एक साधारण टीचर देश की दूसरे नंबर की अमीर महिला बनी, 22 हजार करोड़ रुपए की कंपनी बना दी

0
17485
BYJU Divya Gokulnath
How BYJU Became the Most Valued Startup of India. BYJU's was founded in the year 2011 by Byju Raveendran and Divya Gokulnath.

Photo Credits: Divya Gokulnath On Social Media

Bengaluru: अक्‍सर यही होता है, कि लोग छोटे लेवल से अपने करियर को शुरू करते है और धीरे धीरे मेहनत करते हुए आगे बढ़ते है। हालांकि कुछ लोग बीच में ही मेहनत करना छोड़ देते है, जिस वजह से उनका करियर आगे नहीं बढ़ता। छोटे छोटे प्रयासों से ही हम सफलता की सीढ़ी चढ़ते है। फिर एक दिन ऐसा आता है, जब हम सफलता के सबसे ऊपरी पायदान पर होते है।

आज की हमारी कहानी भी कुछ इसी प्रकार की है। जहॉं एक महिला ने एक शिक्षक (Teacher) के तौर पर करियर प्रारंभ किया और आज वह इतनी सफल हो चुकी है, कि उनकी गिनती देश के सबसे कम उम्र की अमीर महिलाओं में दूसरे नम्‍बर पर की जाने लगी है। आज इस महिला का इतना नाम है कि फोर्ब्‍स की मैगजीन के द्वारा उनका अर्टिकल सबसे प्रमुखता से छापा गया।

दिव्‍या गोकुलनाथ भारत की दूसरी कम उम्र की अमीर महिला

हम जिस महिला की बात कर रहे है उनका नाम दिव्‍या गोकुलनाथ (Divya Gokulnath) है। दिव्‍या गोकुलनाथ वह महिला है, जिन्‍होंने एक टीचर के पद रहते हुए अपनी अलग पहचान हासिल कर ली है। आज वह पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। दिव्‍या की कहानी बहुत प्रेरणा देने वाली है।

आज दिव्‍या को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। बल्‍कि आज वह इतनी प्रसिद्ध है कि महिलाएँ उनसे प्रेरणा लेकर उनकी ही तरह बनने का प्रयास कर रही है। आपको बता दे कि दिव्‍या गोकुलनाथ अपने माता पिता की एक ही संतान है। वह सिर्फ 34 साल की है। लेकिन आज वह एक अरबपति बन चुकी है। आखिर कैसे आइये जानते है।

दिव्‍या का परिवार

दिव्‍या के परिवार में उनके सिर्फ माता पिता है। उनके पिताजी एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्‍टर के पद पर कार्यरत है। उनकी माताजी दूरदर्शन पर काम करती है। इकलौती संतान होने की वजह से दिव्‍या के माता पिता ने उन्‍हें नाजो से पाला और उनकी हर जरूरत को पूरा किया। उन्‍हें खूब पढ़ाया ताकि वह ऊँचे पद पहुँच सके। उन्‍होंने साइंस सब्‍जेक्‍ट के साथ अपनी एजूकेशन कंपलीट की है। उन्‍होंने आरवी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के द्वारा बॉयो‍टेक्‍नोलॉजी से बीटेक (B.tech) किया हुआ है।

बायजु रविन्‍द्रन से की शादी

बीटेक करते समय ही दिव्‍या बायजु रविन्‍द्रन (Byju Raveendran) से मिली। जब दिव्‍या पढ़ाई आगे जारी रखने के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रही थी। उसी समय वह रविन्‍द्रन से कोचिंग भी ले रही थी। धीरे धीरे दिव्‍या और रविन्‍द्रन की नजदीकी फिल्‍मों की तरह बढ़ने लगी। उनके बीच में प्‍यार हो गया।

इसी दौरान रविन्‍द्रन ने दिव्‍या को टीचिंग लाईन में अपना करियर बनाने की सलाह दी। इसके लिए उन्‍होंने दिव्‍या को मॉटीवेट भी किया। उनकी प्रेरणा से ही प्रभावित होकर दिव्‍या ने टीचिंग को अपना करियर चूज किया। टीचिंग के लिए उन्‍होंने अपने विदेश जाने के फैसले को बदल दिया और वह बैंगलुरू (Bengaluru) में रहकर ही टीचिंग करने लगी।

टीचिंग में बनाया अपना करियर

जब दिव्‍या ने टीचिंग को अपना करियर बनाया। उस समय वह सिर्फ 22 साल की थी। कम उम्र की वजह से वह बच्‍चो के सामने काफी छोटी नजर आती थी। जिसके बाद उन्‍होंने साड़ी पहनना शुरू किया ताकि वह बड़ी लग सके। अपने करियर के शुरूआत में दिव्‍या ने मेथ्‍स को अपना टीचिंग सब्‍जेक्‍ट बनाया।

दिव्‍या कहती है कि मेथ्‍स से बच्‍चें को जन्‍म से डर नहीं होता है। लेकिन हमारे आस पास के लोगों की यह सोच की गणित एक कठिन विषय है, बच्‍चें भी यही सोच बनाने लग जाते है। इसलिए दिव्‍या जी का कहना है कि गणित को आसान तरीके से अपने रोजमर्रा के जीवन से जोड़कर पढ़ना चाहिए।

शुरू किया ऑनलाईन टीचिंग प्‍लेटफॉर्म बायजू

दिव्‍या और दविंद्रन का प्‍यार जल्‍द की विवाह तक पहुँच गया। उन्‍होंने जल्‍द की अपने प्‍यार को रिश्‍ते का नाम दे दिया। उन्‍होंने शादी कर ली उसके बाद दिव्‍या और रविन्‍द्रन ने मिलकर एक ऑनलाईन टीचिंग प्‍लेटफार्म (Online Teaching Platform) शुरू किेया। जिसका नाम हम सभी बहुत अच्‍छे से जानते है।

बायजू एक बहुत ही फैमस ऑनलाईन टीचिंग प्‍लेटफार्म है। बायजू की शुरूआत 2011 में दिव्‍या और रविन्‍द्रन के द्वारा की गई थी और आज दोनों की दिनरात की मेहनत का नतीजा हम सभी के सामने है। दस साल में ही बायजू दुनिया के सबसे बड़े ऑनलाईन प्‍लेटफॉर्म के तौर पर ऊभरी है।

बायजू को-फाउंडर दिव्‍या

दिव्‍या आज बायजू की को फाउंडर (Byju Co Founder) है। वही उनके पति इसके फाउंडर (Byju Founder) है। को फाउंडर दिव्‍या आज भारत की दूसरी सबसे कम उम्र की अरबपति महिला है। यह खिताब फोर्व्‍स मैगजीन के द्वारा दिव्‍या को दिया गया। सिर्फ दस सालों के भीतर ही दिव्‍या ने यह ताज अपने नाम कर लिया।

इतनी छोटी सी उम्र में मेहनत करके इस मुकाम तक पहुँच जाना बहुत ही गर्व की बात है। आज दिव्‍या सिर्फ 34 वर्ष की है लेकिन फिर भी उन्‍होंने अपने जज्‍बे से यह खिताब ह‍ासिल किया है। जोकि उनके परिवार के लिए बहुत ही सम्‍मान की बात है।

दिव्‍या जी की संपत्ति

अगर दिव्‍या जी की संपत्ति की बात की जाये तो फोर्ब्‍स मैग्‍जीन के द्वारा यह बताया गया है कि दिव्‍या जी की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर है। भारतीय रूपये इसकी वैल्‍यू बाईस करोड़ तीस लाख रूपये है। दिव्‍या और रविन्‍द्रन की बात की जाये तो वह आज उनकी बनाई ऑनलाईन टीचिंग प्‍लेटफॉर्म बहुत फैमस हो चुकी है। दोनों इसका और विस्‍तार करने के लिए दिन रात मेहनत करते है।

वह कहते है। उनकी सफलता सिर्फ ईमानदारी से उनके द्वारा की गई मेहनत और धैर्य का परिणाम है। वह यह भी कहते है कि सफलता सिर्फ एक दिन में ही नहीं मिल जाती। इसके लिए दिन रात एक करके पूरी ईमानदारी से परिश्रम करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here