आखिर NASA पुजारियों की भर्ती क्यों करने लगा, एलियंस से जुड़ा रहस्य, नासा ने 24 धर्मशास्त्रियों की मदत ली

0
796
Alien UFO NASA
NASA Has Hired a 24 Priest to Prepare Humans for Aliens. NASA just hired 24 theologians to study how humans will react to aliens when they first meet.

Presentation Photo

Jabalpur: इस दुनिया में रहस्यों की कोई कमी नहीं है और हमारी पृथ्वी के अलावा पूरा ब्रह्माण्ड अजीब अजीब रहस्यों से भरा हुआ है। वैसे तो कई जगह एलियंस और UFO देखने की खबरें सामने आती रहती है। अब तो नासा भी सामने से अनजान उड़न तश्तरी की बात स्वीकर चूका है। बीते दिनों अमेरिका के पेंटागन ने भी अमेरिकी नेवई के समुद्री ज़हाज़ के आस पास मंडराने की बात एक्सेप्ट कर चुका है। अब एक नई खबर ने लोगो की बेचैनी बढ़ा दी है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) इस ब्रह्मांड के रहस्यों के बारे में जानने जद्दोजहत में लगा हुआ है, जिसमें एलयिंस (Aliens) और UFO भी शामिल हैं। इसके लिए नासा ने हाल ही में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप लॉन्च किया, जो ब्रह्मांड के रहस्यों से को जान्ने की कोशिश करेगा। नासा एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए लम्बे आरसे से कोशिश कर रहा है, लेकिन उसे अभी तक कामयाबी हासिल नहीं मिल हो सकी है।

अब अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी ने एक बड़ा चौकाने वाला फैसला लिया है। नासा एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए अब पुजारियों की भर्ती करने जा रही है। एलियंस से संपर्क करने में नासा भविष्य में पुजारियों (Priests) की सर्विस लेगा। मतलब इंसानों को एलियंस से संपर्क करने में पुजारी मदद करेंगे।

बीते समय से ही पूरी दुनिया में भिन्न भिन्न जगहों से एलियंस (Aliens) को लेकर अलग-अलग दावे किए जाते हैं। कई बार लोगों ने एलियंस और UFO को देखने का दावा किया है। परन्तु हमारे ब्रह्मांड में एलियंस रियल में हैं या नहीं, इसका किसी के पास प्रूफ नहीं (No Proof) है। ऐसे में एलियंस के अस्तित्व को लेकर अभी भी रहस्य (Mystery) बना हुआ है।      

वैज्ञानिक समाज का एक तपका यह मानता हैं कि ब्रह्मांड में एलिसंय जरूर हैं। नासा भी एलियंस (NASA on Aliens) के रहस्यों को जानने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। नासा के बड़े वैज्ञानिक एलियंस और UFO के रहस्यों को जानने के लिए अंतरिक्ष में सिग्नल्स भी भेजते रहते हैं। अब पुजारी अर्थात 24 धर्म के ज्ञाता (24 Theologians) भी इन रहस्यों को जानने में वैज्ञानिकों की टीम में शामिल होने जा रहे है। इसकी पहल खुस नासा ने की है।

विदेशी मीडिया में यह खबर फ़ैल चुकी है की एलियंस के रहस्यों को जानने के लिए नासा 24 पुजारियों की मदद लेगा। अमेरिकी अंतिरक्ष एजेंसी यह जानना चाहती है कि दूसरे ग्रह पर जीवन मिलने के बाद अलग-अलग धर्मों के लोगों का रिएक्शन क्या होगा। इससे उन्हें केस स्टडी में मदत मिलेगी।

नासा ने अमेरिका के न्यू जर्सी स्थित प्रिंस्टन विश्वविद्यालय के ‘सेंटर फॉर थियोलॉजिकल इंक्वायरी (CTI)’ के अपने कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 24 धर्मशास्त्रियों को नियुक्त किया है। इस सेंटर को नासा ने साल 2014 में 1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर का फण्ड दिया था।

ब्रह्मांड में जीवन की संभावनाओं पर विस्तृत शोध के लिए नासा के दो रोवर मंगल ग्रह पर उपस्थित हैं। बृहस्पति और शनि की जानकारियाँ इकट्ठी की जा रही हैं। क्रिसमस के दिन (25 दिसंबर) को जेम्स वेब टेलीस्कोप को लॉन्च किया गया है, जो ब्रह्मांड में आकाशगंगा, तारे और ग्रह निर्माण की प्रक्रिया के अध्ययन करने में बहुत मदतगार होगा। ऐसे में एजेंसी द्वारा धर्मशास्त्रियों की नियुक्ति का अर्थ कुछ ऐसा है, जिससे ब्रह्मांड में एलियन की मौजूदगी को स्वीकार करना जरुरी हो जाता है।

विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलियन हंटिंग मिशन में 24 प्रीस्ट जुड़ेंगे।। ब्रिटेन के फेमस पादरी डॉक्टर एंड्र्यू डेविसन इस मिशन का हिस्सा हैं। दूसरे ग्रह पर जीवन की खोज, अलग अलग धर्मो के भगवान और जीवन की उत्पत्ति को लेकर पुजारियों की सोच के बारे में नासा जानने की कोशिश कर रहा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा एलियंस की तलाश और उनसे संपर्क साधने की कोशिश (Trying To Contact Aliens) कर रही है। अब देखना यह होगा कि इस काम में नासा को कामयाबी मिल पाती है या यह रिसर्च भी फाइल्स में बंद हो जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here