क्या एलियंस ने लेजर तकनीक से विशाल चट्टान को दो हिस्सों में काटा था, इतनी बारीकी आज भी संभव नहीं

0
851
Al Nasla Rock Cut
Mystery of giant desert rock cut perfectly in half solved. Al Naslaa in Saudi Arabia's Mysterious Rock mystery Done by Aliens or anything else.

Bhopal: कुछ समय से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर चढ़ा का विषय बनी हुई है और लोग इसे देशकार हैरानी भी जाता रहे है। इसे देखकर साफ़ समझा जा सकता है की यह किसी इंसान का काम तो नहीं हो सकता है। इसे देखकर ऐसा ही लगता है की यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऐसी चीजों को देखने के बाद ही लोगों के मन में एलियंस (Aliens Conspiracy) का ख्याल आता है।

सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से सऊदी अरब (Saudi Arab) में स्थित एक विशालकाय चट्टान के बारे में कई तरह की बातें कही जा रही है। ये चट्टान काफी बड़ी है, लेकिन इतना बड़ा पत्थर बीच से ऐसा काटा (Huge Rock Split Into Half) हुआ है की जैसे चाकू से किसी फल को काटा गया हो। बस इसे देख लोग हैरान है।

सऊदी अरब में मौजूद अल नसला की चट्टान (Rock Of Al Nasla). इस चट्टान को देखने के बाद कई लोगों के विचारों में मतभेद है। कुछ इसे एलियंस द्वारा काटा जाना बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे भगवान के हाँथ की सफाई करार देते हैं। सऊदी अरब के अल नसला की चट्टान को देख किसी को भी अपनी आँखों पर विश्वास नहीं होता कि ऐसी कोई चीज हो सकती है।

बता दें की हालिया समय में पृथ्वी पर अभी भी ऐसी कोई तकनीक नहीं बनी है, जो इतने विशाल पत्थर के टुकड़े इस प्रकाश से इतनी बारीकी से करें। ऐसे में इसे देखने के बाद इंटरनेट पर लोगों के बीच एलियंस (Aliens) की बातचीत होने लगी। कुछ लोगो का कहना है कि ये काम केवल एलियंस ही कर सकते हैं। ऐसी तकनीक एलियंस (Alien Technology) के पास होने के पूरी आसार है।

बता दें की अल नसला की चट्टान (Al Naslaa Rock) काफी बड़ी है। इस चट्टान को दो हिस्सों में काटा गया। अब यह किसने काटा, इसका कुछ भी पता नहीं लग पाया है। ऐसे में इसे लेकर कई तरह के अफवाहों और किस्सों-कहानियों का चलन है।

आपको बता दें की वेबसाइट रेडिट पर इस तस्वीर पर बहुत बहस हो रही है। कुछ जानकार कह रहे की यह केवल एलियन ही कर सकते है।उनके पास ऐसी लेजर तकनीक होने के पूरे आसार है। फिलहाल हमारे पास ऐसा कोई साधन या तकनीक नहीं है और ऐसा कर पाना नामुमकिन है। लोगों ने इस तस्वीर पर कई तरह के कमेंट किये। इन कम्नेट्स पर अधिकतर लोग एलियंस द्वारा किये जाने पर राज़ी हो रहे हैं।

इसे लेकर एक्सपर्ट्स का कहना थोड़ा अलग और तार्किक है। एक्सपर्ट्स मीडिया में बताते है कि सच एलियंस की थियोरी से भिन्न भी हो सकता है। उन्होंने बताया कि चट्टान का इस तरह कटना ‘Freeze-Thaw Weathering’ के चलते हो सकता है। इस प्रॉसेस में चट्टान के बीच में पानी की बूंदें चली जाती हैं।

इसके बाद तापमान में भिन्नता और गिरवाट के कारण पानी जम जाता है और चट्टान को फैला देता है। फिर गर्मी होने पर बर्फ पिघल जाती है और चट्टान के और भीतर चली जाती है। फिर ठण्ड आने पर एक बार फिर बर्फ जमती है और नीचे से भी चट्टान और अधिक फ़ैल जाती है।

यह प्रोसेस कई हजारों साल तक ऐसे ही रिपीट होती रेहती है और चट्टान बड़ी ही बारीकी से दो हिस्सों में विभाजित हो जाती है। तो हो सकता है की यह चट्टान भी इसी प्रोसेस से दो हिस्सों में बट गई होगी। परन्तु यह बस एक थ्योरी और संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here