
Photo Credits: Instagram(@shikhardofficial)
Delhi: भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज और गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आजकल बहुत चर्चा में है। हालिया समय में उनके सुर्ख़ियों में बने रहने का कारण उनकी पत्नी ने तलाक है। फ़िलहाल शिखर धवन की ओर से इस तलाक को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।
शिखर धवन अच्छी बल्लेबाज़ी करने के साथ साथ बह्गत पैसे भी कमाते हैं। शिखर धवन का नाम उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल हैं, जिनके पास कई करोड़ों की दौलत और संपत्ति है। शिखर धवन के बारे में लोग यह सोचते है की उनके पास कितनी संपत्ति है और वो कैसे कमाई करते हैं।
बीते समय में मीडिया की आई रिपोर्ट के अनुसार, शिखर धवन की नेटवर्थ (Shikhar Dhawan Net Worth) लगभग 96 करोड़ रुपये है। उनकी अधिकांश कमाई का जरिया बीसीसीआई और आईपीएल के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट से आता है। इसके अलावा वो विज्ञापन एड से भी मोटी कमाई कमाते हैं।
https://twitter.com/AdityaNegiA3/status/1435263335952306179
विज्ञापन से हर महीने लगभग 30 लाख रुपये शिखर को बन जाते हैं। शिखर धवन रिलायंस जियो, नेरोलेक पेंट्स, ड्रीम 11, फीवर एफएम, समते कई ब्रैंड्स के विज्ञापन में दिखाई देते रहे हैं। बताया जाता है की शिखर धवन को बीसीसीआई (BCCI) की तरफ हर साल पांच करोड़ रुपये मिलते हैं, क्योंकि उनके पास BCCI की ए ग्रेड का कॉन्ट्रेक्ट है।
इसके मैच खेलने पर भी उन्हें प्रति मैच फीस प्राप्त होती है और मन ऑफ दी मैच होने पर अलग। धवन को एक वनडे मैच खेलने पर 6 लाख रुपये, तो एक T-20 मैच खेलने पर 3 लाख रुपये बीसीसीआई की तरफ से मिलते हैं। प्रदर्शन के आधार पर और अधिक कमाई हो जाती है।
Shikhar Dhawan was 2nd highest Run Scorer in IPL 2020 .
He was Highest Run Scorer for India in recently Completed T20s and ODIs vs SL.
He is currently the Highest Run getter in IPL 2021 too!!
He deserves a place in #T20WorldCup pic.twitter.com/WefT7F6oFO
— Aditya Bararia (@adityabararia) September 8, 2021
शिखर धवन को IPS से भारी रकम मिल जाती है। आईपीएल (IPL) में दिल्ली की टीम की तरफ से धवन ओपनर बल्लेबाज़ी करते हैं, जहां उन्हें एक सीजन खेलने पर 5.2 करोड़ मिलते हैं। दिल्ली से पहले हैदराबाद के लिए भी खेल चुके है। शिखर धवन दिल्ली की घरेलू टीम के साथ भी मैच खेलते हैं, जैसे रणजी ट्राफी, दिलीप ट्राफी, विजय हज़ारे। यहां से भी उन्हें मैच की फीस मिलती है। इसके अलावा धवन ने कई जगहों जैसे म्यूच्यूअल फंड्स पर पैसे इनवेस्ट कर रखें हैं, यहां से भी उन्हें अच्छी कमाई होती रहती है।
अब अगर शिखर धवन की संपत्ति की बात करें तोह उनके पास दिल्ली, मुंबई गुरुग्राम समेत कई शहरों में घर और फ्लेट है। धवन के पास सिर्फ भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया में भी घर है। अकेले दिल्ली में धवन के घर की कीमत लगभग 6 करोड़ के आसपास बनती है।
Shikhar Dhawan was 'rested' from India's #T20WorldCup squad 🤔https://t.co/NLyolcXzs2 pic.twitter.com/mjxSGFApMF
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) September 10, 2021
शिखर धवन को कारों के भी बहुत शौक है। ऐसे में उनके पास कई लग्जरी कारें हैं। धवन के पास बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे, ऑडी ए6, बीएमडब्ल्यू 6 जीटी, रेंज रोवर,मर्सिडीज समेत कई कारें है। अकेले बीएमडब्ल्यू एम8 कूपे की कीमत लगभग 2 करोड़ है। इसके अलावा उनके पास बाइक भी है। बे कई महंगे आइटम भी उपयोग करते हैं। धवन के पास यह संपत्ति और पैसा उन के क्रिकेट हुनर के चलते बरस रहा है।
ता दें की शिखर धवन Wife आयशा मुखर्जी (Ayesha Mukherjee) से अलग (Shikhar Dhawan Divorce) हो चुके हैं। इस बात की जानकारी हाल ही में मंगलवार शाम को आयशा ने अपने Instagram हेंडल के ज़रिये दी थी। धवन और आयशा के अलग होने की जानकारी जैसे ही वायरल हुई, हर कोई दंग रह गया।
आयशा मुखर्जी द्वारा मंगलवार को पति से अलग होने की बात जगजाहिर करने के कुछ ही देर बाद शिखर धवन ने भी Instagram पर एक Post डाला। इस Post के ज़रिये धवन ने यह बताने का प्रयास किया कि वो बेहद खुश हैं और अपने करियर पर फोकस कर रहे हैं।



