यह कंपनी दे रही कमाल की जॉब, सब्जी तोड़ने पर मिलेंगे 63 लाख रु, इस काम की पूरी जानकरी

0
800
T H Clements and Son Ltd
UK Firm Offers Rs 63 Lakh Annual Salary To Pick Cabbage and Broccoli. This UK Firm Will Pay You 63 Lakhs Ru Per Year To Pick Broccoli.

Delhi: आज के समय में सरकारी तो सरकारी प्राइवेट नौकरी पाना भी बहुत कठिन साबित हो गया है। अब तो लोगो को इस बात से भी भरोसा उठ गया है की उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद आपको यकीन नौकरी (Job) मिलेगी। अब तो ये सब बातें किताब में ही अच्छी लगती है वही तक सीमित रह गई है।

अगर नौकरी (Job) मिल भी गई, तो आप जीवन भर उसका आनंद ले सकें, इस बात की भी कोई संभावना नही गई। इसी को देखते हुए बहुत से नौजवान अपना उद्यम स्टार्ट करते हैं। मगर खुद का बिजनेस शुरू करना भी आसान नहीं है। सफलता (Success) की यहां भी पूरी संभावना नहीं। मगर फिर भी कुछ ऐसे उदाहरण सामने आते हैं जो दूसरों का हौंसला बढ़ाते हुये नजर आते है।

यूनाइटेड किंगडम में एक फर्म है, जो प्रमुख सुपरमार्केट को ताजा फसल की आपूर्ति करती है। ये कंपनी अपने कर्मचारियों को सालाना 62,000 पाउंड (भारतीय मुद्रा में 63 लाख रुपये) के वेतन की पेशकश कर रही है। कर्मचारियों की भारी कमी को दूर करने के लिए, कंपनी (Company) ने इतने तगड़े वेतन की पेशकश की है। इन नौकरियों के लिए कंपनी की तरफ से विज्ञापन पोस्ट किए हैं।

यूनाइटेड नेशन की कंपनी द्वारा विशेष प्रकार का रोजगार

नौकरी कई प्रकार की होती है कुछ मे शैक्षणिक योग्यता की जरूरत अधिक होती है, तो कहीं मे अनुभव की अलग अलग नौकरियों में विभिन्न पदों के अनुसार तनख्वाह मिलतीं है। परंतु अगर किसी को कोई अनोखे काम के लिए लाखों की तनख्वाह मिले तो अधिकांश लोगों को आचार्य होगा, आज हम आपको एसे ही रोज़गार के विषय में बताने जा रहे हैं। जिसमें केवल सब्जी तोड़ने के लाखों रुपये मिल रहे हैं।

यूके की है कंपनी

यूनाइटेड किंगडम में ‘T H Clements and Son Ltd’ एक कंपनी है, जो प्रमुख सुपरमार्केट को ताजा ताजा फल, सब्जी आदि मुहैया कराने का काम करती है। ये कंपनी अपने कर्मचारियों को वार्षिक 62,000 पाउंड भारतीय मुद्रा के अनुसार तकरीबन 63 लाख रुपये वेतन की पेशकश कर रही है। कर्मचारियों में आई भारी गिरावट को दूर करने के लिए, कंपनी ने इतने अधिक वेतन की पेशकश की है। इस काम को करने के लिए शारीरिक रूप से तंदरुस्त होना जरूरी है, क्योंकि ये काम पूरे साल चलता है।

सब्जियां तोड़ने का हे काम

आपको बता दें कि लंदन के लिंकनशायर (Lincolnshire) में स्थित टी एच क्लेमेंट्स एंड सन लिमिटेड (T H Clements and Son Ltd) पूरे वर्ष काम करने के लिए कामगारों की खोज में है। सब्जी के थोक व्यापारी गोभी (Broccoli) बीनने वालों और ब्रोकली की कटाई (Broccoli Cutting) के लिए लोगों की खोज कर रहे हैं।

चुने हुए लोगों को प्रति घंटे 30 पाउंड (30 Pound Per Hour) का वेतन के रूप में दिया जाएगा। मतलब कोई इंसान रोजाना 8 घंटे तक काम करता है, वो भी हफ्ते में 6 दिन तो वह 1440 पाउन्ड भारतीय मुद्रा के अनुसार 146,635 वो भी सप्ताह में 6 दिन काम करके कमाता है।

स्टाफ की कमी

टी एच क्लेमेंट्स एंड सन ने बताया है कि कंपनी महामारी और ब्रेक्सिट की वजह से कर्मचारियों की भारी कमी का सामना कर रही है। महामारी और ब्रेक्सिट के बाद उत्पन्न हुई, स्थिति की वजह से प्रवासी मजदूरों पर नए प्रतिबंध लगाए गए हैं। इससे कर्मचारियों की भारी कमी हो गयी है।

किस आधार पर मिलेगा वेतन

विज्ञापन में कंपनी ने ये साफ किया है कि एक कामगारों की तनख्वाह इस आधार पर मिलेगी कि वे कितनी सब्जियां चुनते हैं। सेंट्रल रिकॉर्डर के हिसाब से यह सम्भव नहीं है कि कोई नियमित तौर पर इतना ही वेतन प्राप्त कर पाएगा।

यह कर्मचारियों की कमी से निपटने के लिए किया जा रहा है। कई रिपोर्ट्स से पता चलता है कि इस प्रकार से ऊँचे वेतन किसी कंपनी द्वारा दिया जाना कर्मचारियों की भर्ती में संकट को दर्शाता है। इसके अलावा पहले भी यूके में ट्रैक चालकों को मोटा वेतन की पेशकश कर रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here