RRR के अभिनेता राम चरण बड़े धार्मिक हैं, हर साल 45 दिन की अयप्पा दीक्षा कर रहे, जाने और बातें

0
1560
RRR Ram Charan Teja
RRR actor Ram Charan played a perfect role of Alluri Sitarama Raju the freedom fighter of South India. All about Ram Charan Teja in Hindi.

Photo Credits: Twitter

Hyderabad: फिल्म आर आर आर (RRR) भारत में बॉक्स ऑफिस में छा गई है। यह फिल्म ओवरसीज़ में भी बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लेकर आई। इस फिल्म का रिव्यु (Movie Review) बहुत ही अच्छा आया है। दो दिनों में एस एस राजामौली की राम चरण तेजा और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने 350 करोड़ की वर्ल्ड-वाईड कमाई की। इसमें भारत के 250 करोड़ की ग्रॉस कमाई शामिल है।

RRR फिल्म ने दो दिनों में भारत बॉक्स ऑफिस पर लगभग 230 करोड़ की नेट कमाई की है, वहीं हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने दो दिनों में कुल 46 करोड़ की कमाये। RRR में अल्लू सीताराम राजू के किरदार में दिख रहे तेलुगु अभिनेता राम चरण तेजा का रोल लोगो को बहुत पसंद आ रहा है।

27 मार्च, 2022 को वे (Ram charan Teja) अपना 37वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में दर्शक और फेन्स राम चरण तेजा के बारे में सब कुछ जाने के लिए उत्सुक हो रहे हैं। बता दें की वे तेलुगु सिनेमा इंडस्ट्री में एक समय राज करने वाले सबसे महँगे अभिनेता रहे चिरंजीवी के बेटे हैं। अब वे भी अपने पिता के नक़्शे कदम पर चल रहे हैं।

राम चरण तेजा का जन्म 27 मार्च 1985 को हुआ था। वे अभी तक 3 बार फिल्मफेयर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड्स जीत चुके है। साल 2007 में ‘चिरुथा’ तेलुगु मूवी में वे लीड रोल में पहली बार देखे थे। फिर उन्हें एक फिल्म से ख्याति मिली, वो थी साल 2009 में आई एसएस राजामौली निर्देशित ‘मगाधीरा’ फिल्म।

इस फिल्म में राम चरण भैरव का रोल निभाकर प्रसिद्द हुए थे। फिर साल 2013 तक ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बनी रही थी। फिल्म ‘RRR’ में राम चरण ने महान फ्रीडम फाइटर अल्लुरी सीताराम राजू (Alluri Sitarama Raju) का किरदार बखूबी निभाया हैं। उनका राम अवतार तो सोशल मीडिया पर छा गया है।

अभिनता राम चरण बहुत ही अच्छे ट्रेंड घुड़सवार भी हैं। उन्हें पोलो खेलना बहुत पसंद। हैदराबाद में उनकी एक अपनी पोलो टीम है। वे ‘Maa Tv’ के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल रहे हैं। राम चरण एक बिज़नेसमैन भी है। वे TruJet नाम की एक एयरलाइंस कंपनी भी चला रहे हैं। 2016 में उन्होंने अपनी पोडक्शन कंपनी शुरू की थी और एक फिल्म भी बनाई थी। जानी मानी पेप्सी कंपनी ने 2009 में उन्हें अपने विज्ञापन के लिए ब्रांड अम्बेस्डर बनाया था।

वे समय समय पर समाज सेवा के कार्यों में भी आगे रहते हैं। महामारी के आपात काल में उन्होंने अपने पिता के साथ ऑक्सीजन बैंक्स शुरू किये थे। उनकी पत्नी उपासना कामिनी ‘अपोलो चैरिटी’ की वाईस चेयरमैन होने के अलावा ‘Be Positive’ नामक मैगजीन की संपादक हैं। कामिनी के दादा प्रताप रेड्डी ‘अपोलो हॉस्पिटल्स’ चेन के संस्थापक रहे हैं।

राम चरण खुद को धार्मिक और आध्यात्मिक बताते हैं। आज से 3 साल पहले जून 2018 में राम चरण ने बताया था कि वो आध्यात्मिक जीवन जीते हैं। वो हर वर्ष 45 दिनों की ‘अयप्पा दीक्षा’ की प्रक्रिया पूरी करते हैं।

यह आध्यात्मिक प्रक्रियाएँ उन्हें शांति प्रदान करती हैं। उस वक़्त उनका दावा था की वे पिछले 10 सालों से ‘अयप्पा दीक्षा’ पूरी कर रहे। पिछले साल एक खबर में RRR के अन्न अभिनेता अजय देवगन को भी अयप्पा दीक्षा पूरी करते देखा गया था और वह फोटो सामने आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here