कभी गलती से भी सुबह उठते ही ये चीजें नहीं देखनी चाहिए, वर्ना दुर्भाग्य आपके घर आ जायेगा

0
1239
Vastu Shastra tips
Avoid these things after you wake up in the morning according to Vastu Shastra. Do not see these things when you wake up like mirror shadow.

Presentation File Photo

Indore: हर व्‍यक्‍ति जब भी सुबह उठता है, तो उसकी इच्‍छा होती है कि उसका आज का दिन कल से बेहतर हो परन्‍तु कभी-कभी उसका दिन हमेशा कि तरह अच्‍छा नहीं जाता है। हम सभी जानते हैं कि निर्जीव वस्तु में नकारात्मक ऊर्जा बहुत होती है। नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुएं घर में रखने से मनुष्य को दुर्भाग्य और गरीबी का सामना करना पड़ सकता है।

वास्‍तु-शास्‍त्र के अनुसार घर में रखी कुछ चीजें सुबह-सुबह देखने से दिन बिगड़ जाता है और हमारे साथ नाकारात्‍मक घटनाऍं घटने लगती है। वास्‍तु का मानना है कि इन को ना ही घर में रखना चाहिए और ना ही सुबह-सुबह इन चीजों को देखना चाहिए।

हमारे आस-पास हमने हमेशा ही यह बात सुनी है, कि किसी स्‍पेशल लोग या चीजों को देखने से उनका दिन बन जाता है। यह बात बहुत ही आम है। परन्‍तु कुछ चीजें ऐसी भी होती है। जो हमारा दिन बिगाड़ देती है।

घर में हमेशा शांति और सुख रहे इसके लिए आप ना जाने कितने ही काम करतें हैं। घर में सुख- समृद्धि और शांति रहे इसके लिए आप समय-समय पर शांति के लिए पूजा पाठ करवाते हैं। लेकिन अगर आपके घर में इस प्रकार की चीजें टूटी-फूटी स्थिति में पड़ी हुई हैं, तो यह आपके लिए साथ ही आपके घर के लिए अशुभ वातावरण पैदा कर देते हैं।

यह चीजें अक्सर या तो बेकार पड़ी होती हैं जिन्हे घर में रखना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है। ऐसी चीजों को देखने से हमारे सारे काम बिगड़ जाते है एवं हमारे परिश्रम का परिणाम भी नाकारात्‍मक हो जाता है। आइये हम जानते है, ऐसी चीजों के बारे में जिससे हमारा दिन खराब होता है एवं हमारे बने बनाए काम बिगड़ जाते है।

खराब घड़ी (Bad Clock)

घर में अगर आपके बंद घड़ी हो तो उसे आज ही निकाल कर घर से बाहर फेंक दें। क्‍योकि वास्‍तु कि माने तो बंद घड़ी घर में होने से हमारा खराब समय स्‍टार्ट होता है। अगर सुबह-सु‍बह हम इस बंद घड़ी को देख लेते है। तो हमारा पूरा दिन खराब हो जाता है और ऐसा माना जाता है, कि सुबह बंद घड़ी को देखने से हमारे बुरे वक्‍त का भी प्रारंभ हो जाता है। इसलिए हमें घर में बंद घड़ी नहीं रखनी चाहिए। और ना कि सुबह-सुबह उसे देखना चाहिए।

शीशा (Mirror)

वास्‍तु-शास्‍त्र (Vastu Shastha) के अनुसार हमें कभी भी सुबह उठकर हमारे दिन कि शुरूआत शीशा देख कर नहीं करनी चाहिए। वैसे तो दैनिक जीवन में हम कई बार दिन में शाीशा देखते है। परन्‍तु सुबह-सुबह इसे देखना हमारे लिए दुर्भाग्‍यपूर्ण हो सकता है।

जब हम सुबह उठते है, तो हमारे पूरे शरीर में नेगेटिव एनर्जी का समावेश होता है। जब हम इस शरीर को सबसे पहले स़ुबह शीशे में देख लेते है, तो वास्‍तु का मानना है, कि शरीर कि यह नेगे‍टिव एनर्जी पुन: हमारे शरीर में आ जाती है। जिससे हमारा पूरा दिन खराब हो जाता है। इसलिए वास्‍तु-शास्‍त्र कहता है, कि हमें सुबह कि शुरूआत सबसे पहले अपना फेस वॉश करके करना चाहिए। और उसके बाद ही अपना फेस शीशे में देखना चाहिए।

कुछ पशु-पक्षियों किे फोटो

हम घर में कई तरह के पशु-पक्षियों कि फोटो पेंटिंग एवं पोस्‍टर लगा देते है। और घर में इनके होने से जाने अनजाने में हम इन तस्‍वीरों को देख लेते है। वास्‍तु-शास्‍त्र के अनुसार ऐसे पशु-पक्षी जिनका व्‍यवहार बहुत आक्रामक होता है।

उनकी तस्‍तीरें हमें सुबह-सुबह नहीं देखनी चाहिए। क्‍योंकि इनकी पेंटिंग देखने से हम दिनभर किसी ना किसी उलझन में उलझ कर रह जाते है और यह उलझनें हमारा दिनभर पीछा नहीं छोड़ती है। इसलिए हमें इस तरह कि तस्‍वीरें घर में नहीं लगानी चाहिए ओर सुबह-सुबह इन्‍हें देखने से बचना चाहिए।

गंदे बर्तन (Dirty Dishes)

रात में थक जाने पर ज्‍यादातर गृहणियॉं रात के बर्तन सुबह साफ करने के लिए रख देती है और सुबह उठते ही बर्तन साफ करने लग जाती है, परन्‍तु वास्‍तु-शास्‍त्र का मानना है, कि घर में गंदे बर्तन घर के किसी भी सदस्‍य के देखने से उसका गलत प्रभाव पड़ता है।

वास्‍तु कहता है, कि गंदे बर्तन सुबह-सुबह देखने से हमारे बॉडी में नेगेटिव एनर्जी ज्‍यादा बढ़ जाती है एवं पॉजिटिव एनर्जी का असर कम हो जाता है। इसके अलावा वास्‍तु का कहना है, कि घर में गंदे बर्तनों के होने से हमारे घर में दलिद्रता बढ़ती है और माता लक्ष्‍मी जी भी हमसे रूष्‍ट हो जाती है। इसलिए हमें रात को ही बर्तन साफ कर लेना चाहिए और उसके बात ही सोना चाहिए।

खंडित मूर्तियां (Fragmented Sculptures)

घर में साज-सज्जा के लिए रखी मूर्तियां या पूजा स्थान पर रखी भगवान की मूर्ति यदि कहीं से भी खंडित हो तो उन्हें घर में नहीं रखना चाहिए ना ही उनको सुबह देखना चाहिए। वास्तु कहता है कि खंडित चीजों से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इससे आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आज ही सबसे पहले इन प्रतिमाओं को किसी नदी में प्रवाहित कर दें या फिर किसी पवित्र स्थान पर रखवा दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here