ठंड से बचने मार्केट में खूब बिक रहा इलेक्ट्रिक बेडशीट, जो चुटकियों में आपके बिस्तर को गर्म कर देता है

0
6870
Electric bedsheet
All about Electric bedsheet in Amazon sale. How Electric bedsheet works to keep your bed hot in winter season. Its very useful item.

Jabalpur: भारत देश दुनिया में एक अनूठा देश है, क्योंकि यहां पर तीनों मौसम अपने पूरे शबाब के साथ प्रकृति हमें गिफ्ट करती है। एक ओर जहां गर्मियों में रेगिस्तान जैसी तीव्र गर्मी पड़ती है, वही बारिश में अंधाधुंध तूफानी बारिश का भी मजा प्रकृति हमको दे रही है।

जब बात सर्दियों की हो तो क्या ही कहने कई बार तो कई कई दिन तक सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं होते ऐसे में सर्दियों से बचाव के बहुत से उपाय हम करते आए हैं जैसे, गर्म कपड़े स्वेटर, जैकेट इसके अलावा कमरे को गर्म करने के लिए रूम हीटर बेस्ट से बेस्ट क्वालिटी के चादर एवं ब्लैंकेट ताकि सर्दियों से खुद को बचाया जा सके।

आज एक बड़े ही सुविधाजनक और इफेक्टिव सलूशन हम आपसे शेयर करने वाले हैं, जो आपके चादर की जगह बिस्तर पर बिछाया जाएगा, परंतु यह बिजली की मदद से स्वयं को गर्म भी कर सकता है, जो आपको सर्दियों में भी गुनगुनी गर्माहट का अहसास देगा। इस प्रोडक्ट का नाम है, इलेक्ट्रिक बेडशीट (Electric Bed Sheet) जो कि ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। हम आपको देंगे संपूर्ण जानकारी।

क्या है यह बेडशीट और कैसे काम करती है

बिस्तर को गर्म करने के लिए जिस तकनीक की बात की जा रही है, उसे इलेक्ट्रिक बेड वार्मर (Bed Warmer) के नाम से जाना जा रहा। यह देखने में एक साधारण चादर की तरह होता है, जिसे हम अपने बिस्तर में बिछा देते हैं, परंतु एक वायर के जरिए हम इलेक्ट्रिक सॉकेट में लगा देते हैं।

ऑन होने पर यह कुछ मिनटों में ही सेट किए गए टेंपरेचर के अनुसार खुद को गर्म कर लेता है। इस बेडशीट के फैब्रिक की क्वालिटी बहुत ही उम्दा होती है, जिससे लंबे समय तक हम इसका इस्तेमाल कर सकें। यह पूरी तरह से सुरक्षित है। इसमें किसी भी तरह से बिजली का नुकसान हम तक नहीं पहुंच सकता, कुछ इस तरह से डिजाइन किया गया है।

जरूरत अनुसार कंट्रोल कर सकते हैं इसका टेंपरेचर

दोस्तों प्रोडक्ट के साथ दी गई इंफॉर्मेशन में बताया गया है कि इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे अच्छा समय है। जब आप सोने जाएं उसके करीब आधे घंटे पहले ही इसको ऑन कर ले, ताकि आपके बिस्तर में पहुंचने से पहले ही है गर्म हो चुका हो। क्योंकि ठंड कभी भी कम या ज्यादा हो सकती है।

आप देश के किसी भी हिस्से के हो सकते हैं, शायद आपके यहां बर्फ पड़ने जितनी ठंड पड़ रही हो, इसलिए इस बेडशीट पर भी तीन तरह के टेंपरेचर की व्यवस्था की गई है। हल्का गर्म, मीडियम एवं हाई, आप स्विच से कोई भी मोड सिलेक्ट कर सकते हैं।

इसमें इमरजेंसी के लिए ऑटो कट का ऑप्शन दिया गया है, ताकि यदि आप अधिक गर्म का स्विच ऑन करके छोड़ दिए हैं, तो यह अपने आप बॉडी टेंपरेचर के अकॉर्डिंग्ली सेट होकर के खुद को ऑफ कर लेगा इसलिए बच्चे और बूढ़ों के लिए भी यह काफी सुरक्षित है।

ऐमेज़ॉन के पोर्टल से आप खरीद सकते हैं इसकी कीमत होगी कुछ इस तरह

अगर आप सोच रहे हैं कि इसकी कीमत बहुत ज्यादा महंगी होगी, तो आपको बताना चाहेंगे कि जितनी इस चादर की उपयोगिता है। उसके हिसाब से यह काफी रीजनेबल साबित होने वाला है। क्योंकि ठंड लगने से बच्चे और बूढ़े लोग अक्सर बीमार हो जाते हैं, तो उनकी सुरक्षा के लिहाज से यह आपको काफी फायदेमंद लगेगा।

साइज के हिसाब से सिंगल बेड या डबल बेड आप जो चाहे वह ले सकते हैं। इसकी कीमत 800 RS से शुरू हो जाती है और क्वालिटी और साइज के हिसाब से 4000 RS तक में आपको मिल जाता है।

पुराने समय में कैसे करते थे लोग बिस्तर को गर्म जानते हैं कुछ रोचक तथ्य

हम सब जानते हैं दोस्तों जम्मू कश्मीर देश के वह हिस्से हैं, जहां ज्यादातर समय बर्फ से ढका होता है। इस समय इंसान को सरवाइव करना बहुत मुश्किल होता है। ऐसे में हजारों साल से यहां पर इस तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसे कांगड़ी कहा जाता है।

यह पुश्तैनी है, पर आज भी प्रचलन में है, इसमें छोटी सी मिट्टी की मटकी को पेड़ की नाजुक पत्तियों से कुछ इस तरह पैकिंग कर के तैयार किया जाता है। जिसमें कोयले के अंगारे डालकर बिस्तर के अंदर या फेरन कुर्ते के अंदर रखने से वह बिस्तर एवं जिस्म को गर्म रखता है। आज भी कश्मीर के कई हिस्सों में आपको इसका चलन देखने को मिल जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here