
Bhopal: आज के दौर में हर व्यक्ति एक अच्छा बिजनेस करके अपने भविष्य को सेक्योर करना चाह रहा है। क्योंकि रोजगार हर किसी को मिल पाना संभव नही हो रहा है। हर कोई एक ऐसा बिजनेस (Business) करने के लिये ढूँढता है, जिसमें भले ही उसे ज्यादा समय लगे पर वह मालामाल हो जाये।
इस ओर ध्यान देते हुये हम ऐसे बिजनेस की जानकारी आपको देने आये है, जिसमें आपको किसी भी तरह से कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन फायदा अवश्य होगा। इस बिजनेस में आपको तुरंत ही मुनाफा नहीं मिलेगा। इसमें आपको थोडा ज्यादा समय लगेगा। लेकिन इंतजार के बाद जब आपको मुनाफा होगा, तो लाखो में नहीं बल्कि करोड़ो में होगा।
महोगनी की खेती से होगा करोड़ो का मुनाफा
आज हम जिस बिजनेस की बात करने आये है, वह महोगनी के पेड़ (Mahogany Tree) की है। महोगनी का पेड़ लगाना एक ऐसा बिजनेस है, जिसमें सालों के इंतजार के बाद करोड़ो की कमाई आप कर सकते है। महोगनी के पेड़ को अगर आपने 1 एकड़ जमीन पर लगा दिया तो सिर्फ 120 पेड़ में ही आप 12 साल के बाद में करोड़ों का मुनाफा प्राप्त कर सकते है।
महोगनी के पेड़ कि विशेषता
आपको बता दे कि महोगनी पेड़ की लकड़ी बहुत ही ज्यादा मजबूत होती है। साथ ही यह काफी ज्यादा समय तक उपयोग में भी लाई जाती है। महोगनी की लकड़ी भूरे लाल रंग की होती है। यह पानी के पड़ने पर भी खराब नहीं होती है।

इस पेड़ की क्षमता 50 डिग्री तक के टेम्परेचर को झेलने की होती है। इस पेड़ की सबसे खास बात यह है कि अगर इसे ज्यादा समय तक पानी ना भी दिया जाये, तो यह बढ़ता जाता है। इसकी वृद्धि नहीं रूकती।
खेती के समय रखे इन बातों का ख्याल
महोगनी की खेती (Mahogany Farming) अगर आप करना चाहते है, तो इसे ऐसी जगह पर लगाये जहॉं पर हवाये ज्यादा तेज ना चलती हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इस पेड़ की लंबाई काफी ज्यादा लगभग 40 से लेकर 200 फीट तक की होती है।
ऐसे में इसके टूटने का खतरा रहता है। भारत में अधिकतम इस पेड़ की लंबाई 60 फीट होती है। चूँकि इस पेड़ की जड़ जमीन में ज्यादा गहराई पर नहीं जाती ऐसे में इसे पहाड़ी क्षेत्र में नहीं लगाया जा सकता।
इसे उपजाऊ जमीन की आवश्यकता होती है, ऐसी जगह जहॉ पर जमीन उपजाऊ है, वहॉ पर यह पेड़ आसानी से उगाये जा सकते है। लेकिन जिस जमीन पर आप इसे लगा रहे है वहॉं ध्यान दे कि जमीन में जल भराव ना हो। पथरीली मिट्टी पर भी इसे नहीं उगाना चाहिए। इसके लिये मिट्टी का पीएच सामान्य होना आवश्यक है।
बहुत सी चीजो में होता है लकड़ी का इस्तेमाल
महोगनी की लकड़ी बहुत ही टिकाऊ मजबूत होती है। यह बहुत ही कीमती लकड़ी मानी जाती है। पानी का असर ना होने के कारण लोग इसका इस्तेमाल करना पसंद करते है। इस लकड़ी का फर्नीचर, जहाज, सजावट की वस्तु, प्लाइवुड, मूर्तियां यह सब बनाई जाती है। इस पेड़ की लकड़ी के साथ साथ पत्ता भी उपयोगी होता हे। पत्ते का अस्थमा, सर्दी, कैंसर, ब्ल्डप्रेशर तथा मधुमेह के इलाज में उपयोग किया जाता है।
पेड़ के हर भाग से आप कर सकते है कमाई
इस पेड़ के लगाने के 5 साल बाद बीज होने लगते है। एक पौधे से आप 5किलो तक बीज बना सकते है। इसके बीज को मार्केट में 1 हजार रूपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाता है। वही थोक में यह 2000 से 2200 रूपये प्रति घन तक मिल जाता है। इसे एक औषधीय पेड़ माना जाता है।

इसके फूल, बीज, फल सभी का दवाईया बनाने में उपयोग होता है। इसकी पत्ती से मच्छर तथा कीट भाग जाते है। इसिलए बीज ओर पत्ती को मच्छरो के मारने की कीटनाशक दवाई बनाने में उपयोग करते है।
इसके तेल से पेंट, वार्निस, साबुन तथा दवाईयॉं भी बनाई जाती हे। कुल मिलाकर इस पेड़ के हर भाग से आप अच्छी खासी कमाई कर सकते है तथा इसके मेच्योर होने के बाद करोड़ो कमा सकते है।



