भारतीय नौसेना की ‘शिवांगी’ ने पायलट बन मिसाल कायम की। देश की बेटियां हर काम में सक्षम हैं

0
782
Shivangi Indian Navy Pilot
Sub-Lieutenant Shivangi hails from Muzaffarpur district of Bihar and was commissioned in June 2018. Shivangi, the first woman pilot of Indian Navy, who is soon to join operations.

भारत की बेटी देश का नाम गर्व से ऊंचा कर रही है। आज हर मातापिता अपनी बेटी को पढ़ाना चाहता है। बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना डंका बजा दिया है। बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना ने बेटियों को जीने की एक नई रोशनी दिखाई है। आज के युग में महिला हर क्षेत्र में पुरूष के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही है।

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी भारतीय नौसेना की प्रथम महिला पायलट नियुक्त होंगी। शिवांगी आने वाले 2 दिसंबर को फिक्स्ड विंग डोर्नियर सर्विलांस विमानों की प्लेन उड़ाते हुए नजर आएंगी।शिवांगी कोच्चि में Operation ड्यूटी में तैनात होंगी। वर्तमान समय मे शिवांगी का प्रशिक्षण दक्षिणी कमान में शुरू हो गई है।

शिवांगी नौसेना में जल्द ही पायलट की भूमिका में होंगी

प्रशिक्षण पूरी करने के बाद 2 दिसंबर को शिवांगी नौसेना में अपनी कमान की जिम्मेदारी उठायेंगी। भारतीय नौसेना में अभी तक किसी महिला ने पायलट बनकर उड़ान नही भरी। शिवांगी ऐसी महिला होंगी जो भारतीय नौसेना में शामिल होकर पायलट बनेगी। ये महिला के क्षेत्र में बहुत बड़ी उपलब्धि है। शिवांगी ने पायलट बनकर मिसाल कायम कर दी है।

शिवांगी ने अपने मातापिता का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया। शिवांगी ने अपनी कामयाबी के पीछे अपने माता पिता का साथ बताया। शिवांगी बिहार के मुजफ्फरपुर में रहती हैं और उन्होंने यहां यहा रहकर ही DAV पब्लिक स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी की है। शिवांगी ने बारहवीं तक की शिक्षा डीएवी-बखरी से ही कंप्लीट है।

इसके बाद शिवांगी ने सिक्किम मणिपाल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से BTech की डिग्री प्राप्त की है। भारतीय नौसेना अकादमी में शिवांगी को 27 NOC Course के अंतर्गत SAC पायलट के रूप में शामिल किया गया था।
https://twitter.com/AdarshK28156298/status/1198117174964940800
Sub-Lieutenant Shivangi hails from Muzaffarpur district of Bihar and was commissioned in June 2018. Shivangi, the first woman pilot of Indian Navy, who is soon to join operations.

शिवांगी को पिछले साल जून में वाइस एडमिरल AK चावला ने बतौर पायलट के रूप में शामिल किया था। जानकारी के मुताबिक भावना कांत भारतीय वायुसेना की प्रथम महिला पायलट बनी थीं। शिवांगी पायलट बनने को लेकर काफी खुश है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here