यहाँ देखा गया दुधिया सफ़ेद कंगारू वायरल हुआ, यह जीव अति दुर्लभ और बहुत ही अनोखा है

0
1319
White Kangaroo in Australian
Mysteries White Kangaroo captured in camera by Australian Woman. Rare White Kangaroo Spotted in Australia’s Queensland.

Photo Credits: Facebook/OutbackPioneers

Delhi: हमारी इस धरती का अधिकतर हिस्सा पानी और जंगल से भरा हुआ है। हम मानव इस धरती के बस कुछ ही पीसदी हिस्से में रहते हैं। कई जगह तो ऐसी भी हैं, जहाँ अब तक इंसान पहुँच ही नहीं पाया है। इन रहस्यमई जगहों को हिडन वर्ल्ड भी कहा जाता है। इस दुनिया में कई जीब जंतु ऐसे भी हैं, जिनके बारे में हम अभी तक जानते भी नहीं हैं।

समय समय पर कुछ अनोखे और रहस्यमई जानवर देखते रहे हैं। सोशल मीडिया के आने से अब उनकी तस्वीरें या वीडियो हम तक पहुँच ही जाती हैं। हमारी टीम भी ऐसी खबरों की खोज में हमेशा तत्पर रहती हैं। आज हम एक ऐसी की घटना और अनोखे जानवर की बात कर आ रहे हैं। गाल ही में एक ऐसा जानवर दिखा, जो कभी नहीं देखता हैं और बहुत ही दुर्लभ हैं।

ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश हैं, जहाँ कंगारू बहुत अधिक संख्या में मौजूद हैं। कंगारू इस देश का राष्ट्रीय पशु भी हैं और पहचान भी। लेकिन कंगारू का रंग भूरा या उससे कुछ मिलता जुलता होता हैं। यहाँ विदेशी मीडिया Daily Mail की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में लॉन्गरीच के पास सैरा किनन (Sarah Kinnon) नाम की एक महिला को कुछ ऐसा दिखाई दे गया, जिसे देखकर वे हैरान रह गई।

दुधिया सफ़ेद रंग का कंगारू दिख गया

सैरा को अपनी निजी ज़मीन के पास दुधिया सफ़ेद रंग का कंगारू (White Kangaroo in Australia’s Queensland) दिखा। छह महीने पहले भी लोगों को एक सफ़ेद कंगारू दिखा था और लोगों का मानना है कि ये वही कंगारू हैं, जो पहले दिखा था। सैरा के पास उस वक़्त कैमरा था और उसने ये उस दूध की तरह एकदम सफ़ेद कंगारू को अपने कैमरे में क़ैद कर लिया।

वो तो अच्छा हुआ की उन्होंने इस अनोखे सफ़ेद कंगारू की तस्वीरें (White Kangaroo Photos) ले लीं, नहीं तो कोई इनकी बातों और दावों पर यकीन ही नहीं करता। क्वींसलैंड म्यूज़ियम में क्यूरेटर ऑफ़ वर्टिब्रेट्स, पॉल ऑलिवर का मानना है कि ये जीव एक ल्युसिस्टिक कंगारू (Leucistic Kangaroo) है।

ऑलिवर ने विदेशी मीडिया में बताया कि अलबाइनो जीव की आंखें गुलाबी रंग (Pink Eyes) की होती हैं, इस जीव की आंखें नहीं दिखी। वहीं ल्युसिस्टिक जीवों की आंखें काली होती हैं। तस्वीर देशकार इस कंगारू को वयस्क बताया गया है। देखते ही देखते इस सफेद कंगारू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

आपको बता दें की आउटबैक पायनियर्स नाम के एक फेसबुक पेज पर इन तस्वीरों को पोस्ट किया गया, जिसे हज़ारों बार शेयर किया गया है और कमैंट्स की बहार आ गई हैं। कई लोग इस अनोखे कंगारू के बारे में तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हालाँकि अब यह कहा हैं और किधर चला गया हैं, यह कोई नहीं जानता हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here