इस बेटी ने मात्र 17 साल की उम्र में खुद की कंपनी शुरू की थी, अब 60 करोड़ का बिज़नेस कर लिया

0
1105
Ananya Birla Story
Kumar Mangalam Birla Daughter Ananya Birla Success Story In Hindi. Ananya Birla made her own company Universal Music India.

Photo Credits: Twitter

Mumbai: कुछ बच्चे अपनी उम्र से पहले ही समझदार हो जाते है। इन सब में घर के परिवेश का भी असर पड़ता है। कहते है बचपन में बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते है जैसा ढलोगे बच्चे वैसे ढलेंगे। जिस घर के माहौल में हमेसा सकारात्मकता होती है, वो हमेशा पोसिटिव होते है।

3 साल की उम्र से बच्चा सीखना प्रारम्भ करता है और 21 साल तक सीखता ही है। हर इंसान को सभी काम आता है, परंतु सभी लोगो में कोई न कोई ऐसी चीज़ होती है, जो सबसे अच्छी होती है। जिससे लोग नाम पैसा और शोहरत कमाते है। कोई इंसान जॉब में अच्छा होता है कोई इंसान व्यापार में अच्छा होता है।

कुछ लोग दोनों चीजों को अच्छी तरह निभा लेते है। जरुरी नहीं होता की लड़कियों के लिए जॉब ही बस अच्छी है, लड़की बिसनेस भी कर सकती है। वर्तमान समय में तो लडकिया ही लड़को से 4 कदम आगे है। हर क्षेत्र में लड़कियां अपना नाम बना रही है ऐसी ही एक बेटी है, जिनके पिता को तो पूरी दुनिया जानती है, परंतु आज उनकी बेटी ने अपनी दम पर अपने पहचान बनाई आइये बात करते है अनन्या बिड़ला की।

अनन्या बिड़ला भारत के टॉप 10 आमिर में से एक मंगलम बिड़ला की बेटी है

बिड़ला इंटस्ट्री (Birla Indurtry) के मालिक मंगलम बिड़ला (Kumar Mangalam Birla) की बेटी अनन्या बिड़ला (Ananya Birla) भारत के सबसे अमीर परिवार की बेटी है। सब कुछ होने के बाद भी अनन्या ने अपनी मेहनत से अपनी एक पहचान बनाई हैं। भारत और पूरी दुनिया के बहुत से देशों के निबासी अनन्या बिड़ला की खूब तारीफ करते हैं।

अनन्या बिड़ला के पिता मंगलम बिड़ला भारत देश के सबसे बड़े व्यापारी है। अनन्या चाहती तो अपने पिता का ही बिसनेस संभाल सकती थी, उन्हें कई दफा मौका भी मिला। परंतु अनन्या अपने तरीके से कुछ अलग ही करने का विचार बना रही थी। अनन्या ने अपना नाम उद्योग क्षेत्र से हटा कर कही और लगाना चाहा पर वे कामयाब भी रही।

संगीत के क्षेत्र में बनाना चाहती थी करियर

अनन्या बिड़ला का जन्म 17 जुलाई सन 1994 को एक राईस फॅमिली में हुआ था। अनन्या बिड़ला की माता नीरजा बिड़ला है। ये बचपन से ही संगीत की शौकिन रही है। अनन्या सबसे प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र और प्रबंधन के विषय से कॉलेज की पढ़ाई कर रही थी।

उन्होंने डिग्री पूरी होने से पहले ही कॉलेज छोड़ दिया था। वे शुरू से ही संगीत को अपना सबकुछ मानती थी। वे चाहती थी की उनका कैरियर भी संगीत ही हो इसलिए उन्होंने संगीत को ही चुना। अंग्रेजी गाने के शौकीन ज्यादादार अनन्या बिड़ला को ही सुनते है, उन्हें अनन्या का म्यूजिक बेहद पसंद आता है।

स्वयं लिखती है गाने

अनन्या बिड़ला का जब से संगीत के प्रति लगाव बढ़ा। तो उन्होंने खुद से ही गाने लिखने शुरू कर दिए। और उन्ही को गाने लगी। अनन्या का पहला गाना वर्ष 2017 में लॉन्च किया था इस गाने के बोल है ‘लिविन द लाइफ’ (Living The Life)। इस गाने को 24 घंटे में 14 मिलियन से भी ज्यादा लोगो ने देख चुका था और सुन लिया था। जो शुरुआती दौर के लिए बहुत बड़ी बात थी।

इसके बाद अनन्या बिड़ला ने बैक टू बैक गाने लॉन्च किए, जिन्हें लोगों ने बहुत प्यार दिया। अनन्या का अब तक का सबसे फेमस सॉन्ग लेट देयर बी लव है जो की एक रीमिक्स सॉन्ग है अब तक इस गाने को 17 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।

लोगो की मदद करने का है उद्देश्य

अनन्या बिड़ला का लगाव संगीत से है, परंतु वे व्यापार के संपर्क में भी है। वे यह व्यापार लोगों की मदद के लिए कर रही है, जिसे उन्होंने खूब सोच विचार कर ही प्रारम्भ किया। खैर उनका यह बिसनेस उनके पिता के बिजनेस से काफी डिफरेंट है।

अनन्या उन लड़कियो में से एक है, जो स्वतंत्र रहकर बिजनेस करने वालों की मदद करने लिए ही यह व्यवसाय शुरू करना चाहती है। इसी सोच के साथ वे आगे बढ़ी और अपना पहला व्यापार आरंभ भी किया।

अनन्या बिड़ला म्यूजिक और बिजनेस में खुद की मेहनत और लगन से ही अपना नाम बना रही हैं। उनके काम को देख फोर्ब्स ने उन्हें वर्ष 2016 में एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला व्यापारी और म्यूजिशियन कहा है। साल 2018 में जीक्यू ने उन्हें सबसे प्रभावशाली भारतीय महिलाओं की सूची उनका नाम दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here