भारत के इस राज्य में है माता का गुप्त निवास, महिषासुर मर्दिनी दुर्गा के रूप में जंगल में स्थापित हैं

0
1418
Chabimura Tripura Durga Maa Rock
Chabimura Tripura Rock Cut Place News and Info. Huge carved images of God Shiva, Vishnu, Kartika, Mahisasura Martini Durga Maa Goddesses at Chabimura Rock.

भारत का पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा बेहत ही खूबसूरत और रहस्यमई जगह है। प्राचीन काल से ही त्रिपुरा का अस्थित्व रहा है। आज के दौर में भी त्रिपुरा उन लोगो के लिए खास है जो प्रकृति से प्रेम करते हुए ऐसी जगहों पर भ्रमण करना चाहते हैं। त्रिपुरा में महाभारत की भी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं घटी है।

आज हम आपको इसी राज्य के एक रहस्यमई जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। त्रिपुरा के अमरपुर नामक जगह के समीप गुमती नदी के किनारे छबिमुड़ा (Chabimura) नामक एक अति प्राचीन और प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान है। यह स्थान एक तरह का गुप्त स्थान रहा है। यहाँ के बारे में ज्यादा किसी को जानकारी भी नहीं है। इस स्थान पर पहुंचना भी इतना आसान नहीं है। जहाँ पहाड़ी की ढलानों पर हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र देखने को मिलते हैं, जो पर्यटकों को हैरान कर देते हैं।

अगर आप इस छबिमुड़ा (Chabimura) नामक स्थान पर जाना चाहते हैं तो, पहले तो आपको त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से 75 किमी दूर स्थित अमरपुर जाना होगा। यह अमरपुर त्रिपुरा के पूर्वी इलाक़े का महत्वपूर्ण क़स्बा है। छबिमुड़ा त्रिपुरा के उदयपुर से 30 किमी और अमरपुर से 7.5 किमी दूर स्थित है। अमरपुर से छबिमुड़ा जाने का सड़क मार्ग मिल जायेगा, जो की जंगल होते हूए जाता है। यह मार्ग गुमती नदी के किनारे से होता हुआ निकलता है।

Chabimura Tripura Rock Cut
Chabimura Rock-cut God-Goddesses in Tripura.

यहाँ कोसों दूर तक घने जंगल और उनके बीच से बहती गुमती नदी देखाई देती है। छबिमुड़ा स्थान पर गुमती नदी के किनारे कालाझरी पहाड़ दिखाई देता है। यहाँ पहाड़ की ढलानों पर हिन्दू देवी-देवताओं की आकृतियां देखे देती हैं। इन सभी आकृतियों में माँ दुर्गा की आकृति बहुत विशाल और आकर्षक है। इनमें अलावा भगवान शिव, गणेश, विष्णु जी और अन्न देवों की आकृतियां भी उखेरी गई हैं।

इस पहाड़ी पर बनाई गई देवी देवताओं की आकृतियाँ गुमती नदी के दूसरे किनारे पर स्थित घाट से ही दिखाई देती हैं। आपको फोटो लेनी है या वीडियो बनाना है तो फिर नाव या मोटरबोट से ही जाना होगा। इन सभी प्रतिमाओं में सबसे आकर्षक माता की आकृति है, जिसमें दस हाथों वाली आकृति में दुर्गा जी को देखकर कोई भी चकित रह जायेगा। माता दुर्गा जी की इस आकृति को महिषासुर मर्दिनी दुर्गा (Mahisasura Martini Durga) कहा जाता है।

Chabimura Tripura Durga Maa
Mahisasura Martini Durga Maa Goddesses at Chabimura Rock Tripura.

छबिमुड़ा की पहाड़ियों पर बनाई गयी हिन्दू देवी-देवताओं की आकृतियों को किसने और कब बनाया? इनकी कोई सटीक जानकारी नही है। यहाँ पर अनेक गुफाएं भी है जहाँ जेहरीले साँप, कीड़े और अजगर रहते हैं। यहाँ घूमने पर सावधानी भी बरतनी पड़ती है। आपको बता दें की मीडिया चैनल वाले अनेकों रहस्यमई जगहों के बारे में बताते रहते है, किन्तु इस स्थान के बारे में मीडिया भी अज्ञानी है और कोई यहाँ के बारे में सही वीडियो या जानकारी नहीं दे पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here