एक इंजीनियर LED बल्ब से हर महीना 1.25 लाख रुपये कमा रहा, अन्न 150 युवाओं को रोजगार भी दिया

0
861
Alok Singh LED bulb industry
Bihar Engineer Alok Singh started LED bulbs making farm and earning in lakhs. Alok Singh from Katihar making LED bulbs and giving Employment.

Patna: देश के शिक्षित युवाओं में बहुत योग्यता हैं और वे बहुत कुछ करने के सक्षम है। अगर उनकी छमता को सही दिशा दिखा दी जाये, तो उनका भविष्य बहुत ही सुनहरा हो सकता है। इस बात को बिहार के एक इंजीनियर युवा ने साबित भी किया है। कुछ करने के लिए बस एक सही राह पर चलने की जरुरत है।

बिहार के कटिहार (Katihar) में रहने वाले इंजीनियर आलोक सिंह (Alok Singh) अपने क्षेत्र में बड़े फेमस हो रहे हैं। उनके नाम की की चर्चा अब मीडिया और सोशल मीडिया में भी होने लगी है। 30 वर्षीय आलोक कई बेरोजगार युवाओं (Unemployed youth) को रोजगार ही दे रहे है। आलोक ने अपने जिले के कई बेरोजगार युवकों के जीवन में रौशनी ला की है।

आलोक ने उत्तर प्रदेश के मेरठ के स्वामी विवेकानंद यूनिवर्सिटी से साल 2019 में पैट्रोलियम इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। फिर वे बिहार के अपने जिले वापस लौट आये। आलोक कुछ करने के उद्देश्य से अपने ज्ञान और पढाई के बल पर एलईडी बल्ब उद्योग (LED Bulbs Industry) की शुरुआत की।

महामारी और आपदा से भी जूझना पड़ा

जिस वक़्त उन्होंने अपने इस काम को शुरू किया था, तब उन्हें महामारी और आपदा से भी जूझना पड़ा था। बड़े संघर्ष के बाद आज आलोक 1.25 लाख रुपए हर महीने कमा रहे है। अब उनका LED बल्ब का बिज़नेस (LED Bulb Business) अच्छा चलने लगा है।

आलोक सूरत, ग्वालियर सुर नोएडा NCR से कच्चा माल मंगवा कर अपनी ईपल एलईडी इंडस्ट्रीज में बल्ब तैयार करवाने का काम करते हैं। आलोक ने एक अख़बार को बताया की उनके इस फर्म में 0.5 वाट से लेकर 50 वाट के एलईडी बल्ब, एलईडी ट्यूब, इमरजेंसी लाइट, सोलर लाइट, नाइट बल्ब, एवं स्ट्रीट लाइट तक तैयार कर भारतीता बाज़ार में सप्लाई किया जा रहा है।

जब उन्होंने यह काम शुरू किया था, तब उन्हें बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। वे फरवरी 2020 में नोएडा से कटिहार कोलासी अपने घर लौटे थे। उन्होंने आपदा का वह समय देखा और झेला था। उससे जूझते हुए उन्होंने काम का सेटअप लगाया था। फिर आलोक सिंह ने 10-12 शिक्षित बेरोजगार युवकों की टीम बनाकर शुरूआती दौर में 4 लाख की लगात लगाकर एलईडी बल्ब बनाने का काम शुरू किया।

गांव के ही बेरोजगार युवाओं की टीम तैयार की

आपदा और लॉकडाउन में फंसे गांव के ही बेरोजगार युवाओं की टीम तैयार करके उन्हें अपनी ही फर्म ईपल इंडस्ट्रीज में 12 से 15 हजार रुपए तक की हर महीने की सैलरी देकर उन्हें रोजगार दिया। उनकी फार्म में युवाओं की संख्या बढ़ती गई और आलोक ने अपने उद्योग को बढ़ाते हुए मात्र 2 साल में टर्नओवर 4 से 18 लाख तक पहुंचा दिया है।

Money in India
Money Presentation Photo

अब 2 सानों के काम में आलोक ने अपने फर्म ईपल इंडस्ट्रीज के डिस्ट्रीब्यूटर कटिहार सालमारी समेत झारखंड के साहिबगंज, धनबाद, अररिया एवं पूर्णिया में भी बना लिए हैं। जिनसे 9 लाख हर महीने का टर्नओवर बन गया है। उन्हें यहाँ बने LED बल्ब अच्छे क्वालिटी के होते हैं और हर गर की जरुरत होते हैं।

सरकारी अनुदान भी हासिल किया

संकट के उस दौर में उन्होंने अपने फार्म को बढ़ाने के लिए आसपास के अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को रोजगार (Employment) दिया और उद्योग विभाग में जाकर प्रधानमंत्री नव परिवर्तन योजना के अंतर्गत मशीन खरीदने के लिए आवेदन दिया था। जिनमें उसे 6 लाख रुपए का अनुदान भी हासिल हुआ।

बता दें की जब कोई भी स्टार्टअप या फार्म अधिक से अधिक लोगो को रोजगार देने का काम करती है, तो नियनों के मुताबिक़ उसे अनुदान या लोन में सब्सिड़ी मिलती है। इसी सरकारी मदत से उन्होंने अपने काम को बढ़ाया।

ईपल इंडस्ट्रीज में हालिया समय में 12 सेल्स, 10 युवक मैन्युफैक्चरिंग, एक एकाउंटिंग का है। आलोक खुद ही मैनेजिंग डिपार्टमेंट का काम देखते हैं। उन्होंने दावा किया है की वह हालिया समय में 150 अन्य बेरोजगार युवकों को रोजगार देने के प्रयास में लगे है। वे कहते हैं की इस उद्द्योग को बढ़ावा देने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here