राजेश खन्ना के बाद अक्षय कुमार पहले सुपरस्टार होंगे जो यह रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करेंगे।

0
548

Photo Credits: ANI & Kapil Sharma on Twitter

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार 9 सिम्बर को अपना 52वां जन्मदिन सेलेब्रिट कर रहे हैं। अक्षय कुमार इस समय अपने शानदार प्रदर्शन के द्वारा सभी के फैन बने हुए है। बॉक्स ऑफ़िस पर उनकी फ़िल्में कामयाबी का झंडा फहरा रही है। उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर चाहे जितनी कमाई करे लेकिन, मगर कभी घाटे में नहीं जातीं।

शानदार प्रदर्शन, जोरदार कंटेंट, अनुशासित शूटिंग शेड्यूल और कंट्रोल बजट जैसे महत्वपूर्ण तथ्य अक्षय की फ़िल्मों को सफल बनाने में अहम भूमिका अदा करते है। अगर अक्षय की सफलता का यह जोरदार सिलसिला लगातार जारी रहा तो जल्द ही वो एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे जो आज तक कोई सुपरस्टार अपने नाम नही कर पाया, उनके ससुर राजेश खन्ना के अलावा।

बॉलीवुड हीरो बाबू मुशाई कहे जाने वाले राजेश खन्ना ने 1969 से 1971 के बीच, दो सालों में, लगातार 15 हिट फ़िल्में अपने नाम दर्ज की थीं। यही वो Record है, जो अभी तक किसी ने नही किया अनब्रेकेबल है। हिट और सुपर हिट फफिल्मों में कई सितारों को सफलता मिली, मगर यह रिकॉर्ड अभी भी राजेश खन्ना के नाम ही दर्ज है किसी ने नही तोड़ा।


पुराने दौर की बात करे तो शंहशाह अमिताभ बच्चन और आज के सुपरस्टार में सलमान ख़ान लगातार हिट फ़िल्में देते रहे, मगर लगातार इतनी सफल फ़िल्में नाम भी दर्ज नही हो पाई है। 2016 की फ़िल्म एयरलिफ़्ट से अक्षय कुमार का हिट फ़िल्में देने का सिलसिला प्रारम्भ हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर 129 करोड़ की कमाई करके सुपर हिट का दर्ज़ा अपने नाम किया।

फिर इसी दौर में 127.49 करोड़ रुपये की कमाई करके रुस्तम सुपर हिट रही। हाउसफुल 3 ने क़रीब 108 करोड़ की कमाई करके कामयाब रही। 2017 में जॉली एलएलबी 2 ने 117 करोड़ और टॉयलेट एक प्रेम कथा ने 133.60 करोड़ कमाई करके हिट रहीं। 2018 में पैडमैन ने 79 करोड़, गोल्ड ने 108 करोड़ की और 2.0 ने 188 करोड़ की कमाई के साथ इन सभी को हिट घोषित किया गया।


2019 में अक्षय कुमार की केसरी 153 करोड़ कमाई करके हिट रही और अब मिशन मंगल 200 करोड़ की ओर रेस में आगे निकल रही है। मिशन मंगल पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित की जा चुकी है। 2019 में अक्षय कुमार की अब दो और Film रिलीज़ होंगी जो गुड़ न्यूज और हाउसफुल 4। इसके बाद 2020 के लिए अक्षय की चार फ़िल्मों की घोषणा हो चुकी है।

अक्षय कुमार की मार्च में सूर्यवंशी, ईद पर लक्ष्मी बॉम्ब, दिवाली पर पृथ्वीराज चौहान और क्रिसमस पर बच्चन पांडेय। अगर ये सभी फ़िल्में सफलता के झंडे फहराती है तो 2020 के दिसम्बर में अक्षय कुमार पहले ऐसे सुपरस्टार बन जाएंगे, जिनकी लगातार 16 फ़िल्में हिट रही बॉलीवुड में। इसके साथ ही खिलाड़ी नम्बर वन अक्षय कुमार अपने ससुर राजेश खन्ना का 15 हिट फिल्म देने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here