
Mumbai: फिल्म अभिनेता जितेंद्र कपूर (Jitendra Kapoor) का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था और उन्होंने गरीबी को बहुत नजदीक से देखा है, पर अपने कठिन परिश्रम और अपनी योग्यता के दम पर जितेंद्र ने आसमान की ऊंचाईयों तक का सफर बेहद ही बेहतरीन तरीके से तय किया है।
बॉलीवुड के सुपरहिट अभिनेता जितेंद्र (Actor Jitendra) ने अपनी प्रथम फिल्म केवल 100 रुपए में साइन किए थे और इससे भी बड़ी हेरानी की बात तो यह है कि जितेंद्र को ये 100 रुपया भी वक़्त पर नहीं मिले थें। जितेंद्र ने बहुत ही संघर्ष (Struggle) के साथ फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की थी और जब जीतेंद्र महाविद्यालय में शिक्षा प्राप्त कर रहे थे, उसी वक़्त उनके पिता का निधन हो गया और इस वजह से परिवार की सारा दारोमदार जितेंद्र के कंधों पर आ गया।
वहीं जब जितेंद्र (Jeetendra Kapoor) ने फिल्म उद्योग में अपना कैरियर बनाने का विचार बनाया तो प्रारंभिक दिनों में उनका मिलना बहुत कठिन होता था और फिर फिल्म निर्माता वी शांताराम ने जितेंद्र को पहला ब्रेक दिया और वर्ष 1963 में रिलीज हुई फिल्म सेहरा में शांताराम ने उन्हें जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर काम करने की पेशकश रखी।
इसके लिए उन्हें प्रतिमाह 100 रुपये की पगार तय की गई थी पर 6 महीने तक उन्हें 100 रुपए की पगार भी नहीं मिली थी और इस बात का खुलासा स्वम जितेंद्र ने अपने एक साक्षात्कार के दौरान किया था। इस फिल्म के बाद जितेंद्र ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और वो उद्योग के श्रेष्ठ अभिनेताओं के लिस्ट में शामिल हो गए।
#Jeetendra celebrating his birthday with family.
Photo Courtesy- Tusshar Kapoor pic.twitter.com/Ug8RrdQNqJ
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) April 7, 2020
आपको बता दें कि वर्ष 1974 में जितेंद्र ने शोभा कपूर के साथ विवाह किया था और विवाह के पश्चात जितेंद्र और शोभा के दो बच्चे तुषार कपूर और बेटी एकता कपूर हुए हैं और आज जितेंद्र और उनका परिवार मुंबई के जुहू में स्थित एक आलीशान बंगले में रहता हैं और इस बंगले का मूल्य 90 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है।
#Snapped
Family moment with Jeetendra, @EkmainaurEktu7 & @TusshKapoor at #SansuiColorsStardustAwards Red Carpet! pic.twitter.com/vtMuFJRnJY— ColorsTV (@ColorsTV) December 21, 2015
मुंबई (Mumbai) के साथ साथ जितेंद्र ने पंजाब में भी एक बहुत खूबसूरत घर खरीदा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान समय में जितेंद्र की कुल 1500 करोड़ के आसपास की संपत्ति के मालिक बन चुके हैं, जिसमे अरबों रुपए का आलीशान बंगला (Bungalow), करोड़ों रुपए की गाड़ियां और अरबों के प्रोडक्शन हाउस (Production House) जैसे कई प्रॉपर्टी शामिल है।
#Jeetendra with his family celebrating #GaneshChaturthi.#EktaKapoor #ShobhaKapoor #TussharKapoor #bollywood #bollywoodirect pic.twitter.com/qC8OIDfagg
— Bollywoodirect (@Bollywoodirect) September 2, 2019
जितेंद्र इन दिनों फिल्मी पर्दे से दूरी बनाए हुए हैं, पर इसके बाद भी वो 100-200 करोड़ रुपये वार्षिक आमदनी हैं, बता दे जितेंद्र एक शानदार अभिनेता होने के साथ-साथ एक कामयाब फिल्म निर्माता भी है और आज के समय में जितेंद्र बालाजी टेलिफिल्म्स, ‘ऑल्ट एंटरटेनमेंट’ और ‘बालाजी मोशन पिक्चर्स’ जैसे कई प्रोडक्शन हाउस के अध्यक्ष है और जितेंद्र के आमदनी का अधिकांश हिस्सा इनके इसी प्रोडक्शन हाउस से आता है।



