
Delhi: हमेशा देखा जाता है, कि लोग सस्ते में बड़ा बिजनेस करना चाहते है। लोगो कि सोच होती है कि वह कम से कम खर्च करें और एक ऐसा बिजनेस करें। जहॉं उन्हें अधिक रिटर्न मिले। अगर आप भी रोजगार की तलाश करते हुए थक चुके है और चाहते है कि अपना एक बिजनेस शुरू करें वो भी सस्ते में। तो इस देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई आपके लिए एक बहुत ही बड़ा मौका लेकर आया है।
जिसके जरिये आप अपनी किसी पर्सनल जगह पर एसबीआई का एटीएम लगाकर अच्छी खासी कमाई कर सकते है। जी हॉं आप एसबीआई की एटीएम फ्रेंचाइजी हासिल करके काफी अधिक कमाई कर सकते है। इसके जरिये आप हर माह में 50 से 90 हजार तक का मुनाफा कमा सकते है।
हम यह अच्छे से जानते हे कि एटीएम कभी भी बैंक नहीं लगाता है। बल्कि इसे दूसरी कंपनियॉं एटीएम इंस्टालेशन लेकर कॉन्ट्रेक्ट पर लगाती है। इस कार्य के लिए बैंक में आवेदन कर इसे पास कराना होता है। जिसमें बैंक अपने जरूरत के हिसाब से वेरिफिकेशन और शर्त को फुलफिल करती है। इसके बाद ही किसी कंपनी को फ्रेंचाइजी हासिल होती है।
किस तरह किया जाता है अप्लाई
अगर आप भी बैंक की एटीएम फ्रेंचाइजी हासिल करना चाहते है तो सबसे पहले तो किसी कंपनी को बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन एप्लीकेशन देना होता है। इसके बाद अपनी शर्त और आवश्यकता के हिसाब से बैंक वेरिफिकेशन करके फ्रेंचाइसी कंपनियों को देता है। एटीएम जो कंपनियॉं लगाती है वह बैंक से अलग होती है। हमने सामान्य: देखा है कि इंडियाकेश, मुथुट, इंडिया वन, इनके पास ज्यादातर एटीएम है।
आवश्यक शर्तें
अगर एसबीआई बैंक की एटीएम फ्रेंचाइजी (SBI Bank ATM franchise) किसी कंपनी को चाहिए, तो सबसे पहले 50 से लेकर 80 स्क्वॉयर फीट की जगह होना जरूरी होता है। इसके साथ ही दूसरी शर्त यह होती है कि किसी भी दूसरे एटीएम से इसकी दूरी 100 मीटर से ज्यादा होनी चाहिए।
वही ग्राउंड फ्लोर और अच्छी विजिबिलिटी वाली जगह का होना भी बहुत जरूरी है। इसके साथ 24 घंटे पावर सप्लाई, बिजली का 1 किलोवाट का कनेक्शन, ट्रांजेक्शन की लगभग 300 क्षमता, कंक्रीट का छत, इसके साथ ही एनओसी होना बहुत ही आवश्यक होता है। तब जाकर इसकी फ्रेंचाइसी मिल पाती है।
आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
अगर इस फ्रेंचाइसी को हासिल करना है, तो कई तरह के डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होती है। इसके लिए आधार कार्ड, वोटर या फिर पेन कार्ड जैसी पहचान आईडी का होना बहुत ही आवश्यक होता है। साथ ही एड्रेस प्रूफ के लिए राशन कार्ड और इलेक्ट्रिसिटी बिल की आवश्यकता होती है। फोटोग्राफ, फोन नंबर, जीएसटी नंबर, ईमेल, बैंक अकाउंट, पासबुक, और फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट इनकी भी आवश्यकता होती है।
आवश्यक कैपिटल
अगर आप भी चाहते है कि आपको एटीएम की फेंचाइसी मिले तो तो आप डंडियाकेश की जो वेबसाइट है, उसमे अप्लाई कर सकते है। आपको बता दे कि यह कंपनी सबसे पुरानी ओर सबसे बड़ी कंपनी है।
वही कैपिटल की बात की जाये तो एसबीआई एटीएम में 2 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट करना आवश्यक होता है। हालांकि यह पूरा वापस हो जाता है। वही इसके साथ में आपके पास 3 लाख रूपए का वर्किंग कैपिटल भी होना जरूरी होता है। इस प्रकार कुल 5 लाख के निवेश से एसबीआई की फ्रेंचाइसी हासिल की जा सकती है।
कितने की होगी कमाई
आपको बता दे कि एसबीआ्रई एटीएम की फ्रेंचाइसी हासिल करने के बाद हर कैश के आदान प्रदान पर पैसा मिलता है। जिसमें कैश के ट्रांजैक्शन पर हर बार 8 रूपए और 2 रूपये नॉन कैश के ट्रांजेक्शन पर मिलता है। इस प्रकार हर साल आपको अपने इन्वेस्टमेंट का 50 फीसदी तक का रिटर्न मिल जाता है।
अगर हर दिन 250 भी ट्रांजेक्शन हो गये जिसमें से 65 प्रतिशत कैश ओर 35 प्रतिशत नॉन केश के ट्रांजेक्शन हो। तो इससे आप हर महीने 45 हजार रूपए की कमाई कर सकते है। वही प्रतिदिन के 500 ट्रांजेक्शन पर 90 हजार तक का कमीशन प्राप्त हो जाता है।




