
हिन्दू धर्म में धनतेरस एक बड़ा और विशेष त्यौहार है। 25 अक्टूबर को धनतेरस का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन से ही खरीदारी की Starting हो जाती है जो दिवाली के दिन तक चलती रहती है। धनतेरस के दिन सोने-चांदी के सिक्के, बर्तन, मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीदी जाती है। पौराणिक ग्रंथ के मुताबिक बहुत कम लोग ही जानते हैं कि धनतेरस के दिन कुछ विशेष चीजों का दान बहुत शुभ माना जाता है।
ज्योतिष में पीले रंग का रिश्ता बृहस्पति ग्रह से माना जाता है। धनतेरस के दिन भी पीले वस्त्र दान करना बहुत शुभ होता है। पौराणिक मान्यता है कि धनतेरस पर किसी गरीब व्यक्ति को पीले वस्त्रों का दान करने पर दान करने वाले को पुण्य का लाभ मिलता है।
धनतेरस के दिन दान देने योग्य 5 चीज़ें(Dhanteras Par Kya Daan Kare)
धनतेरस के दिन पीले वस्त्र का दान करना महादान कहलाता है। धनतेरस के दिन अन्नदान का विशेष लाभ मिलता है। धनतेरस के दिन अपने घर पर किसी भूखे असहाय व्यक्ति को आदर सम्मान के साथ खाना खिलाने से पुण्य मिलता है। ऐसा करने से आपके ऊपर माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। भोजन कराने के बाद उस शख्स को दान के रूप में पैसे देकर उसे विदा करें।
पौराणिक मान्यता है कि माता लक्ष्मी को झाड़ू प्रिय है। इसलिए धनतेरस के दिन झाड़ू को घर लाकर उसकी पूजा की जाती है। अगर कोई आर्थिक तंगी से परेशान हो रहा हैं तो धनतेरस के दिन झाड़ू दान करने से आपकी आर्थिक तंगी आपको अलविदा कह देती है। वहीं दान को लेने वाले शख्स के घर में भी लक्ष्मी माता का आगमन होता है।
धनतेरस के दिन नारियल और मिठाई दान करने से धन-धान्य के भंडार हमेशा भरे रहते हैं। इसके साथ ही जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का मुंह नहीं देखना पड़ता है। ये दान किसी बि असहाय या गरीब जरुरतमंद व्यक्ति को ही करना चाहिए।
धनतेरस के दिन लोहा दान करने से भाग्य का उदय होता है और दुर्भाग्य कोशो दूर भाग जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद मिल जाता है और जीवन में शुभ फलों की बढ़ोतरी होती है।



