अयोध्या राम मंदिर के लिए दान करने वालों को आयकर में छूट प्राप्त होगी, जाने पूरी जानकारी

0
934
Ram Mandir Ayodhya
Ram Mandir Ayodhya News: Centre Exempts Donations to Ram Temple Trust from Taxes. Online Process to Donate to Ram Janambhoomi Know Tax exemption.

File Image Credits: Twitter



Delhi: उत्तर प्रदेश के अयोध्या (Ayodhya) में रामजन्मभूमि पर बनने जा रहे राम मंदिर (Ram Temple) को लेकर राम भक्तों में अब बहुत उत्साह और ख़ुशी की लहर है। इस मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह मिशन की शुरुआत 15 जनवरी से होना है, किन्तु राम भक्त अभी से ही धन देने लगे हैं। राजस्थान के एक व्यक्ति ने 2 करोड़ रुपये के चेक दिए हैं, तो तेलंगाना के एक व्यक्ति ने एक करोड़ रुपये के चेक दिए हैं।

ऐसे ही बिहार में एक भक्त ने 11 लाख रुपये दान दिए हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए दी जा रही राशि पर आयकर में नियमानुसार छूट दी जाएगी। अब मीडिया में खबर आई है की 20 हजार से अधिक की राशि चेक या ड्राफ्ट के ज़रिये दे सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और पीएनबी के निर्धारित बैंक अकाउंट में राशि सीधे ट्रांसफर भी कर सकते हैं।



दान दी गई डोनेशन (Donation) की रसीद ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। विदेशी अंशदान नियमन अधिनियम (FCRA) की अनुमति मिल जाने के बाद विदेश में रहने वाले राम भक्त भी मंदिर निर्माण में सहयोग करने के लिए दान कर सकते हैं। विहिप (VHP) के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि मंदिर निर्माण में जो भी राशि लगेगी, उसे हिंदू समाज देने में काबिल है।

बता दे की पूरे देश में राशि संग्रह का काम RSS के कार्यकर्ता और मनोनीत राम भक्त करेंगे। इसके लिए पूरे देश में 10 लाख ग्रुप बनाये गए हैं। एक ग्रुप में चार से पांच कार्यकर्ता रहेंगे। 15 जनवरी से 27 फरवरी तक एक साथ पूरे देश में यह अभियान चलेगा। इस अभियान के लिए VHP के लाखों कार्यकर्ताओं ने 44 दिनों तक पूरा समय देने का फैसला लिया है।



राम मंदिर निर्माण के लिए जो भी पैसा चेक या ड्राफ्ट के ज़रिये दिया जाएगा, वह राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नाम से बनेगा। जो राम भक्त राम मंदिर निर्माण में आर्थिक सहयोग करना चाहते हैं, वे लोग ऑनलाइन भी पैसा दे सकते हैं। ट्रस्ट ने किसी भी प्रकार के स्कैम से बचने के लिए बैंक की डिटेल भी जारी की है।

लोग भारतीय स्टेट बैंक (SBI) नया घाट अयोध्या की खाता संख्या 39161495808, पीएनबी (PNB) नया घाट अयोध्या की खाता संख्या 38650001000139999 या बैंक ऑफ बड़ौदा नया घाट अयोध्या की खाता संख्या 05820100021211 में भी ऑनलाइन राशि जमा कर सकते हैं। इसका रसीद भी ऑनलाइन ही प्राप्त होगा। इसकी पूरी जानकारी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर मुहैया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here