देश के बड़े बिज़नेसमैन की बेटी होने के बाद भी अपना नाम और काम खुद बनाया, करोड़ों कमा रही बेटी

0
1387
Ananya Birla Singer
Mangalam Birla daughter Ananya Birla success story. How Ananya Birla became a Singer and self made business woman. Photo Credits: Ananya Birla on Social Media.

Mumbai: सामान्‍यत: यह देखा जाता है कि बच्‍चे बड़े होने के बाद अपने पिता माता के द्वारा स्‍थापित किए गये बिजनेस या प्रोफेशन को लेकर ही भविष्‍य में आगे बढ़ते है। परन्‍तु कुछ बच्‍चे ऐसे होते है, जोकि अपने दम पर अपनी पहचान इस दुनिया पर बनाना चाहते है। इसलिए वह माता पिता के द्वारा दिेये गये एश्‍वोआराम की जिंदगी छोड़कर एक अलग सफर में ही निकल जाते है।

मंगलम बिड़ला का नाम तो हम सभी ने सुना है। मंगलम बिरला भारत के बड़े उद्योग समूह आदित्‍य बिड़ला समूह के माननीय अध्‍यक्ष है। वह देश के अरबपतियों में से एक है। मंगलम बिड़ला की बेटी का नाम अनन्‍या बिड़ला है। अनन्‍या बिड़ला एक अरबपति पिता कि बेटी है, इसके बावजूद भी उन्‍होंने अपने लिए एक अलग राह को चुनने का फैसला किया।

हर माता पिता की तरह मंगलम बिड़ला (Mangalam Birla) भी चाहते थे कि उनकी बेटी उनका बिजनेस संभाले। लेकिन अनन्‍या बिड़ला ने अपने पिताजी का यह ऑफर ठुकराकर अपने दम पर अपनी पहचान बनाने की इच्‍छा जताई।

आज अनन्‍या बिड़ला ने अपनी ऐसी पहचान बना ली है कि उनकी देश के अलावा विदेश में भी अलग पहचान बन गई है। आखिर क्‍या करती है अनन्‍या बिड़ला। जिस वजह से उन्‍हें पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। आइये जानते है।

माइक्रोफिन नाम की कंपनी को किया शुरू

अनन्‍या बिड़ला आज एक सिंगर है। इसके साथ ही वह कंपनी माइक्रोफिन की संस्‍थापक भी है। माइक्रोफिन (Microfin) वह कंपनी है, जोकि महिलाओं को वित्‍त सुविधा प्रदान करती है। यह कंपनी ग्रामीण इलाको में बहुत अधिक प्रचलित है। क्‍योंकि ग्रामीण इलाको में कुटीर उद्योग और लघु उद्योग का चलन बहुत अधिक है जिसे शुरू करने के लिए वित्‍त की आवश्‍यकता होती है और महिलाओं इसमें अग्रणी है। इसिलए उनकी यह कंपनी महिलाओं को वित्‍त प्रदान करती है।

अनन्‍या ने इस कंपनी की शुरूआत महज 17 वर्ष की आयु में ही की थी। अनन्‍या एक सफल बिजनेस विमन (Business Woman) तो है, ही इसके साथ ही अनन्‍या को सिंगिंग का भी काफी शोक है। इसके अलावा वह संतूर और गिटार दोनों ही काफी अच्‍छा बजाती है। अनन्‍या जब यूनिवर्सिटी में थी तब से ही वह क्‍लबो और पब में गिटार बजाया करती थी और गाना भी गाया करती थी।

कई सम्‍मान से हो चुकी है सम्‍मानित

अनन्‍या अन्‍य अरबपतियों की संतानों से काफी अलग है। वह शुरू से ही इंडिपेंडेट रहना चाहती थी। इसलिए उन्‍होंने यह कंपनी शुरू की थी। वह हमेंशा से ही चाहती थी कि छोटे बिजनेस करने वालो की मदद कर वह लोगो की भलाई करे।

उन्‍होने आज जो भी शोहरत हासिल की है, वह उन्‍होने अपने दम पर हासिल की है। 2016 मे उन्‍हें अपने इस कार्य के लिए फॉर्ब्‍स की सर्वश्रेष्‍ठ महिलाओं की लिस्‍ट में रखा गया था। इसके अलावा उन्‍हें साल 2018 में जीक्‍यू की प्रभावशाली भारतीय की लिस्‍ट में भी स्‍थान दिया गया था। उन्‍होने अपने दम पर ही बिजनेस और म्‍यूजिक के क्षेत्र पर नाम कमाया। इसलिए आज वह बहुत से युवा के लिए प्रेरणा बन चुकी है। युवा उनसे काफी प्रभावित है।

अनन्‍या जी का प्रारंभिक सफर

अनन्‍या बिड़ला (Ananya Birla) की उम्र महज 28 वर्ष है। इतनी कम उम्र में वह एक सफल सिंगर ओर बिजनेसविमन दोनों है। उनका जन्‍म 17 जुलाई 1994 में हुआ था। उनकी मॉं का नाम नीरजा बिड़ला (Neerja Birla) है। अनन्‍या ने ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अपनी स्‍नातक की पढ़ाई पूरी की है।

उन्‍हें बचपन से ही म्‍यूजिक की फील्‍ड में काफी रूचि थी। इसलिए उन्‍होंने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर संगीत में अपना करियर (Career in Music) बनाने का डिसिजन लिया। एक सफल बिजनेस विमन के साथ साथ अनन्‍या एक सफल सिंगर (Singer) भी है। अनन्‍या इंग्‍लिश गानों को गाती है। लोग उनके गाने बहुत पसंद करते है। उनके गानों को सुनने के लिए लोग बहुत आतुर रहते है। उनके हर सॉन्‍ग का बेसब्री से इंतजार किया जाता है।

बिजनेस के साथ सिंगिंग क्षेत्र में भी है अलग पहचान

जब भी अनन्‍या अपना कोई गाना अपलोड करती है। उनके गानों को बहुत सारे व्‍यूज मिलते है। उनके गानों को हजारों में नहीं बल्‍कि मिलियन्‍स में व्‍यूज मिल जाते है। वह ज्‍यादातर अपने खुद के लिखे गानों को ही गाती है। उनका सबसे पसंद किया जाने वाला गाना लेट देयर बी लव रीमिक्‍स सॉन्‍ग है।

अनन्‍या अपने बारे में विशेषताओं की जब चर्चा करती है, तो वह यह बात हमेशा कहती है कि उन्‍हें जीवन में सबसे ज्‍यादा खुशी संगीत से ही मिलती है। अनन्‍या ने 9 साल की उम्र से ही संगीत की दुनिया में कदम रख दिया था। जब वह 9 साल की थी, तब वह शास्‍त्रीय संगीत का प्रशिक्षण लिया करती थी।

इसके साथ ही वह संतूर और गिटार बजाने की भी ट्रेनिंग लेती थी। इसमें कोई दौराह नहीं है कि अनन्‍या में टेलेंट की कोई कमी नहीं है। लेकिन उनका अलग राह में चलने का डिसिजन युवाओं को मॉटीवेट करने वाला है। जिसके लिए हम उनकी बहुत सराहना करते है। साथ ही बिजनेस और संगीत के फील्‍ड में मिली सफलता के लिए उन्‍हें बधाई देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here