मिलिए सेल्फ-मेड बिज़नेस वुमन से, अपने यूनिक बिजनेस आईडिया से 1200 करोड़ की कंपनी खड़ी की

0
1113
Devita Saraf VU TV
Inspiring Story of Devita Saraf Who is founder, chairman and CEO of Vu Televisions. The story behind crafting the Vu Masterpiece TV by Devita Saraf. Vu chairman Devita Saraf success story in Hindi.

Photo Credits: Twitter

Mumbai: भारत में लोगो ने 80 के दशक से TV देखना शुरू किया था। उस वक़्त भी सभी के घरों में TV नहीं हुआ करती थी। उस वक़्त TV को एक बक्से के नाम से जाना जाता था। यह छुट्टी वाले दिन सब लोग एक साथ बैठ कर टीवी देखा करते थे। फिर 90 का दशक आया और दुनिया रंगीन होने लगी, तो आ आपकी TV की रंगीन हो गई। फिर हर घर में टीवी नज़र आने लगी। आज के दौर में टीवी हर घर-परिवार की सबसे जरुरी चीज़ बन गई है।

फिर कंप्यूटर का ज़माना आया और अब इस ऑनलाइन दुनिया (Digital World) में कंप्यूटर भी बहुत जरुरी चीज़ है। पढाई हो या जॉब, कंप्यूटर तो लगेगा ही। अब देखा जाए तो हर जरुरत की चीज़ में बहुत फायदा होता है। इसी बात को समझते हुए एक महिला व्यवसाई ने अपनी योगयता और आईडिया के बल पर कंप्यूटर और टीवी के बीच के अंतर को ही खत्म कर दिया है।

यहाँ बात हो रही है, VU टेलीविजेन्स नामक कंपनी के बारे में, जिसने टीवी शब्द की मीनिंग ही बदल दी है। इसका पूरा क्रेडिट देविता सराफ (Devita Saraf) को जाता है, जो VU टेलेविजेन्स की फाउंडर (VU Televisions Founder and CEO), सीईओ और डिजाइन हेड हैं। यह महिला एक सेल्फ मेड बिज़नेस वीमेन (Business Woman) है। अक्सर देखा जाता है कि कोई भी बेहतर तकनीक विदेशों में बनती है और बाद में भारत आती है। लेकिन देविता ने इस बात को बदल कर रख दिया है। आज उनकी कंपनी द्वारा बनाई गई टीवी विदेशों में भी छाई हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स बताती है की देविता मूल रूप से मुंबई की रहने वाली हैं। इनके पिता राजकुमार सराफ जेनिथ कंप्यूटर के चेयरमैन हैं। मुंबई से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त करने के बाद देविता आगे की पढाई के लिए विदेश चली गईं। वहां से BBA की डिग्री पूरी करके जब वे भारत आईं तो उन्होंने अपने पिता की कंपनी ज्वाइन की।

फिर साल 2006 में जब कंप्यूटर और इंटरनेट टेक्नोलोजी का तेज़ी अपने पेअर पसर रही थी और विदेशी कंपनियां मोबाइल और कम्प्यूटर के बीच के फर्क को मिटाने में लगी थी, तब देविता ने कुछ नया करने का मन बनाया और इसके लिए टीवी को चुना।

इस नया करने की चाहत में उन्होंने VU टेक्नोलॉजीज नाम से लक्ज़री टेलीविज़न की रेंज निकाली, जो TV और CPU का मिला-जुला रूप (TV and CPU both) है। देविता बताती हैं कि उनके अंदर जो भी बिज़नेस स्किल्स और दिमाग है, वो उनके दादा जी की वजह से है।

उनकी बनाई गई यह टीवी वाटरप्रूफ, डिजिटल फोटोफ्रेम के साथ ही टचस्क्रीन से लैस है। इन मॉर्डन टीवी पर हॉटस्टार, अमेज़ॉन, नेटफ्लिक्स और यूट्यूब जैसे ऐप भी आसानी से चलाये जा सकते हैं। इसके अलावा इनकी कंपनी एंड्राइड पर चलने वाले हाई डेफिनिशन TV भी बनाती है।

आज इनकी कंपनी के पास बड़ी स्क्रीन के अलावा कॉर्पोरेट यूज़ के टीवी भी मौजूद हैं। देविता (Devita Saraf VU) बताती हैं कि इनकी कंपनी की टोटल सेल में से लगभग 40 फ़ीसदी कॉर्पोरेट टीवी बिकते हैं। अपने शुरूआती दौर में कंपनी चलने में देविता को कुछ दिक्कतें आयी, फिर बाद में कंपनी ने अपनी रफ़्तार बढ़ा दी।

उनकी कंपनी VU टेक्नोलॉजीज ने 2015-2016 में लगभग 2 लाख टीवी सेल्ल किये। जिसका रेवेनुए 275. 8 करोड़ के करीब रहा। अभी के हालिया समय में लगभग 1 मिलियन से अधिक टीवी बिक चुके हैं और इनका सालाना टर्नओवर 1 बिलियन के पार पहुँच गया है। आज पूरे भारत में इनके 10 लाख से अधिक कस्टमर हैं और 60 देशों में इनकी टीवी एक्सपोर्ट होती है।

देविता अपने शुरूआती दौर में बिज़नेस के चलते किसी डीलर से मिलती थी, तो लोग उन्हें काफी छोटा समझते थे, क्योंकि उस वक़्त उनकी उम्र मात्र 24 वर्ष की थी। शुरू में लोगों को उनपर भरोसा करने में वक़्त लगा और बाद में देविता ने कुछ बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए सभी कभरोसा जीत लिया। उनकी मेहनत और यूनिक आईडिया (Unique Idea) इस दुनिया में छा गया।

पूरी दुनिया में 1.5 मिलियन कस्टमर्स के साथ VU कंपनी सालाना 110 करोड़ का टर्नओवर कर रही है। कंपनी का वैल्यूएशन 1200 करोड़ के पार पहुँच गया है। अब यह भारत की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली एक टीवी ब्रांड कंपनी है।

आज इस कंपनी ने नए ज़माने के कई मॉर्डन टीवी लांच किये हैं, जिनका नाम पोपसमार्ट, ऑफिस समार्ट और प्रीमियम स्मार्ट है। 2016 में देविता को अपने शानदार कार्यो के लिए बिज़नेस वीमेन ऑफ़ द ईयर का अवार्ड भी मिला। यह उनकी योग्यता को दर्शाता है। आज देविता बहुत लोगो के लिए प्रेरणादायक महिला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here