
Patna: खूब सारे पेसे और एक आलीशान ज़िंदगी यह ख्वाहिश हर व्यक्ति की होती है, इंसान दिन रात कड़ी मेहनत करके पेसे कमाता है। पेसे कमाने का उसका मकसद अपनी निजी जरूरतों को पूरा करना होता है। अपनी दैनिक जरूरत पूरी करने के बाद 2 पेसे हर इंसान जोड़ता है। ताकि बुरे समय में यह जमा पेसे उसके काम आ सके।
आम आदमी के अकाउंट में कुछ लाख रुपये ही होते है, क्योंकि अपनी जरूरतों को पूरा करने के बाद आम आदमी सिर्फ 1 या 2 लाख रुपये साल का ही जोड़ पता है। परंतु कभी ऐसा हो कि आप सुबह सुबह उठकर अपना अकाउंट चेक करे और आपको लाखो करोड़ों नहीं, बल्कि खरबों रुपये आपके अकाउंट में दिखे, तो आप क्या करेंगे। शायद आप बहुत खुश हो जाए, क्योंकि इतनी रकम एक साथ एक आम इंसान के लिए देखना अविश्वसनीय है।
बिहार मे एक शख्स के अकाउंट मे आए खरबों रुपये
किंतु ऐसा बिहार (Bihar) राज्य के नगर बड़हिया में वार्ड नंबर 2 में रहने वाले सुमन कुमार जी के साथ में हुआ है। सुमन कुमार (Suman Kumar) के खाते में अचानक ही इतने पेसे आ गए, जिन्हें वह अपनी पूरी जिंदगी दिन रात मेहनत करके भी नहीं कमा सकते।
सुमन के खाते में अचानक ही 1,68,33,42,58,400 रुपये आ गए है। इस नंबर को पढ़ने के लिए शायद आपको 2 से 3 बार नंबर को पढ़ना पड़ा हो क्योंकि यह नंबर खरब में है। लेकिन सुमन कुमार के लिए यह सिर्फ एक नंबर नहीं है।
इतनी रकम उनके अकाउंट में अचानक ही आ गई हैं। इस विषय मे जब सुमन कुमार से पूछा गया, तो वह इस संबंध में कहते है कि उनके नाम के कोटक सिक्योरिटीज बैंक ट्रेडिंग अकाउंट पर 26 जुलाई को सुबह 11:20 मिनिट अचानक ही इतनी सारी राशि आ गई।
मुंबई मालदा ब्रांच को शख्स ने सूचना दी
सुमन कुमार जी ने बताया कि सुबह जब उनके मोबाइल पर इतनी सारी राशि के क्रेडिट होने का मैसेज आया तो मैसेज आने के बाद ही वह बहुत परेशान हो गए। उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इतनी सारी रकम उनके खाते में कैसे आ सकती है। हालांकि सुमन जी ने खाते से कोई पेसे नहीं निकले है।

सुमन कुमार जी बताते है। यह राशि उनके अकाउंट में आना मुसीबत के समान है। इसलिए वह बताते हैं कि इस मुसीबत को दूर करने के लिए उन्होंने 27 जुलाई को स्पीड पोस्ट के द्वारा मुंबई मालदा ब्रांच को सूचना दी।
अभी तक नहीं मिली कोई जानकारी
सुमन को अभी तक वहां से किसी प्रकार का जवाब नहीं मिल पाया है। सुमन बताते है कि अभी भी उनके खाते में वह राशि रखी है। आपको बता दे कि सुमन शेयर मार्केट में पैसे भी लगाने का काम करते है।
सुमन के खाते में इतनी अधिक राशि आने से वह बहुत परेशान हो गए है। इसलिए वह कोटक सिक्योरिटीज मैं इतनी ज्यादा राशि के आने का क्या कारण है यह जानने गए। लेकिन अब तक सुमन को इसका कोई ज़वाब नहीं मिला है।
आरटीआई से लगातार मांगी जानकारी
उन्होंने इतने पेसे आने का कारण जानने के लिए आरटीआई मांगी है। आरटीआई सुमन ने लगातार कोटक बैंक से इस विषय के बारे मे जानकारी मांगी है। यह राशि कैसे आई, कहां से आई, किसके माध्यम से आई। इन सब से सम्बन्धित उनके खाते की जानकारी उन्होंने मांगी है।
इस राशि का मालिक आख़िर कौन है। इसकी इन्फॉर्मेशन सुमन जी ने मांगी है। सुमन कुमार ने बताया कि अब तक उन्हें उक्त राशि का उनके अकाउंट में क्रेडिट होने का कुछ भी Information कंपनी से नहीं प्राप्त हुआ है।




