अल्पेश ठाकोर की हार पर इस कारण बन रहे MEME और हो रहे ट्रोल: Alpesh Thakor Viral Video

0
783
Alpesh Thakor
Alpesh Thakor has lost the Bypoll elections in Gujarat. Alpesh Thakor, Dhavalsinh Zala both lost elections. BJP candidate Alpesh Thakor who was earlier in Congress loses by 3,500 votes.

Image Credits: Twitter Video Crap

गुजरात मे ओबीसी नेता और भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अल्पेश ठाकोर (Alpesh Thakor) राधनपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव हार गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कांग्रेस के उम्मीदवार रघुभाई देसाई ने अल्पेश ठाकोर को 3,500 वोट से अधिक के अंतर से हराया है।

आपको बता दें कि पटेल आरक्षण को लेकर हुए आंदोलन के दौरान ओबीसी नेता के रूप में उभरे अल्पेश ठाकोर ने 2017 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव जीता था और फिर कुछ समय बाद वह कांग्रेस पार्टी के साथ कुछ कारणों की से रूठकर बाहर हो गए थे।

अल्पेश ठाकोर धवलसिंह झाला दोनों ही उपचुनाव हार गए

Alpesh Thakor MLA अल्पेश MLA के रूप में इस्तीफा देने बाद राधनपुर सीट पर चुनाव लड़ना चाह रहा था। अल्पेश ठाकोर का एक अन्न साथी धवलसिंह झाला भी बायड सीट से उपचुनाव हार गया है। यह भी भाजपा की टिकट से चुनाव लड़े थे।

कुछ समय पहले ही कांग्रेस छोड़ने वाले अल्पेश ठाकोर गुजरात विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा में आये थे। ठीक ऐसे ही अल्पेश के पुराने साथी धवल सिंह जाला भी कांग्रेस छोड़कर भारतीय भाजपा में शामिल हुए थे।

यूज़र्स ने अल्पेश ठाकोर पर जमकर मेम सांझा किये

इसके बाद BJP ने गुजरात विधानसभा उपचुनाव (Gujarat Bye Election) में पूर्व कांग्रेस विधायक अल्पेश ठाकोर को राधनपुर सीट से टिकट देकर उतारा था। किन्तु अल्पेश ठाकोर को हार का मुह देखना पड़ा है। इस पर सोशल मीडिया पर यूज़र्स अल्पेश ठाकोर पर जमकर मेम बना रहे हैं।

कुछ लोगो ने तो अल्पेश ठाकोर की तुलना पेराशूट वाले उस लड़के से कर दी जो कुछ दिनो पहले बहुत वायरल हुआ था। वह हवा में अपने डर और अंदाज़ों के चलते वायरल हुआ था। लोगो का कहना है कि आज अल्पेश की भी ऐसी ही स्थिति है।
https://twitter.com/AkVishvakarma/status/1187358820147662848

एक सोशल मीडिया यूजर से हमने बात की तो उसने बताया कि अल्पेश ठाकुर को गुजरात की जनता से नकार दिया है। सोशल मीडिया पर अल्पेश ठाकोर का एक वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अल्पेश को बहुत ही दुख और परेशानी मे देखा जा सकता है। यह वीडियो पुराना हो सकता है किंतु अभी की स्थिति में लोग उसे काफी सांझा कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here