महल की तरह दिखने वाली ट्रेन, जो भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में से एक मानी जाती है, डिटेल्स

0
928
Maharaja Express Train
All About Maharaja Express Train In Hindi. Maharajas Express is the flagship luxury train of IRCTC and newest luxury train in the country.

Jaipur: वैसे तो ट्रेन के सफर को सस्ता और सुविधाजनक सफर माना जाता है इसीलिए लोग सुविधा और सस्ते सफर के लिए ट्रेन की यात्रा को चुनते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में सबसे सस्ता और सुविधाजनक यातायात का साधन ट्रेन है, इसीलिए लंबी से लंबी यात्रा ट्रेन के माध्यम से सुविधाजनक हो जाती है।

जब भी कभी फैमिली ट्रिप प्लान होती है, तो लोगों के मन में सबसे पहला ख्याल आता है कि यात्रा ट्रेन से की जाएगी क्योंकि रेल मंत्रालय यात्रियों को बहुत अच्छी-अच्छी सुविधाएं मुहैया करा रही है। आज भारत में अर्थव्यवस्था की रीढ़ रेल विभाग को बताया जाता है। रेल की यात्रा परिवार के साथ प्लान की गई यात्रा को सुविधाजनक के साथ-साथ यादगार और आनंदमई बना देती है।

ट्रेन की यात्रा हर किसी को खूब आती है। क्योंकि यात्रा कम समय में और सस्ते में अच्छी तरह से यात्रा हो जाती है, परंतु आज हम ऐसी ट्रेन की बात करेंगे, जो सभी ट्रेनों की यात्रा से काफी महंगी है। पहचाने सभी ट्रेनों से ज्यादा महंगी ट्रेन क्यों है।

क्यों है महंगी ये ट्रेन की यात्रा

हम बात कर रहे हैं महाराजा एक्सप्रेस (Maharaja Express Train) की जो सबसे महंगी ट्रेन यात्रा कराती है। इस ट्रेन की महंगी यात्रा का कारण ट्रेन में उपलब्ध सुविधाएं है। यदि आप लोगों ने भी केवल इस ट्रेन का नाम सुना है, परंतु यात्रा नहीं की आज हम आपको इस ट्रेन बारे में विस्तार से बताने वाले है।

जैसा कि हम जानते हैं कि ट्रेन का सफर सस्ता और सुविधाजनक है, इसीलिए यात्री ट्रेन का सफर करते हैं, परंतु रेल मंत्रालय द्वारा एक महंगी और सर्व सुविधा से संपन्न ट्रेन भी चलाई जा रही हैं जिसका नाम महाराजा एक्सप्रेस है।

Maharaja Express
Inside Of Maharaja Express Train

इस ट्रेन की खास बात यह है कि यह अंदर से किसी लग्जरी होटल की तरह दिखाई पड़ती है और इसकी संपूर्ण सुविधाएं एक लग्जरी होटल (Luxury Hotel) की तरह है, इसलिए इस ट्रेन को विश्व की सबसे महंगी ट्रेन यात्रा भी कहा जाता है। आज हम इस लेख के माध्यम से और ट्रेन की तस्वीर के माध्यम से इस महंगी ट्रेन की यात्रा करें।

लग्जरी ट्रेन का सफर

महाराजा एक्सप्रेस जो देश की सबसे महंगी ट्रेन है और इसकी सुविधाएं किसी फाइव स्टार होटल (5 Star Hotel) से कम नहीं है। जैसे ही आप इस ट्रेन में अंदर प्रवेश करते हैं, तो आप देखकर हैरान रह जाएंगे की ट्रेन के अंदर एक होटल की तरह सुविधाएं दी गई है, जो देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

Maharaja Express irctc
Maharaja Express Train File Photo.

जब आप ट्रेन में प्रवेश करेंगे तो आपको लगेगा कि आप कहीं स्वर्ग में तो नहीं आ गए। दोस्तों इस ट्रेन को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के द्वारा चलाया जा रहा है। सर्व सुविधा से संपन्न होने की वजह से यह ट्रेन भारत की सबसे महंगी ट्रेनों में गिनी जाता है।

7 दिनों में चार अलग दिशा में करवाती यात्रा

इस रेल के चलाने का उद्देश्य विश्व के प्रसिद्ध पर्यटक शहरों में यात्रा करवाना है। यह ट्रेन 7 दिनों के भीतर चार अलग-अलग रूट पर यात्रा करवाती है। ‘द इंडियन पैनरोमा’, ‘ट्रेजर्स ऑफ इंडिया’, ‘द इंडियन स्प्लेंडर’ और ‘द हेरिटेज ऑफ इंडिया’ रूट्स आते हैं। इन जगहों को घूमने में 7 दिन का सफर बहुत ही आरामदायक होता है। इसीलिए बहुत ही जल्दी है सफर कट भी जाता है।

इस ट्रेन के अंदर की सुविधाएं एकदम लग्जरी इसीलिए यह यात्रा आपको लगेगा कि कभी खत्म ही ना हो। इसके अंदर डाइनिंग रूम हो या बैडरूम एकदम राजशाही तरीके से बनाई गई है। इस ट्रेन के पैसेंजर को किसी भी प्रकार की कोई तकलीफ का सामना नहीं करना पड़ता।

टूर के हिसाब से देना होता है पैसा

जानकारी के अनुसार आपको बता दें यह ट्रेन 4 अलग-अलग रूटों पर अपने यात्रियों को यात्रा करवाती है। इसीलिए सभी यात्राओं का किराया और समय अलग-अलग सुनिश्चित किया गया है। ट्रेन के अंदर बने केबिन के हिसाब से भी किराए को आवंटित किया गया है।

जैसे द इंडियन पैनरोमा पैकेज (Indian panorama Package) के डीलक्स केबिन की कीमत 11 लाख के आस पास होती है। वही टूर के प्रेसिडेंटिअल सूट की कीमत 40 लाख रुपया तक होती है। यह कीमत ट्रेन की महंगाई को बयां करती है। परंतु यदि सुविधाओं की बात करें तो यह ट्रेन काफी सुविधा युक्त है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here