यदि आपके घर में हमेशा कोई शख्स बीमार रहता है, तो ये पौधा तत्काल हटा दें, वास्तु शास्त्र की मानें

0
1552
Not Kept these plants
Someone sick in your house all the time remove these plants. Plants That Should Not Be Kept Inside Your Home. Ghar par na lagaye yeh paudhe.

Presentation Photo From Pixabay

Jabalpur: आम जीवन में लोग अपने घर में कई किस्‍म के पौधे लगाते है। पौधें घर में लगाने से हमारे घर की सुन्‍दरता बढ़ती है। कुछ पेड-पौधे हमारे लिए औषधी का काम करते है। पेड़ पौधे लगाते समय हम इस और ध्‍यान नहीं देते है कि कौन सा पौधा हमारे घर के लिए सही है। हम सिर्फ उसकी सुन्‍तरता देख कर घर पर लगा देते है। परन्‍तु कुछ पेड़-पौधों का हमारे जीवन पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है।

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधे को पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) से रिलेट करके देखा जाता है। यह पौधे (Plants) न सिर्फ घर का वातावरण शुद्ध करने में मदद करते हैं, बल्कि ऑक्सीजन स्तर को भी बढ़ाने में सहायक साबित होते।

वहीं वास्तु के मुताबिक, कुछ पौधे अपनी कुंडली में ग्रहों की दशा सही करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा घर साथ लाते हैं। इसी कारण हर कोई घर में अलग अलग तरह के पौधों को लगा लेता है। लेकिन इस बात को पूरी तरह से इस बात को नजरअंदाज कर देते हैं कि वास्तु के अनुसार कौन से पौधे घर के अंदर रखने है और कौन से बाहर रखने है।

कुछ पेड़-पौधों को घर के अंदर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा (Negative Energy) का प्रवाह बहुत तेजी से होता है। इसके साथ ही ग्रहों की दशा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण शारीरिक, मानसिक के साथ-साथ आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है।

कुछ पौधें ऐसे भी होते है जिसे हमारे घर में लगाने से सकारात्‍मक ऊर्जा आती है जैसे तुलसी। वही कुछ पेड़-पौधे नकारात्‍मक ऊर्जा का प्रभाव बड़ा देते है। वास्‍तु-शास्‍त्र (Vastu Shashtra) में घर पर पेड़-पौधे लगाने से रिलेटेड कई बातों का उल्‍लेख किया गया है। जिसे जानना हमारे लिए बहुत जरूरी होता है। इसिलए हमें इन बातों के बारे में जानकर वास्‍तु के हिसाब से घर पर पौधे लगाना चाहिए। आइए जानते है कि घर में किस तरह के पौधें नहीं लगाने चाहिए।

दूधिया पौधे

घर में जब भी हम पेड़-पौधे लगाये, तो इस बात का ध्‍यान जरूर देना चाहिए। कि वह पौधा दूधिया ना हो। वह पौधें जिस में दूध होता है। वह वास्‍तु के हिसाब से हमारे घर के लिए सही नहीं होते है।

अगर हमारे घर में इस तरह के पौधें लगे हो तो परिवार के सदस्‍य कि तबियत हमेशा खराब रहती है। और इस पेड़ का नाकारात्‍क प्रभाव यह होता है, कि जिस सदस्‍य कि तबियत खराब रहती है। वह जल्‍दी ठीक भी नहीं हो पाता है। इसलिए पेड़ लगाते समय हमें इस बात की जानकारी होनी चाहिए, कि दूधिया पौधे से घर में क्‍या नुकसान होता है।

बरगद एवं पीपल का पेड़

बरगद और पीपल के पेड़ से रिलेटेड हमारे हिन्‍दू धर्म में कई तरह कि मान्‍यता है। व इनका घर में होना शुभ भी माना जाता है। साल में कई अवसर ऐसे होते है, जब हम इन पेड़-पौधो कि पूजा करते है। परन्‍तु वास्‍तु शास्‍त्र के हिसाब से इन पौधों का घर में होना नाकारात्‍मक होता है।

वास्‍तु के हिसाब से इन पौधों के घर में होने से घर में अशुभ घटना होनें लगती है। इसलिए इन पौधों को घर में नहीं लगााना चाहिए1 इन पेड़-पौधों का मंदिर में होना ही सही होता है।

घर के ठीक सामने एवं ऑंगन में ना लगाये पौंधे

वास्‍तु-शास्‍त्र के हिसाब से हमें कभी भी आम, केला, दूधिया पौधा, महुआ, पीपल, बरबद, कांटे वाले पौधें, बेर, बबूल, जामुन इनमें से कोई भी पौधा घर के सामने नहीं लगाना चाहिए। क्‍योंकि इन पौधों को घर में लगाने से घर कि सुख शांति भंग होने लगती है।

इनके घर में होने से घर के सदस्‍य के शरीर में नुकसान होता रहता है। परिवार के सदस्‍य को कोई ना कोई बीमारी हमेशा बनी रहती है। इन पौधों से घर में कलह भी होती है। इसलिए आप भी इन पौधों को घर में ना लगाये एवं कोई भी पौधा लगाने से पहले उनके फायदे एवं नुकसान के बारे में अवस्‍य जाने।

कांटे वाले पौधें

आम घरों में हम गुलाब के पेड़ हमेशा देखते है। जिसमें कॉंटे होते है। इसके फूल इतने मनमोहक होते है। कि हर कोई इसे घर में लगा देता है। इसी तरह कई कॉटेदार पौधे होते है। जिसे हम घरों की सुन्‍तरता बढ़ाने के लिए लगा देते है।

वास्‍तु शास्‍त्र कि मानें तो कांटे वाले पौधे घर में लगाने से घर में कलह होती है। एवं नाकारात्‍मक ऊर्जा का प्रसार होता है। वास्‍तु के हिसाब से अगर आप इस तरह के पौधे घर में लगाना ही चाहते है, तो घर की छत में लगाना चाहिए, ना कि घर कि ऑंगन में।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here