Afghan और Pak के समर्थक मैच ने बाद क्यों उलझे, वजह हैरान कर देगी: VIDEO

0
582

News & Photo Credits : ANI on Twitter

आज में पाकिस्तान ने बेहद ही ज़बरदस्त रहे रोमांचक मैच में अफगानिस्तान को 3 विकेट से हराकर विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदें अभी बरकरार रखी है। पाकिस्तान ने अपने पडोशी देश अफगानिस्तान के 228 रन के आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए बड़ी ही मुश्किल से जीत हासिल की, वरना हार का सामना करना पद सकता था। इमाद ने 54 रन की अपनी नाबाद पारी में पांच चौके लगाए। इमाद ने चौका मारकर पाकिस्तान को जीत दिलाई।

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इस मैच के बाद स्थिति तब बिघड गई जब मैदान और मैदान के बाहर दोनों देखें के दर्शक आपस में ही भीड़ गए। दोनों ही देशों के दर्शकों के बीच इतनी ढिशुम ढिशुम हुई की इंग्लैंड के हेडिंग्ले मैदान के सुरक्षाकर्मियों को उन्हें छुड़वाने आना पड़ा।

सोशल मीडिया पर अफगानिस्तान पाकिस्तान के दर्शकों के झगडे के वीडियो वायरल होने लगे और लोगो ने कहा की अफगानिस्तान के निराश दर्शक पाकिस्तानी दर्शकों से उलझ गए। लोग तरह तरह की बातें और कहानियाँ बनाने लगे। किन्तु इस झगडे वजह कुछ और ही थी। वह वजह जानकार आपको बहुत हैरानी होगी।

न्यूज़ एजेंसी ने बताया की दोनों देशों के दर्शकों के बीच तब हांथापाई शुरू हुई जब एक प्लेन स्टेडियम के ऊपर से निकला और उस प्लेन के पीछे एक पट्टी पर एक स्लोगन लिखा हुआ था, जो “जस्टिस फॉर बलूचिस्तान” (Justice for Balochistan) था। Fight broke out between Pak & Afghan fans in Leeds because a plane was flown which had Balochistan slogans.

फिर क्या था, जस्टिस फॉर बलूचिस्तान वाला नारा देखने के बाद दोनों देशों के दर्शक बहुत ही उत्तेजित हो गए और उनके बीच आपस में झगड़ा होने लगा। इस झगडे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया। लीड्स क्रिकेट ग्राउंड के सुरक्षाकर्मियों ने इस मामले को जैसे तैसे बीच बचाव कर शांत कराया। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है। कुछ दर्शकों को को सुरक्षाकर्मियों ने मैदान से बाहर भी निकाला।


ANI wrote “Fight broke out b/w Pakistan amd Afghanistan fans in Leeds because a plane was flown which had Balochistan slogans(Justice for Balochistan). Apparently it was an unauthorised plane that flew over the stadium and political messages were visible. Leeds air traffic will investigate.


आपको बता दें की पाकिस्तान के प्रांत बलूचिस्तान में एक अर्से से वहां के नागरिक आजादी की मांग उठ रहे है। बलूचिस्तान के कुछ नेता पाकिस्तान से बाघकर इंग्लैंड और अन्न देखो में शरण लिए हुए है। बलूचिस्तान के लोग पाकिस्तानी सेना पर बलूच लोगो पर अत्याचार के आरोप लगाते रहे हैं और उसके खिलाफ कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस मसले को उठाते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here