पाकिस्तान की स्थिति तो सबके सामने है। पाकिस्तान किन किन बुरे हालात से गुजर रहा है। आज कोई भी देश पाकिस्तान का साथ देने के लिए तैयार नही है। पाकिस्तान आतंकी को पनाह देता है इस बात से दूसरे देश भी अब पाकिस्तान का समर्थन करना छोड़ दिये है। ऐसे में पाकिस्तान के लोगो के लिए खाने को टमाटर भी नसीब नही हो रहे है। टमाटर का भाव सुन लोग हैरान है।
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में टमाटर का भाव मंगलवार को 400 रुपये किलो से अधिक स्तर पर पहुचकर अपने आप मे एक रिकॉर्ड बना दिया। टमाटर के आयात पर रोक के साथ अन्य कई वजह है, जिसके कारण भाव चरमसीमा पर पहुँच गया है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक मौजूदा समय मे टमाटर के भाव 400 से ऊपर पहुच गए है।
पाकिस्तान में ऐसे हालात हो गए है की लोग टमाटर देखकर ही खुश हो जाते है। टमाटर सबका पसंदीदा है लेकिन पाकिस्तानियो को टमाटर से भी दूरी बनानी पड़ रही है। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान सरकार ने पिछले कुछ दिन पहले ईरान से 4,500 टन टमाटर आयात करने की बात कही थी, लेकिन किन्ही कारण के चलते ये संभव नही हो पाया जिससे मार्केट में यह आयात तेजी नहीं दिखा पाया, जिसके फलस्वरूप तेजी से बढ़ती मांग के कारण टमाटर के भाव मे में निरंतर उछल होती जा रही है।
Qorma bina tamatar ke bhi bann sakta hai. Bas thoda sa Kashmir daal dena uss mein. Zaika aur badh jayega.https://t.co/100FaZObo5
— Major Gaurav Arya (Retd) (@majorgauravarya) November 20, 2019
पाकिस्तान की सबसे बड़ी न्यूज़ एजेंसी The Dawn ने भी इस खबर को बताया है की पाकिस्तान में टमाटर अब 400 रुपये किलो बिक रहे हैं। मीडिया से बातचीत के दोरान एक व्यापारी से मिली जानकारी के अनुसार कहा गया है कि ईरान से 4,500 टन टमाटर का आयात करने की बात कही थी, लेकिन इसमें से अभी तक 989 टन टमाटर ही पाकिस्तान आया है। कराची की जनता को पिछले सप्ताह उस समय धक्का लगा, जब टमाटर का भाव 300 रुपये किलो से तेजी पकड़कर बुधवार को 400 रुपये प्रति किलो पहुच गया।
कटोरा खान को आईना दिखाती छोटी सी गुड़िया😊🤷♀️ pic.twitter.com/Qzj2c44jq0
— Ritesh Desai 🇮🇳 (@riteshadesai) November 20, 2019
इस साल टमाटर की फसल में बढ़ोतरी ना होने की वजह से ये भाव आसमान को छू रहे है। एक व्यापारी से बातचीत के दौरान उसने कहा कि, “अभी ईरान और स्वात के टमाटर कराची के बाजार में दिखाई दे रहे हैं और इसमें गिरावट देखने को मिल रही है। जिसकी कारण भाव तेजी से बढ़ रहा है।” इस महीने के Starting में टमाटर की कीमत 117 रुपये प्रति किलो थी।
For the imported #PuppetFinanceMinister satra ruppay Tamatar walla. #IMFKaPakistan #GayaPakistan #DuffersInControl November14,2019 pic.twitter.com/kKEZxeWSNo
— Bushra Gohar (@BushraGohar) November 14, 2019
आंकड़े में कहा बताया गया है कि टमाटर के भाव मे तेजी के लिए संघीय सरकार को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, क्योंकि उसने किसी भी व्यापारी द्वारा फ्री आयात की परमिशन देने के बजाय कुछ लोगों के लिए आयात को सीमित कर दिया है। इसमें बताया गया है कि नतीजतन, ताफ्तान बॉडर पर सीमित मात्रा में टमाटर को पहले से ही बुक करने के बाद उसे बड़ी कीमत पर बेच दिया गया था।
फलाही अंजुमन थोक सब्जी बाजार के अध्यक्ष हाजी शाहजहां ने बताया कि इससे पहले बिना किसी रोक के आयात ने टमाटर के भाव को बाजार में बढ़ने नही दिया था। आक्रोश में आकर लोग पाकिस्तान सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे है। अब पाकिस्तान के इन हालाओं पर मेमे बनना भी चालु हो गए है।



