तालिबान से बचके काबुल से भागी अफ़ग़ान पॉप स्टार अर्यना ने खुलासा किया, भारत को सच्चा दोस्त बताया

0
528
Afghan Pop Star Aryana Sayeed
Afghan Pop Star Aryana Sayeed said India a True Friend. Aryana Sayeed recalls when she run away from Kabul airport after the Taliban moved in.

Delhi/Istanbul: अफगानिस्‍तान में तालिबान (Taliban) के कब्‍जे के बाद ताजिकिस्‍तान अपने तेवर और सख्‍त करते जा रहा है। तालिबान ने देश में अपनी अंतरिम सरकार में अल्‍पसंख्‍यकों को बहुत ही कम जगह दी है, जिससे ताजिकिस्‍तान खफा है। ताजिकिस्‍तान ने बिना पाकिस्‍तान का नाम लिए कहा कि पंजशीर में तीसरे देश ने तालिबान को मदद की। इस बीच रूस ने ऐलान किया है कि वह ताजिकिस्‍तान में इस साल के आखिर तक अपने सैन्‍य अड्डे पर 30 नए टैंक भेजने जा रहा है।

तालिबान के अफ़ग़ान पर कब्ज़ा होंने के बाद उसके चंगुल से बच निकलने में सफल रहीं अफगान पॉप स्टार आर्यना सईद (Afghan pop star Aryana Sayeed) एक बार फिर से सु​र्खियों में हैं। फेमस पॉप स्टार आर्यना सईद ने तुर्की (Turkey) के इस्तांबुल (İstanbul) में न्यूज एजेंसी एएफपी (AFP) से बातचीत की और बताया कि वह काबुल से कैसे भागीं और क्या किया।

वो खचाखच भीड़भाड़ वाले हवाई अड्डे में घुस गई

आर्यना ने बताया कि तालिबान के काबुल पर कब्ज़ा होने के बाद वो खचाखच भीड़भाड़ वाले हवाई अड्डे में घुस गई और उन्होंने अपना मुँह ढंके रखा की कोई उन्हें पहचाने नहीं। वहाँ उन्होंने अपने मंगेतर से कहा, “उन्हें मुझे जिंदा मत ले जाने देना। बस मुझे सिर में गो-ली डाल देना।” मतलब अगर तालिबान वाले उन्हें ले जा लेते तो पता नहीं उनका क्या होता।

आपको बता दें की अर्यना के 1.4 मिलियन (14 लाख) इंस्टाग्राम फॉलोअर्स है और वे हमेशा अमेरिकी सुपरस्टार किम कार्दशियन से अपनी तुलना करती रही है। वे महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने के चलते बहुत पहले से ही तालिबान के पॉइंट पर रही हैं। एक फेमस अफगान म्यूजिक टैलेंट शो “द वॉयस” की पूर्व जज अपने शहर काबुल से बहुत लगाव रखती थीं, इसके बावजूद उन्हें वहाँ से भागने को मजबूर होना पड़ गया। अब उन्हें काबुल की याद आ रही है।

अमेरिकी सेना जो 20 सालों से अफगान सेना के साथ अफ़ग़ानिस्तान के लोगों की सुरक्षा में लगी थी, उन्होंने उस दिन विदेशियों और कुछ अफगान नागरिकों को वहाँ से निकालने की बहुत कोशिश की, लेकिन असफल रही। इसी बीच पॉप स्टार अर्यना वहां से निकलने में कामयाब हुई। आपको बता होगा की तालिबानियों ने बीते महीने 15 अगस्त को अफगानिस्तान (Afghanistan) का शासन अपने हाथों में लिया।

अगर वो मुझे पकड़ ले, तो बस ये कर देना

अफ़ग़ान पॉप स्टार अर्यना (Afghanistan pop star Aryana Sayeed) ने अपने इस्तांबुल अपार्टमेंट में न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, “मेरे मंगेतर और मैनेजर हसीब सईद दूसरी कार में वॉकी-टॉकी के माध्यम से मुझसे बात कर रहे थे। इस दौरान मैंने उनसे कहा कि अगर वो लोग मुझे जिंदा पकड़ कर ले जा रहे हों, तो बस तुम सिर में मुझे गो-ली मा-र देना।” उन्होंने कहा कि महिलाएँ वहाँ बेसुध हो रही थीं, मैं केवल इसी एक चीज से डरती हूँ। मुझे और किसी चीज से भय नहीं है। असल में तालिबान वाले महिलाओं की जिंदगी नरक बना देते है।

आर्यना (Aryana Sayeed) ने बताया की जब उन्होंने काबुल (Kabul) में अपना खुद का फैशन ब्रांड लॉन्च किया था, तब अमेरिकी सेना उस समय अपने देश लौटने की तैयारी कर रही थी और तालिबान जुलाई में एक के बाद एक स्थानों पर कब्जा करता जा रहा था। अर्यना ने कहा, “मैं हमेशा से अपना बेहतर भविष्य देखना चाहती थी, इसलिए मैंने निवेश करने का निर्णय किया था।” उन्होंने कहा कि सपने में भी नहीं सोचा था कि वह खुद को ऐसी परिस्थितियों में फसा देखेंगी और भागना पड़ेगा।

आगे उन्होंने बताया कि उस दिन भीड़ के बीच से उनके मंगेतर पहले गेट पर पहुँचे। लोग एक-दूसरे को धक्का दे रहे थे। इसमें छोटे बच्चे थे, महिलाएँ ऑक्सीजन और जगह की कमी के कारण बेहोश हो रही थीं। अमेरिकी सैनिकों ने शुरुआत में अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें जाने देने से मना कर दिया, फिर एक अनुवादक ने अर्यना हसीब को पहचान लिया और सैनिकों से कहा कि वह एक बड़े सितारे का मंगेतर है, जिसका जीवन संकट में है और तालिबान से उन्हें दिक्कत है। फिर उन्हें मदत मिली।

आर्यना अगस्त 2021 में काबुल से रवाना हुए अमेरिकी कार्गो जेट में सवार होकर तुर्की की राजधानी इस्तांबुल पहुँची। आर्यना ने कहा, ‘दुनिया भर की सरकारों को यह समझना चाहिए कि तालिबान आज भी वही है, जिन्होंने पहले शासन किया था। मुझे उम्मीद है कि दुनिया को एहसास होगा कि यह बदला हुआ या नया तालिबान नहीं है।’ उन्होंने इससे पहले भी आवाज़ उठाई थी और पाकिस्तान को भी आड़े हांथो लिया था। अर्यना ने भारत को अफ़ग़ानिस्तान का सच्चा दोस्त बताया था। वे भारत की सरकार और भारतीय सिनेमा की बहुत बड़ी प्रसंशक रही है। उन्हें भारतीय सिंगर और स्टार्स बेहद पसंद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here