
Photo Credits: Twitter
Chennai: देश और दुनिया में सिक्कों और नोट का अपना इतिहास है। भारत में हुई नोट बंदी के बाद से 1000 रुपए का नोट भी एक एक इतिहास सा बन गया है। भारत में इससे पहले हमने 1 रुपये, 2 रुपये, 5 रुपये, 10 रुपये, 20 रुपये आदि जैसी कई करेंसी नोट देखें हैं।
अगर हम आपको यह कहें की आपने कभी 0 रुपये का नोट (Zero Rupee Note) देखा है, तो आप पक्का सोच में पढ़ जायेंगे और कहेंगे नहीं। आप कहेंगे की भला एक 0 रुपए के नोट से हम क्या खरीद पाएंगे? आखिर उसकी क्या जरूरत पड़ेगी।
आपको बता दें की भारत में 0 रुपये की नोट (0 Rupee Note in India) छापा गया था। भारत में भ्रष्टाचार तो शुरू से ही रहा है और अभी भी ज़ारी ही है। कई सरकारी दफ्तरों और कंपनियों में अलग-अलग लेवल और कई तरह से कुछ लोग गलत तरीकों से लोगों से पैसों की मांग करते हैं।
ऐसे लोग रिश्वत लेने काम कर रहे हैं। ऐसे में इसी तरह के लोगों को आइना दिखाने के लिए भारत में 0 रुपये (0 Rupee Notes Printed in India) का नोट छापा गया था। अब आपको बता दें की ये नोट रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने नहीं छापे थे। ये तो पैसे मांगने वाले लोगो को सॉलिड सबक सिखाने के लिए एक अनूठा कदम था।
किसने और क्यों छापे
असल में साल 2007 में तमिलनाडु के एक NGO फिफ्थ पिलर (Fifth Pillar NGO) ने शून्य रुपये के नोट छापे थे और जनता में बांटे थे। इन एनजीओ ने हिन्दी, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा में 5 लाख के आस पास नोट लोगों को बांटे थे और बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और मार्किट में लोगों को बाँटे।
There is a 0 Rupee note present in the Indian currency system, and the only one of its kind in the entire world. pic.twitter.com/RlbAKDqdy8
— Homeless Indian (@d3athblad3) May 20, 2016
ऐसा करने का कारण था की कोई रिश्वत की डिमांड करें, तो वो उन्हें 0 रुपया का नोट देने लगे। इससे एक मैसेज जायेगा रिश्वतखोरी के खिलाफ। असल में यह NGO की तरफ से भ्रस्टाचार के खिलाफ (Zero Rupee Note to Fight Corruption) चलाया गया एक अभियान था, जो लोगो को जागरूख करने के मकसद से किया गया था।
Yes, There is a ZERO (0) rupee note in India!
Its not printed by RBI but by an NGO & this ZERO rupee note is given to anyone who asks for bribe!
There's even a cheeky note within the note that says,
"If anyone demands bribe, give this note and report the case#bribe #corruption pic.twitter.com/RXus0t2SkP— Srikanth Matrubai (@SrikantMatrubai) June 6, 2021
जीरो रुपये के नोट पर उसी NGO का नाम लिखा हुआ था और उसके ऊपर ‘हर स्तर से भ्रष्टाचार का खात्मा करें’ छापा हुआ था। नोट पर, महात्मा गांधी की तस्वीर भी बनी थी। वही नोट के पीछे वाले भाग में अधिकारियों के नंबर लिखे थे। पीछे छापा था की जब भी कोई रिश्वत मांगे, तो उन्हें यही नोट दें। कुछ समय तक यह नोट लोगो के पास घूमती रही और फिर सब फूल गए। हमने सोचा की आप फिर आपको याद दिला दें।



