केवल 18 की उम्र में करोड़ों की मालकिन जन्नत ज़ुबैर को इस लड़के से है प्यार: Jannat Zubair Story

0
1001
Jannat zubair Boyfriend
Jannat Zubair Rahmani Life Story and Biography in Hindi. Jannat Zubair income and Net Worth is awesome. Jannat Zubair boyfriend is Faisal Shaikh Tik Toker.

Photo Credits: Instagram(@jannatzubair29)

TV सीरियल महाराणा प्रताप की कलाकार जन्नत जुबैर (Jannat Zubair) अब एक सोशल मीडिया स्टार (Social Media Star) बन चुकी है। जन्नत जुबैर के फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्न प्लेटफार्म पर लाखो फॉलोवर है। वे अपनी स्टाइल और सुंदरता से लोगो को आकर्षित कर लेती है।मनोरंजन जगत में कई ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपने अभिनय और प्रतिभा से लोगों का दिल जीता और रातों-रात यह कलाकार फेमस हो गए।

इन कलाकारों ने अपनी मेहनत एवं लगन से यह उपलब्धि हासिल की है। इन्ही में से एक हैं जन्नत जुबैर, जो केवल 18 वर्ष की उम्र में काफी सफलता हासिल कर चुकी है। छोटे परदे की अभिनेत्री जन्नत जुबैर रहमानी के बारे ने अपने कैरियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी। यह पहली बार कलर्स चैनल पर आने वाले सिरियल फुलवा में फुलवा की भूमिका निभाते हुए नजर आई थी।

फेमस सिरियल महाराणा प्रताप में भी वे अहम् रोल में थी। फिर सावधान इण्डिया, माटी की बन्नो सिरियल में भी रोल अदा किया और करोड़ों रुपये कमा लिए। अब वे सोशल मीडिया स्टार भी है। न्नत दिखने में बेहद खूबसूरत हैं ही और इनकी अदाकारी भी काफी बेहतरीन है।

हालिया समय में बाल कलाकार जन्नत करोड़ों रुपए की मालकिन बन गई हैं। इन्होंने अपने टैलेंट के दम पर काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली है । महाराष्ट्र के मुंबई में जन्मी जन्नत जुबेर रहमानी का जन्म 2 अगस्त सन 2002 में हुआ था। जन्नत ने छोटे पर्दे के धारावाहिकों में काम किया और काफी फेमस हुई। इसके बाद इन्होंने सोशल मीडिया पर भी काफी काम किया और बहुत से शार्ट वीडियो बनाकर फेम कमाया है। इसके साथ ही उनके माता-पिता भी काफी रईस हैं।

https://twitter.com/bevinupekh2007/status/1421760133269393408

आपको बता दे की जन्नत (Jannat Zubair) एक समय टिक टॉक स्टार्स (Tik Tok Star) भी रहीं और वहां से भी करोड़ों की कमाई है। जन्नत अपने छोटे भाई के साथ टिक टॉक वीडियोज बनाया करती थीं और इनके यह वीडियो लोगों को काफी अच्छे लगते थे। इन अपने शॉर्ट्स वीडियो की वजह से जन्नत काफी फेमस हुईं। जन्नत को भारत का सबसे लोकप्रिय सोशल नेटवर्किंग क्वीन कहा जाता है। इन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स बताती है की जन्नत जुबेर रहमानी 10 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन। सोशल मीडिया में कुछ लोग गॉसिप करते है की करोड़ों की मालकिन अब मात्र 18 साल की जन्नत जुबैर एक लड़के को दिल दे बैठीं हैं। इतना नाम और रुपये कमाने के बाद जन्नत का दिल एक लड़के पर आ गया। जन्नत टिक टॉक के स्टार रहे फैजल शैख से प्यार करती हैं।

कुछ खबरों के मुताबिक जन्नत, फैसल शेख को डेट कर रही हैं। फैजल को टिक टॉक के माध्यम से फेम प्राप्त हुआ है। जन्नत और फैजल को एक साथ कई बार देखा जा चुका है। यह वही टिक टाक वाला फैजल है, जिसके वजह से टिक टाक और यूटब क्रेटर्स के बीच प्रतिस्पर्धा हुई थी और कुछ गलत वीडियो और चीन की एप्प होने के कारण टिक टाक पर बेन लग गया था।

ऐसी खबर है की फिलहाल फैजल (Faisal Shaikh) जन्नत जुबैर के परिवार के साथ ही रहते हैं। जन्नत का पूरा परिवार भी फैजल को काफी पसंद करता है। यह दोनों ही सोशल मीडिया प्लैटफ़ार्म पर काफी एक्टिव हैं। आज के समय में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अनेक युवा लाखो-करोड़ों कमा रहे है और अपना टैलेंट दिखा रहे है।

अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह हम तो नहीं जानते और ना ही जन्नत ज़ुबैर की निजी लव लाइफ में टांक झाँक करना हमारा मकसद है। यह तो आने वाला वक़्त बताएगा की जन्नत और फैसल की स्टोरी (Jannat Zubair And Faisal Shaikh Story) कितनी सच है और कहाँ तक जाती है। जब तक के लिए बने रहिये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here