इस फिल्म की शूटिंग के बाद फेमस हुई घाटी और उसी फिल्म के नाम पर घाटी का नाम पड़ गया

0
1123
Betaab Valley Kashmir
All About Betaab Valley in Kashmir and its interesting story. BETAAB (1983) film was shot in Kashmir is named as Betaab Valley of Pahalgam.

Kashmir: दोस्तों भारत में ऐसी कई जगह है, जो पर्यटकों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं होती। घूमना फिरना तो हर किसी को पसंद होता है, इसीलिए अक्सर लोग छुट्टियां बिताने के लिए भारत के प्रसिद्ध पर्यटक शहरों में घूमना बेहद पसंद करते हैं।

दोस्तों आज हम इस पोस्ट के माध्यम से कश्मीर की घाटी (Kashmir Valley) की बात करेंगे। कश्मीर तो अपने आप में ही एक स्वर्ग है। आपकी खूबसूरती देश के लोग ही नहीं बल्कि विदेशी लोग भी देखने आते हैं। कश्मीर की ठंडी जलवायु चारों तरफ ऊंचे ऊंचे पहाड़ों में सफेद चादर की तरह जमी हुई बर्फ ऊंचे ऊंचे वृक्ष हरियाली जंगल और झरने कश्मीर को और भी ज्यादा खूबसूरत बना देते हैं। कश्मीर एक केंद्र शासित प्रदेश है।

Betaab Valley of Pahalgam

जानकारी के अनुसार इस राज्य में ड्राई फ्रूट्स और सेव काफी ज्यादा प्रसिद्ध है, जिन्हें कश्मीर की शान भी माना जाता है। कश्मीर की शान बढ़ाने के लिए इस जगह पर एक घाटी है। जहां किसी फिल्म की शूटिंग (Film Shooting) हुई थी, जिसके बाद से यह जगह इतनी ज्यादा मशहूर हो गई कि लोगों की भीड़ साल के 12 महीने लगी रहती है। इसी वजह से इस घाटी का नाम उसी फिल्म के नाम पर रखा गया है तो आइए जानें इस घाटी के बारे में विस्तार से।

कश्मीर की खास घाटी

दोस्तों आज हम कश्मीर की उस घाटी के बारे में बात करेंगे जो प्राकृतिक रूप से बेहद सुंदर और आकर्षक है। यह वही घाटी है जिससे एक बॉलीवुड फिल्म (Bollywood Film) ने इतना मशहूर कर दिया कि आज यहां साल के 12 महीने सैलानियों और पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहता है।

Betaab Valley

आज हम इस लेख के माध्यम से कश्मीर की बेताब घाटी की बात करेंगे जिसका नाम बॉलीवुड की एक फिल्म से पड़ा है। आपको बता दें यह घाटी कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहले गांव से करीब 15 किलोमीटर की दूरी बनी हुई है। इस घाटी में साल के 12 महीने सुहावना और मंत्रमुग्ध कर देने वाला मौसम बना रहता है, जिसकी वजह से यहां पर साल के 12 महीने लोगों का आना जाना लगा रहता है।

बेताब घाटी घूमने आने वाले लोग कैंपिंग और ट्रैकिंग का सबसे ज्यादा लुफ्त उठाते हैं। लोगों को यहां की खूबसूरती काफी ज्यादा पसंद आती है। तरफ हरा-भरा ठंडा और शांति में वातावरण इस घाटी को और भी ज्यादा खास बना देता है।

इस घाटी की प्रसिद्ध कहानी

आपको बता दें इस घाटी के नाम को लेकर भी एक बहुत ही खास कहानी है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दोस्त आपको बता दें इस घाटी का नाम बेताब (Betaab Valley) इसलिए रखा गया, क्योंकि वर्ष 1983 में इस घाटी में सनी देओल और अमृता सिंह (Sunny Deol And Amrita Singh) की एक प्रसिद्ध फिल्म आई थी, जिसका नाम बेताब (Betaab) था।

उस फिल्म की शूटिंग इसी जगह से हुई थी। लोगों ने फिल्म में इस घाटी का दृश्य देखा था, तब से यह घाटी पर्यटकों के लिए काफी खास हो गई। लोगों ने तभी से ही इस घाटी की तरफ रुख करना प्रारंभ किया। इस घाटी को और भी खास इसलिए माना जाता है, क्योंकि यहां पर एक प्रसिद्ध नदी शेषनाग नदी का उद्भव स्थल भी है।

यहां तक पहुंचने का रास्ता

दोस्तों यदि आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं। और आपके मन में भी स्वर्ग की तरह दिखने वाली जगह का रुख करने का मन है तो आपके लिए यह घाटी एक बेहतरीन विकल्प बन सकती है। यदि आप यहां जाना चाहते हैं, तो आपके मन में सवाल होगा कि यहां तक पहुंचने का रास्ता किस प्रकार तय किया जाए।

बता दे बेताब घाटी पहुंचने के लिए (To Reach Betaab Valley) आपके पास रेल मार्ग हवाई मार्ग और सड़क मार्ग उपलब्ध है। यदि आप हवाई जहाज से सफर करना चाहते हैं, तो यह का सबसे निकट हवाई अड्डा श्रीनगर हवाई अड्डा है, यहां से आप कैरियर टैक्सी की मदद से इस जगह तक आसानी से पहुंच सकेंगे। अब बात करें ट्रेन मार्ग की तो श्रीनगर ही रेलवे स्टेशन है, जहां से आप बस या कैफ की मदद से यहां तक पहुंच सकते हैं।

बॉलीवुड की फिल्मों में दिखती है भारत की खूबसूरती

दोस्तों भारत एक खूबसूरत देश है। यहां की खूबसूरती आप बॉलीवुड की कई फिल्मों में देख सकते हैं। अक्सर फिल्म की शूटिंग भारत के ढेरों खूबसूरत और लोगों से छुपे हुए जगह पर की जाती है। जैसे बेताब फिल्म की शूटिंग कश्मीर के बेताब घाटी में हुई जिससे यह घाटी काफी ज्यादा प्रसिद्ध हो गई।

इसी प्रकार ढेरों फिल्म है जिनकी शूटिंग भारत के मध्य प्रदेश के भेड़ाघाट में हुई है। मध्य प्रदेश मंदिरों का गढ़ है, इसी वजह से यहां पर कई फिल्मों की शूटिंग होती है। यदि आपने विदेश की सैर कर ली है, परंतु कश्मीर के बेताब घाटी घूमने नहीं गए तो आपने अपनी जीवन में कोई यात्रा नहीं की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here