गोल्ड मैडल (Olympics Gold Medal) नहीं जीत पा रहा था, तब इस सूखे का अंत नीरज ने वह भाला फेंक कर किया और तिरंगा पूरी दुनिया में लहरा दिया था। ऐसे में उस वक़्त देश के बड़े और जाने माने बिज़नेसमेन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक वादा किया था, जिसे आज उन्होंने पूरा कर दिया है।
आनंद महिंद्रा ने जैवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज को XUV 700 नाम से लॉन्च हुई एक महिंद्रा की एक लग्जरी कार (Luxury Car) गिफ्ट कर दी है। देश की जनता इस कार को देख ख़ुशी से झूम उठी है। नीरज चोपड़ा को मिली इस कार में कई खास और अहम् बाते है, जैसे की यह एक कस्टमाइज्ड (customized car) है, जिसमें नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो और उनके ओलंपिक रिकॉर्ड के सीन भी दिखाई देते हैं।
इस खूबसूरत कार को लेकर नीरज ने बहुत खुशी व्यक्त की है और आनंद महिंद्रा को धन्यवाद कहा है। नीरज चोपड़ा ने ट्विटर पर इस कार के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “कुछ बहुत ही स्पेशल कस्टमाइजेशन के साथ नई गाड़ी देने के लिए आनंद महिंद्रा जी को धन्यवाद। मैं बहुत जल्द कार को बाहर ले जाने के लिए उत्सुक हूं।” यह ट्वीट और फोटो काफी पसंद किया जा रहा है और अब वायरल हो रहा है।
अपना वादा निभाते हुए महिंद्रा ने नीरज चोपड़ा को एक्सयूवी700 का खास वेरिएंट (Mahindra XUV700 Javelin Edition) भेट कर दिया है। आपको बारे दें की यह कार खासतौर पर नीरज के लिए ही बनाई गई है। इस कार में जैवलिन एम्बलेम और गोल्ड ऐक्सेंट देखा जा सकता है।
Thank you @anandmahindra ji for the new set of wheels with some very special customisation! I'm looking forward to taking the car out for a spin very soon. 🙂 pic.twitter.com/doNwgOPogp
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) October 30, 2021
इस कार में गोल्ड पेंटेड फ्रंट ग्रिल के साथ ही साथ कई वर्टिकल स्लेट्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा गोल्ड फिनिश के साथ नई महिंद्रा बैज और ORVMs पर गोल्ड लुक भी बहुत ज़बरदस्त लग रहा है। इसमें डोर हैंडल्स और रियर बैजिंग पर भी गोल्ड ऐक्सेंट हैं। महिंद्रा ने एक्सयूवी700 जैवलिन एडिशन कार को मिडनाइट ब्लू एक्सटीरियर कलर में बनाया है।
इस कार के इंजन पर काही काम किया गया है। इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन देखने को मिलते हैं। अब ऐसे में लोगो के मन में एक साल है की इस कार की कीमत (Neeraj Chopra car price) कितनी है, तो इसकी कीमत 12.49-22.99 लाख रुपए है। इस कार की फोटो में कार पर हिन्दू मान्यताओं के आधार पर स्वस्तिक (swastika) का निसान भी बनाया गया है। कार पर बने स्वस्तिक के छिन्न को देखकर देश की जनता और भी खुश हो रही है।
Loved swastika on your car Champ 👍 @Neeraj_chopra1 💪😍 pic.twitter.com/VL5LlNKNzp
— इशिका मिश्रा (@Miss_ishuu) October 31, 2021
मीडिया में आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार, कार का इंटीरियर भी काफी खास है। इसका केबिन सॉफ्ट टच मटीरियल्स का बना है और डैशबोर्ड पर जैवलिन एम्बलेम दिख रहा है। लेदर सीट्स वाली कार में सारे फीचर्स, इंजन और पावर महिंद्रा SUV-700 के रेगुलर मॉडल्स जैसे ही हैं।
@Neeraj_chopra1 #NeerajChopra so so happy for you . This is such an amazing gift. Would love to see u zoom in ur new car and post a video of the same . pic.twitter.com/fg7pUqch0w
— JaySas (@jaysas_xyz) October 30, 2021
जानकारी हो की इस कार में नीरज का ओलंपिक रिकॉर्ड भी आप देश सकते है। बता दें कि खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने 87.58 के बेस्ट थ्रो के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम दर्ज किया था और अब इसी खास नंबर को गोल्ड में गाड़ी पर भी लगाया गया है। यह सब चीज़े और बातें इस कार को सबसे खास कार बना देती है।



