MBA पास युवा ने इस तरह से खेती कर जीरो से लाखों की कमाई करना शुरू किया, बड़े किसान भी हैरान

0
1042
Agri Found Dark Red onion
Madhya Pradesh Rewa farmer Akhilesh started Agri Found Dark Red onion farming and increase income. Onion varieties for different seasons.

Rewa: जैसा की हम सभी जानते है कि भारत कृषि प्रधान देश है। भारत में खेती की परंपरा वर्षो से चली आ रही है। इसी को ध्यान में रख कर आज बहुत से विद्यार्थी कृषि विज्ञान की पढ़ाई कर रहे है और नई नई तकनीक की खोज कर रहे है। किस तरह फसल की पैदावार को बढ़ाई जा सकती है।

किस तरह किसान अपने समय की बचत कर सकता है। इन सब का तोड़ इन विद्याथियों ने निकाला है। एक अच्छी फसल के लिए कब किस चीज़ की कितनी मात्रा में जरुरत है। इन सब की जानकारी अब विद्यार्थी के पास है। इसी खेती को आधुनिक खेती का नाम दिया है।

प्राचीन समय में खेती का काम लोग बहुत मेहनत से करते थे। क्योंकि उनके पास आधुनिक संसाधन नहीं थे। तो उनके मिनटों के काम में कई घंटे बित जाते थे। आज के समय में वैज्ञानिको ने खेती के लिए कई आधुनिक उपकरण बना कर खेती को बहुत आसान कर दिया है।

आज का युवा भी खेती किसानी के लिए आगे आ रहा है। आज की कहानी में एक MBA के छात्र ने शून्य से व्यापार शुरू किया और आज लाखो में कर रहे है तो आइए हम उनकी इस सफलता की कहानी के बारे में जानते है।

कौन है वो व्यापारी

मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) राज्य के रीवा (Rewa) ज़िले के निवासी अखिलेश पांडे एक MBA के विद्यार्थी थे। आज वे आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के लिए आगे आए है। वे कहते है जब उन्होंने यह काम आरंभ किया था तब उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी।

MBA की डिग्री करने के बाद अखिलेश मार्केटिंग और मैनेजमेंट के क्षेत्र में अपना करियर बनाने का विचार बना बैठे थे। परंतु पारिवारिक और व्यक्तिगत समस्याओं के चलते उनका ये सपना पूरा नहीं हो सका। इन्ही सब के साथ एक दिन वे क्षेत्र के प्रगतिशील युवा किसान अनीत सिंह से मिले।

उनसे मिल पर अखिलेश का दिमाग मार्केटिंग और मैनेजमेंट से हट कर कृषि क्षेत्र में लगा उन्होंने अपने मार्केटिंग और मैनेजमेंट के ज्ञान को कृषि में लगाने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों से बात की।

प्याज की खेती की और एग्री फाउंड डार्क रेड प्याज की किस्म चुनी

कृषि वैज्ञानिकों जब अखिलेश की खेत की ज़मीन, लागत और अखिलेश का काम के प्रति लगन को देखा तो उन्होंने अखिलेश को खरीफ़ के सीज़न में प्याज (Onion) लगाने के लिए एडवाइस किया और अन्य दो हेक्टेयर जमीन पर दूसरी सब्जी को उत्पादित करने को कहा। अखिलेश को खरीफ़ की फसल में प्याज उत्पादन के लिए बेस्ट टेक्नोलॉजी बताई। और ज़रूरी चीजें भी उपलब्ध कराई।

अखिलेश ने प्याज की किस्म में एग्री फाउंड डार्क रेड किस्म की प्याज (Agri Found Dark Red Onion) चुनी। ये किस्म खरीफ़ के मौसम के लिए सबसे बेस्ट होती है। आधुनिक खेती के जरिये उन्होंने काफी सारी अच्छी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया और 2 हेक्टेयर जमीन पर नर्सरी बेड का सौरीकरण, नर्सरी प्रबंधन, रोपाई, ड्रिप सिंचाई, पोषक तत्व प्रबंधन जैसी कई तकनीकों को अपनाया और उससे जुड़ी सावधानी को भी।

वैज्ञानिकों की सलाह के साथ उन्नत टेक्नोलॉजी का किया इस्तेमाल

अखिलेश ने पहली बार में ही 448 क्विंटल उपज कर ली थी। जिससे उन्हें लगभग 5 लाख 37 हज़ार रुपये कमाए। खेती में लगभग 68 हज़ार रूपए की लागत लगी। मतलब अखिलेश को लगभग 4 लाख 69 हज़ार रुपये का लाभ कमाया।

अखिलेश कहते है। इतने कम समय में थोड़े से इन्वेस्टमेंट के साथ इस व्यवसाय से मेने काफी अच्छा मुनाफ़ा कमाया है। जिसकी मैंने उम्मीद भी नहीं की थी। करीब 120 से 130 दिन यानि 4 महीने में ही उनकी प्याज की फसल आ गई थी।

इसके बाद अखिलेश ने खेती में कुछ नया करना चाहा तो उन्हें केवीके वैज्ञानिकों के द्वारा टमाटर की हाइब्रिड किस्म की खेती करने का सजेसन मिला। उन्होंने फ़ौरन इस पर अमल कर लिया।

Money

अखिलेश ने 1.2 हेक्टेयर जमीं पर टमाटर की हाइब्रिड किस्म एचएमटी 256 की फसल लगा दी। ड्रिप सिंचाई, आईएनएम और आईपीएम जैसी कई तकनीक को उन्होंने इस खेती के लिए अपनाया। 50 हज़ार रुपये प्रति एकड़ की दर से लागत लगी। और 7.2 लाख रुपये की कमाई हुई। इसमें भी उन्होंने काफी मुनाफा कमाया।

एग्री फाउंड डार्क रेड व्याज की विशेषता

एग्री फाउंड डार्क रेड किस्म सबसे अच्छी किस्मो में से एक है इसको नासिक के नेशनल हॉर्टिकल्चर रिसर्च एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन के द्वारा पहली बार उत्पादित किया गया है। ये गहरे लाल रंग की होती है। या हम इसे महुरिया रंग भी कह सकते है।

यह क़िस्म रोपाई के करीब 95-110 दिनों के भीतर ही कटाई के लिए पूरी तरह से तैयार हो जाती है। ये खरीफ़ सीज़न की सबसे अच्छी क़िस्म है। किसान प्रति-हेक्टेयर में ढ़ाई लाख से भी अधिक का मुनाफ़ा इस अकेली फसल से कमा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here