
Image Credits: Dibrugarh Police on Twitter
Dibrugarh/Assam: पूरा देश इस वक़्त कोरोना महामारी के भय और लॉकडाउन के बीच अपना अपना जीवन जीने को मजबूर है। ऐसे में लोगो को सब्ज़ी और फल लेने में भरी दिक्कत आ रही है। कुछ लोग ठेले और साइकिल पर यह जरुरी कार्य कर रहे है। इसी के चलते लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस कई जगह सख्ती भी दुख रही है, जिसकी अनेक लोगों ने आलोचना भी करी है।
परन्तु इसी के उलट कुछ जगह से पुलिसवालों की कुछ ऐसी तस्वीरें भी आईं, जिन्होंने लोगों को सोचने पर मज़बूर कर दिया है। ऐसी सिलसिले में एक तस्वीर भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम से आई है। असम के डिब्रूगढ़ में पुलिस ने एक सब्जी बेचने वाली लड़की को उसकी मदत करने के उद्देश्य से एक बाइक गिफ्ट की है।
डिब्रूगढ़ पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में खबर देते हुए बताया लिखा, “जनमोनी गोगोई नामक बच्ची इस वक़्त भो अपने घर को चलाने के लिए साइकिल पर सब्जी बेचती है। इसलिए हमने इस बच्ची की मेहनत से प्रेरित होकर और अपने डीजीपी साहब के आदेश पर उसके व्यवसाय के लिए बाइक गिफ्ट की है।” इस पहल से लड़की की बहुत मदत हो गई है।
आपको बता दें की सोशल मीडिया पर मिली जानकारी के अनुसार यह लड़की असम के डिब्रूगढ़ से जनमोनी गोगोई है। ये एक स्टूडेंट है और लॉकडाउन के इस कठिन दौर में भी इसने अपने परिवार की ज़िम्मेदारी उठाई और साइकिल पर सब्जी बेचना चालू किया। अब डिब्रुगढ़ पुलिस उसकी मेहनत और उम्र को देखते हुए उसे एक मोपेड बाइक डिफ्ट की।
Janmoni Gogo sells vegetables on a bicylcle to fend for her family. Inspired by her self respect & guided by our visionary @DGPAssamPolice Sir's direction to transform ourselves from police force to facilitators of economy, DYSP HQ gifted the little entrepreneur a moped / bike pic.twitter.com/kncyhRQEr9
— Dibrugarh Police (@dibrugarhpolice) May 11, 2020
Dibrugarh Police wrote that Janmoni Gogo sells vegetables on a bicylcle to fend for her family. Inspired by her self respect and guided by our visionary Assam Police DGP Sir’s direction to transform ourselves from police force to facilitators of economy, DYSP HQ gifted the little entrepreneur a moped bike.
आपको बता दें की यह लड़की वायरल हो गई थी। सोशल मीडिया पर डिब्रूगढ़ की लड़की की खबर पाकर पुलिस के इस प्रयास को बहुत पसंद किया जा रहा है। यूजर्स इन तस्वीरों को साँझा करते हुए पुलिस की बहुत तारीफ कर रहे हैं और जनमोनी को भी बहुत समर्थन दे रहे हैं। हर कोई उसकी मेहनत की मिशाल दे रहा है और उसे योद्धा बता रहा है।
She is Janmoni Gogoi from my Home District Dibrugarh. A student, during #Lockdown , she took the responsibility of her family, started selling vegetables in cycles.. inspiration for all youngsters of respecting work culture..hope PM @narendramodi ji will mention her in #Mankibaat pic.twitter.com/WyzDEK8oVw
— Oxomiya Jiyori 🇮🇳 (@SouleFacts) May 4, 2020
An user wrote on Twitter, She is Janmoni Gogoi from my Home District Dibrugarh. A student, during #Lockdown , she took the responsibility of her family, started selling vegetables in cycles. Inspiration for all youngsters of respecting work culture. hope PM Modi ji will mention her in Man ki baat.
अब लोगो ने डिब्रूगढ़ पुलिस को धन्यवाद दे हुए अन्न राज्यों की पुलिस को भी ऐसा ही प्रयास करने की नसीहत देना चालू कर दिया है। इस बच्ची पर लोगो का एक विचार यह भी है की उसने पुलिस पर पत्थर नहीं फेंका और ना ही सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुक्सान पहुँचाया और न ही इसने किसी को कोई दुःख दिया। इसने अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाई और पुलिस ने भी उसे सहायता उपलब्ध करवाई।



