इस बिज़नेस में एक बार निवेश करके कई सालों तक लाखों का मुनाफा कमा सकते हैं: Business Idea

0
22363
Money Earning Idea
Money Earning Idea

Presentation Photo Used

Bhopal: आज युवा इस बात को समझ चुका है कि तगड़ी कमाई करना हो तो खुद का बिजनेस (Business) करना ही सबसे बेहतर ऑप्‍शन होता है। बिजनेस करने की बात तो लोग करते है, लेकिन बिजनेस का चुनाव करना व्‍यक्‍ति के सामने सबसे बड़ी समस्‍या होती है।

इस दुविधा को थोड़ा कम किया जा सके, इसलिए आज ऐसे बिजनेस के बारे में हम बात करेंगे, जिसे आप हर मौसम में करके काफी पैसे कमा (Earns Money) सकते है। हम जिस व्‍यापार के बारे मे आपको बताएंगे, उसे घर पर ही शुरू कर सकते है। इसे करके कई गुना प्रॉफिट आप कमा सकते है। कौन सा है वह बिजनेस जिसके बारे में हम बात कर रहे है आइये इसके बारे मे विस्‍तार से जानते है।

तेल का व्‍यापार करके करे लाखो की कमाई

आज हम जिस व्‍यापार के बारे में बात करने वाले है। यह तेल से संबंधित व्‍यापार (Oil Business Idea) है। तेज का उपयोग हर घर में होता है। तेल कि डिमांण्‍ड बाजारो में कितनी है, यह हमें आपको बताने की जरूरत नही है। तेल के बिना रसोई का काम कर पाना बहुत ही मुश्‍किल होता है।

इसकी डिमाण्‍ड के कारण ही इसके दाम अक्‍सर ही आसमान छूते दिखते है। लेकिन ऐसा नहीं है कि अक्‍सर ही इसके दाम बढ़ते है। कभी कभी इसके दामों मे गिरावट भी देखी जाती है। तेल का बिजनेस एक ऐसा व्‍यापार है जिसे बहुत ही कम लागत के साथ शुरू कर सकते है। एक बार पैसे निवेश करके अगर कई सालों तक लाभ प्राप्‍त करना हो तो इससे बेहतर और कोई व्‍यापार नहीं हो सकता।

सिर्फ एक ऑयल एक्‍सपेलर मशीन से कर सकते है बिजनेस शुरू

तेज का बिजनेस एक ऐसा व्‍यापार है, जिसे गॉंव हो या शहर कही भी शुरू करने पर लाभ ही प्राप्‍त होता है। लेकिन गॉंव से अगर इस व्‍यापार को आप शुरू करते है तो ज्‍यादा फायदा होगा। गॉंवो में अलसी सरसो की खेती काफी ज्‍यादा मात्रा में की जाती है। जिस कारण गॉंव में इनकी पेराई करके शुद्ध तेल उपयोग में लिया जाता है।

शहर में सरसो अलसी लेकर तेल बनाकर ब्रॉड बैल्‍यू नाम देकर बाजार में बेचा जाता है। इसे छोटे स्‍तर में शुरू करके बड़े स्‍तर तक लाया जा सकता है। इस बिजनेस में बस आपको एक ऑयल एक्‍सपेलर मशीन (Oil Expeller Machine) को खरीदना होगा।

इतने की होगी लागत

तेल का बिजनेस करने के लिये जिस मशीन को आपको खरीदना होगा, उसे खरीदने की लागत सिर्फ 2 लाख रूपये होगी। हालांकि इसे खरीदने के बाद में डायरेक्‍ट इस बिजनेस को शुरू नही किया जा सकता। आपको बकायदा लाइंसेन्‍स की आवश्‍यकता होगी। इसके लिये रजिस्‍ट्रेशन करवाना आवश्‍यक होता है।

अगर ऐसा हो कि आप लाइसेंस नही बनवाते, तो यह काम आपका गैर कानूनी माना जाता है। मशीन लेना और लाइसेंस बनाने कि पूरी प्रोसेस में आपको 3 से लेकर 4 लाख रूपये का खर्चा बैठेगा। इतने खर्च में आपका बिजनेस शुरू हो जायेगा।

तेल के साथ खली से भी कमा सकते है पैसे

अगर छोटे लेवल में इसे ना करके बड़े लेवल में इसे करना चाहते है, तो थोड़ा ज्‍यादा अमाउंट इन्‍वेस्‍ट करने की जरूरत आपको पड़ेगी। ऑयल मशीन से तेल निकालना काफी आसान होता है। अगर इस मशीन से आप तेल निकालते है, तो तेल अलग और खली अलग हो जाती है।

Money Presentation Photo.

खली (Khali) भी काम की चीज होती है आप चाहे, तो इसे भी बेचकर पैसे कमा सकते है। खली का पशुओ के चारे के रूप में इस्‍तेमाल किया जाता है। इस प्रकार एक ही काम करके 2 लाभ आप प्राप्‍त कर सकते है।

ब्रॉड बैल्‍यू बनाकर कर सकते है मार्केट मे सेल

अपने इस बिजनेस को आप जहॉ से भी शुरू करे। आपको फायदा जरूर मिलेगा। ऑनलाइन मार्केटिंग करके भी आप इससे अच्‍छा खासा लाभ प्राप्‍त कर सकते है। तेल को बोतल और डिब्‍बो में भरकर तेल बाजार में ब्रॉड बैल्‍यू बनाकर भी इसे सेल कर सकते है।

यह बिजनेस बहुत ही लाभ पहुँचाने वाला बिजनेस है। एक बार निवेश और कई वर्षो तक लाभ यही इस बिजनेस का मूलमंत्र होता है। इस बिजनेस में घाटा बहुत ही कम लगता है। यदि सही तरीके के काम करें तो प्रॉफिट में ही रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here