जहाँ एक ओर सभी भारत की प्रशंसा कर रहे है। वही पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नही आया उसने भारत के चंद्रयान-2 मिशन को लेकर पाकिस्तान के नेता फवाद चौधरी और पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने मजाक उड़ाया जिससे खुद ही ट्रोल हो गए।
पाकिस्तानी अंतरिक्ष यात्री नमीरा सलीम और पाकिस्तान के वैज्ञानिक और पूर्व में प्रौद्योगिकी और विज्ञान मंत्री रह चुके डॉक्टर अता-उर-रहमान ने देश के नेताओं और सेना के प्रवक्ता की आलोचना करते हुए कहा कि इस्लामाबाद को ISRO से कुछ सीख लेना चाहिए।
खबरो के मुताविक डॉक्टर अता-उर-रहमान ने ट्विटर पर चंद्रयान-2 पर निशाना साधने वालो को नसीहत दी। उन्होंने ट्वीट में बोला कि भारत के चंद्र मिशन में बाधा की आलोचना करना उसका मजाक उड़ाना सही नही है। अपने लक्ष्य के इतने करीब पहुँचना अपने आप में बहुत बड़ी तकनीकी महत्वकांक्षी है।
पाकिस्तान उनसे कभी आगे नही सकता अपनी इन हरकतों से। भारत की असफलता पर खुशी मनाने की जगह हमें जागने और अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में निवेश करने की आवश्यकता है। उठो पाकिस्तान।
Critics of India regarding "failure" of moon mission are so wrong. It was still a huge technological achievement to have come so close. Pakistan is decades behind. We need to rise and invest in Space Science instead of rejoicing on the Indian failure. Wake up Pakistan!!!!
— Atta-ur-Rahman (@1964atta) September 7, 2019
Pakistani Scientist Atta-ur-Rahman is supporting ISRO Chandrayaan 2 Mission and slammed Pakistani Ministers who make fan on ISRO Chandrayaan 2 Mission.
डॉ. अता-उर-रहमान ने एक मीडिया में इंटरव्यू देते हुए कहा है कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन से पाकिस्तान को उठाने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि भारत के चंद्रयान-2 मिशन को असफल नहीं माना जा सकता, क्योंकि कई बड़े देशों के उच्च तकनीक वाले भी इस मिशन में पूरी तरह सफल नही हो पाए है।
रहमान ने बताया कि कामयाबी मिलना या ना मिलना इस प्रकार के मिशन का भाग है, लेकिन जो आखिरी टाइम तक कोशिश करता रहता है वह कभी असफल नही होता कामयाबी उससे कुछ ही पल दूरी पर होती है।



