यदि आप भी कम लागत पर बहुत अधिक मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो ऐसे लूफा का व्यापार शुरू करें

0
2973
loofah vegetable plant
Loofah vegetable plant business idea in Hindi. Growing luffa is profitable.

Indore: यदि आपके मन में भी कुछ खुद का और अपना स्टार्ट अप करने का विचार आ रहा है तो आप बहुत अच्छा और नेक सोच रहें है। व्यक्ति आज के समय में खुद के व्यापार पर ही ज्यादा विश्वास करता है। महामारी के बाद से व्यक्ति अपने कार्य को लेकर काफी ज्यादा इनसिक्योर है, इसीलिए वह चाहता है कि भले छोटा काम ही हो पर खुद का हो।

अच्छे से अच्छा इंजीनियर और बड़ी-बड़ी कंपनियों में अच्छे पैकेज पर काम करने वाला व्यक्ति भी अपनी नौकरी छोड़ कर खुद का स्टार्टअप (Own Startup) कर रहा है। काफी लोगों का मानना है कि सरकारी नौकरी से बढ़ कर कुछ नहीं होता। परंतु व्यापार से अच्छी नौकरी नहीं है।

नौकरी में व्यक्ति नाम कमाता है, परंतु उनकी कमाई और पैसा समय के साथ बहुत ही सीमित बढ़ता है। परंतु व्यक्ति व्यापार में जितनी मेहनत करता है, उसका कमाई और पैसा बढ़ता चला जाता है, इसीलिए आर्थिक मजबूती व्यापार से ही आती है। तो आज हम आपको बिजनेस आइडिया (Business Idea) में एक बहुत अच्छे व्यापार के बारे में बताएंगे। लूफा के व्यापार के बारे में तो आइए विस्तार से बात करें।

लूफा का व्यापार

इस बात से हर कोई वाकिफ है कि आज के समय में महिला हो चाहे पुरुष अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए तरह-तरह की चीजों का उपयोग करते हैं। फिर चाहे वह 5 Ru की चीज को 50 Ru में ही क्यों ना लेना पड़े वे लेते हैं।

आज हम आपको बताएंगे व्यक्ति अपनी प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखने के लिए ज्यादातर लूफा (Loofah) का इस्तेमाल करता है। अब आपके दिमाग में आ रहा होगा लूफा क्या है, तो आपको बता दें लूफा एक प्राकृतिक स्क्रेबर है, जिसका इस्तेमाल नहाते वक्त किया जाता है। प्राकृतिक लूफा सब्जियों के सूखने पर बनता है।

आपके लिए लूफा का व्यापार (Luffa Business) एक बिजनेस अपॉर्चुनिटी है, यह आपको कम लागत पर ढेर सारा मुनाफा देगा, क्योंकि इसका इस्तेमाल देश के साथ-साथ विदेश में भी काफी ज्यादा होता है और विदेश में यह हमारे देश से कई ज्यादा दाम में बिकता है।

विदेश में लूफा की कीमत है हजारों में

विदेशों में प्राकृतिक लूफा का इस्तेमाल और मांग काफी ज्यादा है। इसी वजह से विदेशों में इस प्राकृतिक लूफा की कीमत भारत से चार गुनी ज्यादा है। इसकी सबसे खास बात यह है कि प्राकृतिक लूफा को बनाने के लिए भारतीय सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। भारत में रसेदार सब्जी ज्यादा खाई जाती हैं उसे शरीर और डाइजेशन के लिए काफी अच्छी मानी जाती है।

Luffa vegetable
Loofah vegetable plant file photo.

इस प्राकृतिक लूफा को बनाने के लिए तोरई का इस्तेमाल किया जाता है और तोरई का उत्पादन (Ridged Gourd Farming) भारत में ज्यादा होता है, इसलिए विदेशों में एक लूफा की कीमत 1613 रुपए होती है। इसीलिए आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह लूफा का व्यापार आपके लिए कितना फायदेमंद साबित होने वाला है।

लूफा के साथ हो जाते हैं बीज भी तैयार

प्राकृतिक लूफा (Natural Loofah) को बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि तोरई को पूरा सूखने के बाद ही उसके बेल से तोड़ना चाहिए। इससे तुरई का लूफा (Luffa) काफी अच्छा बनता है और अगली फसल के लिए तोरई के बीज भी तैयार हो जाते हैं।

Luffa or Loofah
Luffa or Loofah file photo.

तुरई के अंदर एक जालीनमा संरचना होती है, जिसे लूफा कहते हैं तुरई का लूफा समय के साथ काफी अच्छा बनते जाता है, जैसे जैसे तोरई सूखती है लूफा भी घना होते जाता है और तुरई के बीज भी पक जाते हैं जिससे अगली फसल काफी अच्छी होती है।

लूफा बनाने की संपूर्ण विधि

लूफा बनाने के लिए सबसे पहले तोरई के सूखे फलों को उसके बेल से तोड़ लेते हैं और उसके दोनों तरफ के सिरे वाले भाग को हल्का सा काट लेते हैं। दोनो तरफ के कटे हुए भाग से तुरई के सारे बीज बाहर कर निकाल लेते हैं।

इसके बाद उस तोरई को पानी में कुछ समय के लिए डाल देते हैं, जिससे वह फूल जाता है और उसमें से सारे छिलके आसानी से निकल जाते है। छिलकों के निकलने के बाद एक जाली जैसी संरचना लूफा कहलाती है। इस लूफा का उपयोग ज्यादातर महिलाएं नहाते वक्त शरीर के स्क्रबर के रूप में यूज करती हैं। भारत में इस लूफा का उपयोग बर्तनों को साफ करने के लिए भी किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here