
Chandigarh: कहते है किसी भी इंसान को खुश करने का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है। महिलाओ को अन्नपूर्णा कहा जाता है, क्योंकि उनके हाथो से बने खाने में वो स्वाद होता है जो किसी के भी मन को खुश कर दे। अक्सर लोगो से कहते सुना है की हमारी दादी हमारी नानी बहुत स्वादिष्ट खाना बनाती है।
पहले के समय में महिलाएं अपने घर पर ही खाने की सभी वस्तुएं बनाती थी। अचार, पापड़, बड़ी और वो सभी चीजे जो साल भर के लिए स्टोर करके रखी जाती है। वर्तमान समय में तो महिलाएं मार्केट से खरीद कर काफी चीज़े उपयोग करती है।
इस प्रचलन ने भी काफी सारी महिलाओ को रोजगार दिया है। जो बड़ी पापड़ अचार का व्यापार करके एक इनकम का सोर्स बना लेती है। अच्छा खाना बनाना भी एक कला है, जो महिलाओ के साथ साथ पुरुषो में भी होती है। बहुत से पुरुष वर्ग का शौक होता है खाना पकाना। देश में कई अच्छे होटल है जहा अच्छा खाना बनाने वाले को नोकरी मिल जाती है।
आज की इस पोस्ट में हम बात करेंगे एक ऐसी ग्लोबल नानी (Global Nani) की जिसकी उम्र लगभग 96 वर्ष है और आज भी वे अपने हाथो से अचार और बर्फी बनाती है, जो लोगो को खूब भाती है। आइए जानते है ग्लोबल नानी के बारे में।
उम्र किसी भी कार्य को करने में बाधा नही बनती
कुकिंग की शौकीन 96 वर्ष की ग्लोबल नानी का नाम हरभजन कौर (Harabhajan kaur) है। जिन्होंने अपने प्रयासों से लोगो को एक बहुत अच्छा संदेश दिया है की यदि इंसान में कुछ कर गुजरने की हिम्मत है, तो वह कुछ भी कर सकता है, फिर चाहे उम्र ही ज्यादा या कम क्यों ना हो।
लोगों की प्रेरणा हरभजन कौर अपने द्वारा देखे गए प्रत्येक सपने को वास्तविकता में बदलते देखा है और उसे जिया है। लोग उन्हें ग्लोबल नानी कह कर पुकारते है। पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ (Chandigarh) की एक महिला हरभजन कौर उम्र करीब 96 वर्ष बर्फी और अचार के व्यापार के लिए जानी जाती है।
आज उन्हे हर कोई जानता है। 50 वर्ष के बाद आदमी अपने बिस्तर से उठने की हिम्मत नही कर पाता और यह महिला व्यापार कर रही है उन्होंने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बना ली और लोगो के सामने मिशाल बन गई। ग्लोबल नानी इस उम्र में भी खुद से बर्फी और अचार बनाती है। उनके बनाए उत्पाद देश और विदेशों में भी काफी ज्यादा प्रसिद्ध है।
बेटी ने दिया बर्फी और अचार बेचने का सुझाव
जब ग्लोबल नानी की उम्र करीब 90 वर्ष थी, तब वे एक दिन अपनी बेटी जिनका नाम रवीना सूरी (Raveena Suri) है, से बातें कर रही थी और बातो ही बातो में उन्होंने अपने जीवन का सबसे बड़ा अफसोस जाहिर करते हुए अपनी बेटी से कहती है कि वे अपने दम पर पैसे कमाना चाहती थी वे आत्मनिर्भर बनना चाहती थी, परंतु वे अपने इस सपने को पूरा नहीं कर सकी।
मां की कही बात बेटी के दिल पर जा लगी। तब उस बेटी ने अपनी मां को अपने द्वारा निर्मित बर्फी और अचार का व्यापार करने का विचार सुझाया। बेटी की कही बातों को हरभजन कौर समझ नही पाई।
Harbhajan Kaur launched her startup at 90 to sell Barfi and other delicious delicacies in Chandigarh, India!
She definitely teaches us that there's never too late to start something new, to be independent, and to do what you love! #SHEroes #womenempowerment #Womenpreneur pic.twitter.com/PhZe4pGgLq
— Hiral Rana (@IamHiralRana) June 11, 2020
फिर भी उन्होंने 5 किलोग्राम बेसन से बनी बर्फी और 10 बोतल टमाटर की चटनी से अपना काम प्रारंभ किया। वे इतने ही समान को चंडीगढ़ में बेचने के लिए ले गई। एक से दो घंटों के भीतर उनका सारा सामान बिक गया। यहीं से उनका ग्लोबल नानी बनाने का सफर प्रारंभ हुआ।
पहली कमाई 3000 रुपया थी
5 किलोग्राम बेसन से बनी बर्फी और 10 बोतल टमाटर की चटनी बेच कर उनकी पहली कमाई 3000 रुपया की हुई। जो उनके लिए काफी खुशी की बात थी। अपनी पहली कमाई को उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को आधा आधा दे दिया। धीरे धीरे उन्होंने अपने व्यापार को बढ़ाया और बर्फी और टमाटर की चटनी के साथ अचार भी बना कर बेचना प्रारंभ किया।
Meet The Grandma Who Went Viral With Her Barfi Business 🍰🥞 There is no age bar to live your dreams and passion. 🙌
This has been proven by 95-year-old Harbhajan Kaur, who decided to start her business of barfis and made it big. #SupportSmallBusinesses #WomenEntrepreneurs pic.twitter.com/V1UPjb5kle
— Amit Panchal (@AmitHPanchal) June 25, 2021
कुछ समय पश्चात वे प्रदर्शनी में भी अपना स्टॉल लगाना शुरू कर दिया। जहां से उनका व्यापार बहुत ज्यादा बढ़ गया। परंतु कुछ समय बाद उनके व्यापार में काफी मंदी आ गई और उनकी प्रोडक्ट बिक्री कम हो गई।
कुछ समय के बाद ग्लोबल नानी की पोती मल्लिका सूरी (Mallika Suri) की शादी का प्रोग्राम था, जिसमे काफी लोग इखट्टा हुए तब नानी ने करीब 350 मेहमानों को आधा किलो बर्फी, एक बोतल चटनी और एक डब्बी अचार गिफ्ट के तौर पर दिया।
This 94-year-old Chandigarh resident proves that age is just a number. Harbhajan Kaur is an entrepreneur who launched her startup the age of 90, she sells her homemade speciality 'Besan ki Barfi' along with other range of products. Watch the video & find out more.#NewsMo #RE pic.twitter.com/moF62vzRmL
— IndiaToday (@IndiaToday) August 26, 2020
अचार चटनी और बर्फी के स्वाद ने सबको उनका फैन बन दिया। जिससे एक बार फिर उनका व्यापार चल पड़ा। मल्लिका बताती है कि उनकी नानी के द्वारा बनाया गया खाना काफी स्वादिष्ट होता है। जो भी खाता है उनका फैन बन जाता है।
महान हस्ती आनंद महिंद्रा का मिला सपोर्ट
हरभजन कौर की मेहनत देख देश के बड़े व्यापारियो में से एक आनंद महिंद्रा ने भी ग्लोबल नानी के उत्पाद (Global Nanny Products) को अपने ट्विटर पर शेयर करके उनका साथ दिया है। कुछ ही घंटों में उनका व्यापार इतना अधिक बढ़ गया की वे अब ऑर्डर पूरा नही पा रही है टीवी शोज के जाने माने कलाकार करण जौहर ने प्रोडक्शन 10 बॉक्स का ऑर्डर दिया। रणबीर कपूर और नीतू सिंह और अनिल कपूर की फैमिली ने भी ग्लोबल नानी की तारीफ की।



