दुनिया के यह खूबसूरत देश अपने यहाँ रहने और बसाने के लिए आपको लाखों रुपये देने को तैयार बैठे हैं

0
1928
City Pay You To Move
This town paying people to move there. These countries government pay you to move there. Places That Pay You To Move There in 2022.

Free File Photo Used

Delhi: विश्व में बहुत से ऐसे देश है, जो बहुत खूबसूरत है। कुछ देश दुनिया के उन सबसे खूबसूरत देशों में से एक है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते है। कई देश पहाड़ियों से घिरे होने पर सबसे शानदार जगहों में एक होते है। सभी लोग उन देशों में घूमना चाहते है।

दुनिया भर में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में सभी इस तरह के प्लेस पर रहना चाहते हैं, जहां हर तरह की सुविधाएं मिलने में कोई दिक्कत ना हो। जिस जगह पर हर तरह की जॉब पाने में भी आसानी हो, क्योंकि महंगाई के कारण किसी दूसरे देश में शिफ्ट होना बहुत कठिन हो जाता है।

हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वह उनके पसंदीदा जगहों पर घूम सके और उन देशों की खूबसूरती को निहार सके। परंतु सब से बड़ा मसला पैसे का होता है। विदेश जाना और वहां पर घूमना आसान नहीं होता। उसके लिए काफी सारे पैसे की जरूरत होती है। परंतु इन देशो में भी कुछ ऐसे देश है। जहा रहने पर पैसा दिया जाता है। शायद इस बारे में लोगो को खबर नहीं है।

इसके साथ साथ वहां की सुन्दर्यता मन को मोह लेने वाली होती है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इस दौर में भी दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो अपने यहां शिफ्ट होने पर आपको पैसे देते हैं।

इन देशों में सरकार यह कार्य देश के डेवलपमेंट के लिए करती हैं, इतना ही नहीं ये देश लोगों को अपनी तरफ बुलाने के लिए अलग-अलग सुविधाएं देते, जिससे लोग आकर्षित हो। एक तो विदेश और वहां रहने का पैसा मिले तो ये “सोने पे सुहागा” जैसा लगता है। तो आइये हम बात करते है उन देशों की जहा रहना पर पैसा मिलता है।

स्विट्जरलैंड (Switzerland)

स्विट्जरलैंड मध्य यूरोप का एक देश है। घूमने के लिए दुनियाभर से लोग आते हैं। अगर आप धरती पर स्वर्ग देखना चाहते हैं, तो एक बार स्विट्जरलैंड घूमने (Visit Switzerland) अवश्य जाएं। इसकी 60 प्रतिशत ज़मीन ऐल्प्स पहाड़ों से ढकी हुई है, जो इस देश को बहुत ख़ूबसूरत बनाती है।

इस देश में मन मोहने वाली चीज़े जैसे पर्वत, गाँव, सरोवर (झील) और चारागाह हैं और शायद ये बहुत से लोगो की ड्रीम कंट्री भी होगी। 45 साल से कम उम्र के लोगों के लिए स्विट्जरलैंड के एल्बीनेन में बसने के लिए एक शानदार ऑफर दिया जा रहा है।

स्विट्जरलैंड में शिफ्ट होने पर 21 लाख रुपये दिए जा रहे है। परंतु यहाँ रहने की सिर्फ यही शर्त है कि 10 साल तक आपको इस देश में रहना पड़ेगा। ये ऑफर सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जिन्हें स्विट्जरलैंड की नागरिकता प्राप्त हैं या फिर स्विट्जरलेंड की नागरिकता प्राप्त लोगों से शादी हो रखी हो।

इटली (Italy)

इटली एक खूबसूरत देश, इटली यूरोप महाद्वीप के दक्षिण में स्थित एक देश है। जिसकी मुख्यभूमि एक प्रायद्वीप है। विश्व के खूबसूरत देशो मे से एक इटली है। जहाँ के कैंडेला (Candela) और कैलाबेरिया जैसे शहर में रहने पर आर्थिक मदद मिलती है। अगर यहाँ पर कोई सिंगल व्यक्ति शिफ्ट होता है तो, उसे 1 लाख रुपये अनुदान राशि दी जाती है।

कोई परिवार के साथ शिफ्ट होता है, तो उसे 1.7 लाख रुपये तक दिए जाते है। आपको बता दें कि कैलाबेरिया में शिफ्ट होने के लिए आपकी उम्र 40 साल से कम होना अनिवार्य है। कैलाबेरिया में 3 साल रहने पर 24 लाख रुपये तक का अनुदान दिया जाता है।

इसके अतिरिक इटली में एक दूसरा ऑफर भी है। यहां सिसिली, सार्डिनिया, अबरूजो और मिलानो जैसे शहरों में केवल 87 रुपये में घर ख़रीदा जा सकता है। लेकिन शर्त सिर्फ इतनी है। कि, इन पुराने घरों को रेनुवेट स्वयं का खर्चा पर होगा।

वर्मोन्ट (Vermont) एक खूबसूरत देश

वर्मोन्ट संयुक्त राज्य अमेरिका का एक प्रान्त है, जो अमेरिका के पूर्वोत्तर भाग में, न्यू इंग्लैड क्षेत्र में, स्थित है। वरमोंट संयुक्त राज्य के 50 राज्यों में क्षेत्रफल का छठवाँ और दूसरा सबसे कम आबादी वाला राज्य है।

अगर आपका काम अभी घर बैठ कर वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। तो यह शहर आपके लिए बहुत अच्छा है। इस शहर की सरकार आपको 2 साल रहने का 7.4 रुपए का अनुदान देने को तैयार है। इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता यहाँ के पर्यटकों का मन मोह लेने के लिए काफी है।

स्पेन (Spain)

स्पेन एक खूबसूरत देश, स्पेन आधिकारिक तौर पर स्पेन की राजशाही एक यूरोपीय देश और यूरोपीय संघ का हिस्सा है। यह एक सदस्य राष्ट्र है। यह यूरोप के दक्षिण पश्चिम में इबेरियन प्रायद्वीप पर स्थित है। यदि आप स्पेन के पोंगा टाउन (Ponga Town Spain) में शिफ्ट होना चाहते है तो, यहां रहने का आपको 2.6 लाख रुपये तक का अनुदान मिलता हैं। यहाँ की एक विशेष बात यह है।

अगर कोई जोड़ा रह रहा हो और उनका बच्चा होता है, तो उस जोड़े के प्रत्येक बच्चे को अलग से 2.6 लाख रुपये दिए जाते है और रुबिया टाउन में शिफ्ट होने पर आपको प्रतिमाह अनुदान के तौर पर 8 हजार रुपये भी मिलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here