ऑटो रिक्शा चलाने वाला शख्स, आज 3 हेलीकाप्टर का मालिक है, इस तरह करोड़ो का बिजनेस एम्पायर बनाया

0
1436
Avinash Bhosale Patil
Avinash Bhosale Patil success story in Hindi. What's the story behind the success of Avinash Bhosale who is Pune builder and businessman.

Free File Photo Used

Pune: कुछ लोग सफलता और कामयाबी की मिसाल पेश कर देते हैं। बहुत ही छोटे से काम या जॉब के बाद बड़े व्यवसाय को स्थापित कर देने की कला को कुछ ही लोग सफल बना पाते हैं। आज भी हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसने कुछ नहीं से बहुत कुछ का सफर तय किया है।

महाराष्ट्र के सतारा (Satara) जिले के एक गांव का शख्स रोजगार की तलाश में मेट्रो सिटी पुणे (Pune) आकर रिक्शा चलाने लगा। रिक्शा (Auto Rickshaw) चलाते हुए उसने छोटे-छोटे कंस्ट्रक्शन साइट से ठेके लेना का काम भी किया। वहां पर उसने सभी काम बड़ी बारीकी से देखा और समझा। अब वे इतने बड़े बिल्डर बन गए हैं कि केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और बड़े बड़े नेता अभिनेता उनके होटल के उद्घाटन के लिए आये।

कुछ रिपोर्ट्स यह भी बताती है की कुछ मौकों पर शरद पवार उनका हेलीकाप्टर इस्तेमाल कर चुके हैं। पुणे में शूटिंग के बाद मशहूर हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट उनके बंगले में रहे थे। अपने ज़माने के बड़े नेता बालासाहेब ठाकरे उनके फार्महाउस (Farmhouse) पर रुका करते थे।

यह सब जानकर आप सोच में पढ़ गए होंगे। पुणे के एक व्यवसाई अविनाश भोसले पाटिल (Avinash Bhosale Patil) ने की कहानी यही है। उन्होंने अपनी मेहनत और बिज़नेस माइंड से यह सब कर दिखाया है। अविनाश भोसले का जन्म सतारा जिले के तांबवे गांव में हुआ था।

अविनाश के पिता की नौकरी अहमदनगर जिले के संगमनेर में थी, तो वे वही रहने लगे। उनके पिता जल संसाधन विभाग में इंजीनियर थे। उनका घर ठीक तरह से चल रहा था। बड़े होने पर काम की तलाश में पुणे चले गए।

अविनाश (Avinash Bhosale) को जब रोजगार नहीं मिला, तो उन्होने शुरू में ऑटो रिक्शा चलाने का काम करना शुरू कर दिया। फिर अविनाश ने कंस्ट्रक्शन फील्ड के लोगों और राज्य के लोक कंस्ट्रक्शन विभाग में काम करने वाले लोगों से बातचीत की और अनुबंध पर काम किया। उन्होंने अपना रिक्शा किराए पर देना शुरू किया।

फिर उन्हें कुछ छोटे सड़क के काम मिल गए। फिर 1995 में महाराष्ट्र में गठबंधन की सरकार बनी, तो उन्हें बहुत फायदा हुआ। गठबंधन सरकार में भोंसले को बहुत काम मिले। 1995 से पहले, सभी जल संसाधन कार्य आंध्र प्रदेश के ठेकेदारों को दिए जा रहे थे। अब नई सरकार ने अविनाश भोसले पर भरोसा जताया। पश्चिमी महाराष्ट्र में सूखे से निपटने के लिए कृष्णा घाटी विकास निगम के अधिकतर काम अविनाश भोसले को सौंपे गए।

ऐसे में भोसले ने कई काम अपने हांथो में लिए। उन्होंने महाराष्ट्र (Maharashtra) में कई जगहों पर नहरों और बांधों का कंस्ट्रक्शन का काम लिया। उस समय सरकार का मुख्यालय पुणे में है, यह अविनाश भोसले के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो रहा था। अब महाराष्ट्र से बाहर भी वे 1999 में पूरे देश में काम करना शुरू कर चुके थे।

अविनाश भोसले के राजनीतिक नेताओं के साथ अच्छे संबंध थे। नेताओं के अलावा उनके बड़े बड़े IAS-IPS अधिकारियों के साथ भी अच्छे कांटेक्ट हो गए थे। वे अपनी तरह के ऐसे ठेकेदार के तौर पर जाने जाते थे, जो राजनेताओं की पहली पसंद थे। मंत्रालय के अधिकारियों को भी वे पसंद थे। सभी उनके काम की तारीफ किया करते।

अविनाश भोसले का एक घर बनार में मौजूद है, जिसे व्हाइट हाउस (सफेद बंगले) के नाम से जाना जाता है। इस सफेद बंगले का लुक अमेरिका के व्हाइट हाउस (White House) जैसा ही है। यहां भोसले के तीन हेलीकॉप्टर (3 Helicopters) भी खड़े रहते हैं। 2013 में जब शरद पवार सांगली के दौरे पर थे, तब उनकी तबीयत खराब हो गई थी। उस समय शरद पवार को तत्काल भोसले के हेलीकॉप्टर से पुणे रिफर किया गया था।

अविनाश भोसले ने 1979 में एबीआईएल ग्रुप (अविनाश भोसले इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड) की स्थापना की। ABIL Group के माध्यम से उन्होंने कंस्ट्रक्शन सेक्टर में काम करना शुरू किया। पुणे में अविनाश भोसले के होटल के उद्घाटन के अवसर पर उस समय के मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख, शरद पवार, गोपीनाथ मुंडे, पतंगराव कद, सुशील कुमार शिंदे जैसे दिग्गज नेता आये थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here