
Photo Credits: Twitter
Delhi: एक वक़्त पूरे भारतीय उपमहाद्वीप पर हिन्दू धर्म और हिन्दू राजाओं का राज था और फिर यहाँ अलग अलग देश बन गए। बांग्लादेश भी कभी भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था। बांग्लादेश (Bangladesh) का भी एक बहुत ही प्राचीन हिन्दू इतिहास है, जो आज ओझल होता जा रहा है। बांग्लादेश में भगवान विष्णु (Lord Vishnu) की एक अद्भुत प्रतिमा (Statue) मिली है। यहाँ पुलिस (Bangladesh Police) ने एक शिक्षक के पास से भगवान विष्णु की काले पत्थर की एक मूर्ति बरामद की है, जो 1000 साल से अधिक प्राचीन बताई जा रही है।
यह खबर गुरुवार आना शुरू हुई है। समाचारपत्र ‘डेली स्टार’ ने बताया कि पुलिस ने क्यूमिला जिले के बोरो गोआली गांव से मूर्ति बरामद की। समाचारपत्र ‘डेली स्टार’ ने बताया कि पुलिस ने क्यूमिला जिले के बोरो गोआली गांव से मूर्ति जप्त की गई। काले पत्थर की मूर्ति (Black Stone Statue) की ऊंचाई करीब 23 इंच और चौड़ाई 9.5 इंच है। इसका वजन करीब 12 किलोग्राम है।
दाउदकंडी पुलिस थाने के प्रभारी अधिकारी नजरूल इस्लाम ने कहा, ‘अबू यूसुफ नाम के एक शिक्षक (Teacher) को डेढ़ महीने पहले मूर्ति मिली थी लेकिन उसने हमें सूचित नहीं किया। गुप्त सूचना पर, हमने सोमवार रात इसे उसके घर से बरामद किया।’ अब यह खबर वायरल हो रही है।
खबर के मुताबिक़ यूसुफ ने कहा, ‘मैंने करीब 20-22 दिन पहले एक तालाब से मिट्टी खोदते समय इस मूर्ति को देखा था। हम पुलिस को सूचित नहीं कर सके, क्योंकि हम काम में व्यस्त थे।’ चट्टोग्राम संभागीय पुरातत्व विभाग के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक अताउर रहमान ने कहा, ‘भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) की यह मूर्ति बहुत कीमती है।
Bangladesh police recover Lord Vishnu's centuries-old black stone statue. pic.twitter.com/jg4FSqWllf
— sanatanpath (@sanatanpath) August 6, 2021
यह प्रतिमा 1000 साल से अधिक पुरानी है। इसे सही रख रखाव और सुरक्षा के लिए तत्काल मैनमाती संग्रहालय को सौंप दिया जाना चाहिए।’ लोकल लोग इस बात से हैरान है। अब इस हिन्दू भगवन विष्णु जी (Hindu God Vishnu) की कीमती प्रतिमा को कई दिनों तक अपने पास रखने के मामले में उस शिक्षक पर पुलिस क्या कार्यवाही करती है, इस बात की खबर निकाली जा रही है। हालाँकि इसे खुदाई में मिलना बताया जा रहा है।
अब इस स्थान पर भगवन विष्णु की इतनी प्राचीन मूर्ति मिलने से इस बात की आशंका ज़ाहिर की जा रही है की हो ना हो इस स्थान पर एक प्राचीन मंदिर के अवशेष भी दावे हो सकते है। यह स्थान इतिहास का कोई महत्वपूर्ण स्थान भी हो सकता है, जहाँ कोई प्राचीन मंदिर या नगर रहा हो। हल ही में बांग्लादेश में कई हिन्दू मंदिरों को निशाना भी बनाया गया है। ऐसे में इस खबर का ज्यादा असर होता है या नहीं यह कहना मुश्किल है।
Archaeologists have said the statue is very valuable and possibly more than 1,000 years old.#sculpture #hindugod #Bangladesh #archaeohistories https://t.co/dT7z43keD8
— Indian Link (@indian_link) August 5, 2021
बांग्लादेश में हिन्दू मूर्ति मिलने (Hindu God Statue Found In Bangladesh) की घटना यह कोई नई नहीं है। समय समय पर यहाँ पर हिन्दू इतिहास के सबूत मिलते रहते है। बता दें की 1947 में भारत और पाकिस्तान के बटवारे के साथ बांग्लादेश भी पाकिस्तान के हिस्से में चला गया था और फिर 1971 में एक नया देश बांग्लादेश बन गया था। बांग्लादेश को एक देश का दर्ज़ा दिलवाने में उस समय की भारत की सरकार और प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की अहम् भूमिका रही थी।



