10 साल से चाऊमिन का ठेला लगाने वाला मिनटों में बना 57 लाख का मालिक, जानिए IPL कनेक्शन

0
636
Dream 11 Trick
Chow mein Vendor Gopal wins 57 lakh Rs through IPL dream 11. Dream 11 winner Jharkhand gopal Prasad won 57 lakh. how to play in Dream 11.

Latehar: हर किसी का सपना होता है अमीर बनाना, लेकिन सपना सच हो ये जरूरी नही। लेकिन किसी के सपने ऐसे होते है जो असल जिंदगी में भी सच हो जाते है। सपने देखने का अधिकार सभी को है। सपने देखने मे किसी का पैसा नही लगता। सपनो की दुनिया इतनी हसीन होती है कि उससे बाहर आने का मन नही करता।

अगर सच मे ये सपना किसी का सच हो जाये तब तो फिर बात ही क्या है। आप अमीर बनने का सपना देखते है और जब आंख खुलती है, तो सच मे आपके साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि आपकी बंद आंखों का सपना सच हो जाता है।

ऐसी ही कहानी से हम आपको रूबरू कराने जा रहे है, जिनकी आंखों को सपना सच हो गया। पल भर में अमीर बन किस्मत ही पलट डाली। हमारे देश में मोबाइल प्रौद्योगिकी की प्रगति के साथ, प्रतिदिन 500,000 मिलियन से अधिक लोग एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं।

इन्टरनेट ने भारत (Internet In India) को कई ऑनलाइन सुविधाएं (Online Service) मुहैया कराई है, जो इसके पहले मिलना बेहद कठिन था और इससे प्राप्त होने वाला एक उद्योग ऑनलाइन सट्टे का भी है।

सट्टा खेलने से अधिकतर हमने लोगों को निर्धन होते देखा या सुना है, सायद आप और हम सभी के पास एक ऐसे इंसान की कहानी (Story) होगी, जिसने सट्टे में धन, दोलत, संपत्ति तो हारा ही, कुछ को तो अपने परिवार से भी हाथ धोना पड़ा और वह दर दर की ठोकरें खाने तक को मजबूर हो जाते हैं।

अपना घर जमीन सब बेचनी पड़ती है। लेकिन आज हम एक एसे शख्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिसने एक प्रकार के सट्टे की बदोलत लखपति बन गया। अगर आपको कहीं से एक साथ लाखो रुपये मिल जाए तो आपका उत्साह कैसा होगा, यह शायद शब्दों में बयान करना थोड़ा मुश्किल है।

अपने सपनो को शब्दों में बयां नही किया जा सकता कुछ सपने ऐसे होते है, जिसको किसी को सुनने पर लोग हंसते है, हमारा मजाक बनाते है। बिल्कुल ऐसा ही एक वाकया झारखंड के लातेहार (Latehar) जिले में देखने को मिला है। यहां के एक चाऊमीन बेचने वाले (Chowmein Sellers) शख्स ने ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म ड्रीम-11 में 57 लाख रुपये जीता है।

जानकारी के अनुसार Dream-11 में हिस्सा लेने वाले लोगों को खेल प्रारंभ होने से पहले ही संभावित टीम (Team) चुननी होती है। इस टीम के खिलाड़ियों के प्रदर्शन (Performance) के आधार पर प्‍वाइंट्स (Points) दिए जाते हैं और इन प्‍वाइंट्स के आधार पर ही यह तय होता है कि आपने कितने पैसे जीते हैं।

मात्र पैंतीस रुपये से बने लखपति

रिपोर्ट के अनुसार, लातेहार के थाना चौक क्षेत्र में चाऊमीन बेचने वाले गोपाल प्रसाद (Gopal Prasad) ने Dream11 में 1 या 2 नहीं, बल्कि पूरे 57 लाख रुपये जीते हैं। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक गोपाल ने बताया कि उन्होंने जिस खेल में डाओ लगाया था उसमें तकरीबन 55 लाख लोग दावेदार थे। लेकिन उन्होंने अपने शौक के तौर पर अपना भी सिक्का आजमाना चाहा।

कहते है ना ऊपर वाले जब भी देता देता छप्पर फाड़ कर। यही बात सच साबित हुई गोपाल के साथ। चाउमिन विक्रेता (Chow mein Vendor Gopal Prasad) ने कहा कि उन्होंने 35 रुपये (35 Rupee) लगाकर टीम बनाई थी। इसमें उन्होंने 57 लाख रुपये जीते। लातेहार के थाना चौक पर गोपाल पिछले 10 वर्षों से चाऊमीन बेचने का काम कर रहे हैं।

4 बहनों का इकलौता भाई

गोपाल प्रसाद के पिता बालेश्वर प्रसाद (Baleshwar Prasad) उनके साथ काम में हाथ बंटाते हैं। परिवार वाले भी हमेशा गोपाल का हौसला बढ़ाते रहते है। गोपाल की पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे हैं और गोपाल अपनी 4 बहनों में इकलौता भाई है, बचपन से ही उसे क्रिकेट खेलने का शौक है। उसने कभी सोचा नही था कि उसका शौक ही उसे एक दिन अमीर बना देगा।

उसने कहा कि उसने सिर्फ शौक के लिए ड्रीम 11 में टीम बनाना चालू किया था। गोपाल ने कहा कि मेने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि कभी अमीर बनने का सपना इतनी जल्दी सच हो जायेगा। अमीर बनाना तो सपने में ही देखा करते थे।

कभी नही सोचा था डाप्ने एक शौक की वजह से इतनी बड़ी राशि भी जीतूगा गोपाल को 57 लाख रुपये पुरस्कार (57 Lakh Winner) मिलने पर थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने उसे सम्मान बुके देकर सम्मानित किया। उसने बताया कि वह इस राशि से अपनी दुकान को और शानदार बनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here