पूरी दुनिया में भारत के अलावा एक और देश है, जहां हिन्दू आबादी के साथ अनेक प्राचीन हिन्दू मंदिर भी हैं

0
2826
Hinduism in Bali
A foreign state where Ninety Seven Percent population is Hindu. List of must visit Hindu temples in Bali Indonesia. Info on Hinduism in Bali.

Jabalpur: दोस्तों हिंदू धर्म इसके बारे में आज तक कोई ज्ञात नहीं कर पाया कि इसका आरंभ कब हुआ, कितनी सदी पहले इसे दुनिया में लाया गया। इसीलिए इसे सनातन धर्म के नाम से भी जाना जाता है, सनातन अर्थात जिसका ना कोई आरंभ है ना कोई अंत।

ऐसा माना जाता है कि यह धरती की शुरुआत से ही मानवों का सबसे प्रथम धर्म रहा है, पर आज की भौगोलिक दृष्टि से देखें, तो हिंदू धर्म मुख्यतः भारत में ही माना जाता है। इसके अलावा नेपाल एक हिंदू राष्ट्र है और कुछ आबादी बांग्लादेश में भी हिंदुओं की आबादी पाई जाती है।

फिर भी हिंदुओं का मुख्य देश भारत ही माना गया है। पर आपको जानकार हैरानी होगी कि दुनिया में एक राष्ट्र और है, जहां 90 प्रतिशत से अधिक हिंदू निवास करते हैं एवं हिंदू धर्म के अनुरूप ही जीवन यापन कर रहे हैं।

आपको हैरानी होगी यह जान कर की दुनिया के कुछ रहस्यमय हिंदू मंदिर (Mysterious Hindu Temple) भी इसी देश में स्थित है। आज हम आपको उसी देश की पूरी जानकारी देने वाले की वह कहां स्थित है वहां धर्म का प्रचार कब और कैसे हुआ। यही हिंदुओं के लिए एक गर्व का विषय है।

कब और कैसे हिंदू धर्म यहां पर आया और स्थापित हुआ

आपको बताना चाहेंगे कि हम बात कर रहे हैं, इंडोनेशिया (Indonesia) में स्थित बाली राज्य की इतिहासकारों के अनुसार हिंदू धर्म की स्थापना आज से करीब 1500 वर्ष से भी ज्यादा पहले एक हिंदू राजा द्वारा मजापहित साम्राज्य की स्थापना हुई थी।

उन्होंने ही हिंदू धर्म का यहां प्रचार प्रसार किया और महाभारत एवं रामायण को ही मानते हुए संस्कृति का प्रचार किया। आगे के समय में मुस्लिम आक्रमण के द्वारा अब इंडोनेशिया में मुस्लिम आबादी बढ़ी, तो लगभग ज्यादातर हिंदू बाली (Bali) में आकर रहने लगे।

आज वर्तमान स्थिति के अनुसार इंडोनेशिया एक मुस्लिम देश है। परंतु बाली आज भी एक हिंदू राष्ट्र बन कर पूरे गर्व के साथ हिंदू धर्म का पालन कर रहा है। यह बकायदा राम श्री कृष्ण एवं उनकी पौराणिक गाथाओं का अवलोकन अर्थात नाट्य मंचन भी होता है, जिसे हम रामलीला कहते हैं साथ ही यहां के पवित्र चिन्ह श्रीराम एवं उनसे संबंधित देखे जा सकते हैं।

भौगोलिक दृष्टि से इस देश के करीब स्थित है ऐसे पड़ा नाम बाली

इंडोनेशिया कई छोटे-बड़े दीप से मिलकर के बना है, उन्हीं में से एक दीप है, जिसे आज बाली के नाम से जाना जाता है। भौगोलिक दृष्टि से देखें, तो जावा दीप के पूर्वी तट की ओर स्थित है।

इसके नाम की जानकारी कुछ इस तरह है कि हिंदू पुराणों में एक बहुत ही यशस्वी राजा रहे, जिनका नाम था, राजा बलि (King Bali) और उन्हीं के नाम को आधार मानकर इंडोनेशिया के द्वीप का नाम बाली रखा गया था।

आज बाली इंडोनेशिया पूरी दुनिया में हिंदू अनुयायियों को अपनी ओर खींचने में सफल है, ढेरों सनातनी इस बाली दीप को घूमने एवं वहां के मंदिरों को समझने हिंदू धर्म के दर्शन करने लाखों की संख्या में हर साल जाते हैं।

हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि भारतीय हिंदू धर्म एवं बाली के हिंदू धर्म में थोड़ा सा अंतर देखा गया है, परंतु वहां के हिंदू धर्म का आधार भी श्री राम आधारित रामायण महाभारत जैसे ग्रंथ पुराण ही है।

यहां हम कह सकते हैं कि शायद भौगोलिक दृष्टि एवं भाषाई परिवर्तन की वजह से लोगों को भारतीय और बाली के हिंदू धर्म में पूजा पद्धति को लेकर अंतर दिखाई पड़ता होगा। परंतु बाली के हिंदू भी शत-प्रतिशत सनातन हिंदू धर्म के ही अनुयाई है इसमें कोई संदेह नहीं है।

10000 से भी अधिक मंदिर बाली में दर्शन किए जा सकते हैं

भारत देश की तरह ही बाली में भी हर गली मोहल्ले में मंदिर देखे जा सकते हैं, यहां हर थोड़ी दूर में आपको हिंदू एवं सनातन संस्कृति से सराबोर पवित्र मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं।

आंकड़ों के अनुसार पूरे बाली में 10000 से भी अधिक मंदिर पाए जाते हैं, इससे इस बात का अनुमान तो लगाया ही जा सकता है कि बाली भले ही भारत से हजारों किलोमीटर दूर है, पर सनातन धर्म के मामले में यह भारत का ही एक अभिन्न हिस्सा हो सकता है।

बाली में इन मंदिरों की खूबसूरती आपको हैरान कर देगी

दोस्तों यदि आप बाली इंडोनेशिया का टूर (Indonesia Tour) करने वाले हैं, तो हजारों मंदिरों में कुछ खास मंदिर ऐसे हैं, जिनकी खूबसूरती और उनका निर्माण आपको दांतो तले उंगली दबाने पर मजबूर कर देगा।

इन मंदिरों के दर्शन आप अवश्य करें जिनके नाम हैं, तमन अयून मंदिर, शमशान घर के रूप में जाना जाता है गुनुंग कवी मंदिर, राक्षसों के चेहरों वाला गोवा गज, पुरा जगतनाथ, पुरा तमन सरस्वती। इनमें से ज्यादातर मंदिरों का निर्माण 700 से 900 वर्ष पूर्व किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here