गर्मी के दिनों में पानी के बिजनेस में सॉलिड मुनाफा है, व्यवसाय शुरू करने और कमाई का तरीका जानें

0
5502
Water Business Plan
How to Start a Water Delivery Business. Start a Mineral Water delivery business by following these steps. Drinking Water business is good in summer days.

Presentation Photo

Bhopal: वैज्ञानिक आकड़ो के मुताबिक एक इंसान बिना खाये 1 हफ्ते तक जीवित रह सकता है, लेकिन पानी (Water) की 1 बूंद के बिना 5 दिन से अधिक जिंदा नहीं रह सकता। जीवन जीने के लिये लिए पानी और पैसा का बहुत महत्व है। ये दोनों एक दूसरे के पूरक है। सबसे ज्यादा जरूरत की चीजों में से एक माना गया पानी है।

अगर पानी ना हो तो शायद जीने की कल्पना करना भी व्यर्थ है। यदि कोई ये कहें की पानी से पैसा बनाया जा सकता है, तो यह सुनने में बड़ा ही अटपटा सा लगता है। लेकिन यही सच है, आज लोग पानी बेचकर पैसा कमा रहे है। पीने के लिए पानी तो मिल भी जाये, लेकिन महत्वपूर्ण बात है कि जो पीने का पानी उपलब्ध है, वो कितना शुद्ध है और कितना नही।

यही वजह है कि शुद्ध पानी के बिजनेस की डिमांड बढ़ रही है। भारत में बोतल बंद पानी का व्यपार (Mineral Water bottle business) सालाना 20 फीसदी की दर से बढ़ रहा है। पानी को शुद्ध बेचने वाली आरओ या मिनरल वाटर का व्यापार करने वाली कंपनियां तेजी से दौड़ रही मार्केट में।

Money Earning
Money Presentation Photo

बाजार में 1 रुपये के पाउच से लेकर 20 लीटर की बोतल तक मिल जायेगी है। लेकिन बोतल बंद पानी के मार्केट में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी 1 लीटर वाली पानी की बोतल की है। तो आप भी ये व्यापार शुरू कर मुनाफा कमा सकते हैं। ये बिज़नेस कम लागत में भी आपको फायदा देने वाला सौदा है।

जानिए कैसे करें स्टार्ट

सबसे पहले ऐसे स्थान का चयन करें, जहां पानी का टीडीएस लेवल ज्यादा न हो। इसके बाद प्रशासन से लाइसेंस और आईएसआई नंबर लेना होगा। कई कंपनियां कॉमर्शियल आरओ प्लांट (RO Plant) बनाती हैं, जिनकी कीमत 50 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रुपए तक के होते हैं। इसके साथ ही कम से कम 100 जार (20 लीटर कैपेसिटी) खरीदने होंगे।

Money Investment

इसमें सब कुछ मिलाकर 4 से 5 लाख रुपए का निवेश करना होगा। कंपनी का पैन नंबर (Company Pan Number) और GST नंबर जैसी तमाम औपचारिकताएं भी पूरी करना जरूरी है। अगर आपके पास इतना पैसा नही है तो आप बैंक से लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

आप ऐसा प्लांट लगाते हैं, जहां 1000 लीटर प्रति घंटा पानी का प्रोडक्शपन होता है, तो आप कम से कम 30 से 50 हजार रुपए की कमाई कर सकते हैं। RO और चिलर मशीन और कैन आदि रखने के लिए 1000 से 1500 वर्ग फुट की स्पेस होना चाहिए, ताकि पानी के स्टोरेज के लिए टंकियां का निर्माण किया जा सके।

फिल्टर्ड पानी से मोटी कमाई

RO के पानी के व्यापर मे बहुत से व्यक्ति काम कर रहे हैं। शुद्धता और डिलीवरी बेहतर करने में अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है। वाटर सप्लाई में कोई समस्या हुई तो बिजनेस बुरी तरह घाटे में चला जायेगा। बोतलें और जार अधिक टूटते और चोरी होते हैं, यही इस बिजनेस में घाटे का सौदा है।

मिलेगा प्लांट लगाने के लिए लोन की सुविधा

RO प्लांट के लिए विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी बैंकों से लोन की सुविधा उपलब्ध हैं। बैंक से 10 लाख का लोन मिल सकता है। बशर्तें आपका प्रोजेक्ट गुणवत्तापूर्ण हो। इसके लिए सरकार भी आपकी सहयता करेगी।

बोतलबंद पानी कितनी कम्पनीया बेच रही?

135 करोड़ की आबाद वाले इस देश में खपत की बात करें, तो यह आंकड़ा सालाना सिर्फ आधा लीटर है, जानकारी के मुताबिक यूरोप में 111 लीटर है। देश में बोतलबंद पानी बेचने वाली लगभग 150 कंपनियां हैं।

इनमें बिसलेरी, एक्वाफिना, किनले, बेली, हिमालयन, ऑक्सीरिच, रेल नीर, टाटा वाटर प्लस, वेदिका और प्योर लाइफ अपना मुख्य स्थान बनाये हुए है। एक लीटर बोतलबंद पानी बनाने में 1.6 लीटर पानी इस्तेमाल होता है।

फिल्टर्ड पानी के व्यापार में कितना फायदा

RO के पानी के बिजनेस (Water Business) में बहुत से लोग लगे हुये है। शुद्धता और डिलीवरी ठीक है, तो मोटी कमाई होगी है। यदि 150 रेगुलर कस्टमर हैं और प्रतिदिन प्रति कस्टमर एक कंटेनर की सप्लाई है और प्रति कंटेनर 25 रुपये कीमत है, तो हर महीने में 1,12,500 रुपये का बिजनेस होगा। इसमें काम करने वालो की सैलरी, किराया, बिजली बिल, डीजल और अन्य खर्चे निकाल कर 20-25 हज़ार का मुनाफा होगा। जैसे-जैसे ग्राहक बढ़ते जाएंगे, मोटी कमाई (Big Income) होते जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here