घर की छत पर सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, हर महीने होगी मोटी कमाई और बिजली बिल से मुक्ति पाओ

0
8767
Solar Panel At Home Roof
How to setup Solar panel at home in India. Solar Rooftop Panel for Home is good for electricity. How to Choose a Solar System for Your Home.

Presentation Photo

Bhopal: घर की छत पर सूर्य की किरणें (Sun rays) काफी अच्छी पड़ती है, जिसमें सौर्य पैनल (Solar Panel) लगाना एक अच्छा विकल्प हैं। सोलर पैनल की वजह से बिजली की आवश्यकता भी पूरी हो जाती है, जबकि बिजली के बिल से राहत मिल जाती है। और सोलर पैनल से उत्पन्न होने वाली बिजली के जरिए कुछ आमदनी भी हो सकती हैं।

ऑन ग्रिड सोलर पैनल (On Grid Solar Panel System) अगर आपके घर की छत पर प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की धूप रहती है, तो यह सोलर पैनल (Solar Panel) लगाने के लिए बहुत ही शानदार स्थान साबित हो सकती है। सोलर पैनल से निर्मित बिजली के कारण से गर्मियों में आने वाले भारी भरकम बिल से राहत पायी जा सकती है।

आप अपने घर की छत पर ऑन ग्रिड वाले सोलर पैनल सिस्टम (On Grid Solar Panel System) को लगवा सकते हैं, जो बेहद ही कम वक़्त में अधिक बिजली का उत्पादन करने में सक्षम है। ऐसे में आप इस सोलर पैनल के जरिए अपने अनुसार से बिजली का उपयोग कर सकते हैं, जिसक कारण से बिजली के मीटर पर यूनिट मे बढ़त नहीं होगी और बिल न के बराबर आएगा।

सोलर पैनल (Solar Panel At Home) लगाने का खर्च और फायदा

जानकारी के लिए बता दे कि आप अपने घर की छत पर 400 से 500 वाट वाली प्लेट का सोलर पैनल लगवा सकते हैं, जिसे क्रय करने के लिए आपको 1.25 लाख रुपए तक की लागत आएगी। सोलर पैनल को लगवाने और फिटिंग आदि में तकरीबन 25, 000 रुपए का अतिरिक्त लागत भी आती है, लेकिन एक बार इस सिस्टम को लगाने के बाद बिजली की दिक्कतें पूरी तरह से खत्म हो जाती है।

1.25 लाख की कीमत से लगाए गए सोलर पैनल के जरिए केवल एक वर्ष में ही 75,000 रुपए तक की बचत की जा सकती है, जबकि एक साधारण सोलर पैनल की लाइफ 20 वर्ष तक होती है। इस प्रकार एक बार लाख रुपए खर्च करने पर ग्राहक को 20 वर्ष तक बिजली पर कोई पैसा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है, जबकि इसके जरिए लाभ काफी ज्यादा होता है।

सरकार को बेच सकते हैं अतिरिक्त बिजली

अगर आप ऑन ग्रिड वाला सोलर पैनल सिस्टम लगवाते हैं, तो आप उसके जरिए निर्मिति बिजली (Electricity) को सरकार को बेच सकते हैं। दरअसल इस प्रकार के सोलर पैनल प्रतिदिन कई वॉट बिजली का उत्पादन करते हैं, जिसकी सहायता से घर के इलेक्ट्रिक आइटम का उपयोग करने के बावजूद भी कुछ यूनिट बिजली बच जाती है।

ऐसे में आप उस श्रेयस बिजली यूनिट को सरकार के इलेक्ट्रिसिटी ग्रिड में ट्रांसफर कर सकते हैं, जिसके लिए आपके घर से बिजली के खंभे तक एक तार को जोड़ा जाता है, ताकि सोलर पैनल से निर्मित अतिरिक्ति बिजली वहाँ ट्रांसफर हो सके।

रोजाना तैयार होगी इतनी बिजली

गांव, कस्बों और दूर दराज के क्षेत्रों में आज भी बिजली बहुत बड़ी परेशानी है, जबकि गर्मी के मौसम में होने वाली बिजली की कटौती काफी चिंताजनक होता है। इस परिस्थिति में अगर आप घर की छत पर सोलर सिस्टम लगवाते हैं, तो इससे प्रतिदिन 25 यूनिट तक की बिजली तैयार की जा सकती है।

ऐसे में घर के सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक आइटम उपयोग करने के बाद भी पूरे दिन में 25 यूनिट बिजली की खपत कर पाना कठिन होता है, जिसकी वजह से आप बची हुई बिजली यूनिट को सरकार को बेच सकते हैं। आपको बता दें कि प्रति यूनिट के लिए 8 रुपए का भुगतान किया जाता है।

बिजली (Bijali) के यूनिट अलग-अलग स्थानो पर अलग-अलग कीमतों पर दिए जाते हैं, ऐसे में ग्राहक बिल के लिए जितनी यूनिट देता है, सरकार को भी उन्हें उतने ही रुपए प्रति यूनिट के देने पड़ते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here