महिला ने बंदरों के लिए अपना घर छोड़ा, पिछले 8 साल से जंगल में वानरों के साथ रह रही हैं

0
21748
monkey lover woman
Uttar Pradesh Banda woman is monkey lover and living in jungle with monkeys last 8 years. Woman became monkeys mother.

Photo Credits: Social Media

Banda: प्रकृति ने कई तरह की चीज़ें बनाई पेड़ पौधे इंसान और कई तरह के जानवर। कहते है इंसानों में दिमाग होने से वो हर काम हानि और लाभ देख कर करता है। परंतु एक जानवर जिसके पास दिमाग नहीं होता वो लाभ और हानि नहीं देखता वो सिर्फ प्रेम का भूखा होता है और आपसे सिर्फ प्रेम चाहता है।

प्रेम करना तो कोई जानवरो से सीखे एक पालतू कुत्ता दुनिया का सबसे बफादार जानवर होता है। जो निःस्वार्थ अपने मालिक की सुरक्षा करता है। प्रेम सबसे पवित्र शब्द माना जाता है। क्योंकि दुनिया का हर वो काम इस एक शब्द से संभव है। जो क्रोध से नहीं हो सकता।

दुनिया में बहुत से लोग जानवरो को पसंद नहीं करते और उन्हें नुकसान पहुचते है और बहुत से ऐसे लोग भी है, जो जानवरो को अपने बच्चों की तरह पालते है बड़ा करते है। कही न कही एक दो पशु प्रेमी (Animal Lover) होते ही है, उनका लक्ष्य होता है कि जो इस धरती में आया है। चाहे फिर वो किसी भी रूप में हो वो बिना तकलीफ के अपना जीवन यापन करे। वनों की कटाई से बहुत सारे वन्य जीव विलुप्त हो गए है।

अगर ऐसा ही होते रहा तो हमारी धरती का संतुलन बिगाड़ जाएगा। आपको बता दे की सब जीव जंतु हमारे वातावरण के लिए बेहद जरुरी है, क्योंकि नही जीवो से धरती का संतुलन बना हुआ है। आज की कहानी है एक बन्दर प्रेमी महिला (Monkey lover Woman) की जिन्होंने उनके लिए अपना घर छोड़ दिया और जंगल में उनके साथ रहने लगी, तो आइए विस्तारपूर्वक जानते है इसके बारे में।

भीषण गर्मी जीव जंतु के जान पर बनी

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्मी और धुप ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस गर्मी के मौसम में ना जाने कितने जीव जंतु अपनी जान गवा बैठते है। इस मौसम में धूप के कारण कई पानी के स्त्रोत सूख जाते है। जिससे कई जानवर प्यासे ही मर जाते है और जो बचे हुए पानी के स्त्रोत होते है, वे उन जीवों की पहुच से दूर होते है।

हर साल यह गर्मी लोगों को बड़ा सताती है। इन सब परिस्थितियों को समझते हुए। एक यूपी (Uttar Pradesh) राज्य के बांदा (Banda) जिले में एक बूढ़ी सी महिला ने ऐसा काम करके दिखाया, जो लोग सोच भी नहीं सकते। इस महिला का काम तारीफ़ के काबिल है। इस महिला ने अपना घर वार छोड़ दिया और जंगल में जानवरों के बीच अपनी एक छोटी सी कुटिया बना कर रहने लगी है। वह महिला उन जानवरो का ख्याल खुद रखती है।

जंगल में रह कर जानवरों की सेवा में लगी है महिला

बांदा जिले के अंतर्गत कटरा इलाके की महिला की उम्र करीब 60 वर्ष है, इस बुजुर्ग महिला का नाम रानी उर्फ कुशमा है। यह महिला पुण्य का काम कर रही है। रानी पिछले कई वर्षो से बागै नदी के किनारे एक देवी स्थान के पास अपनी कुटिया बना कर रहती हैं और इस गर्मी के मौसम में जानवरों की देखभाल करती है।

रानी कहती है यूपी और एमपी के जंगलों में काफी सारे बन्दर है। अक्सर गर्मी की धुप में नदी और नहरों का पानी सूख जाता है। जिससे बंदरो का जीवन संकट में पड़ सकता है। इसीलिए वे अपने घर से दूर जंगलों में रह कर उन बंदरो की सुरक्षा करती है।

इस नेक काम के लिए 8 साल दे चुकी है रानी

मिली जानकारी के अनुसार रानी बीते 8 सालों से जंगल में रह रही है। उन्होंने स्वयं अपनी झोपड़ी तैयार की है और बंदरों की सेवा में जुटी हुई है। रानी कहती हैं कि जब तक जीवन है मैं अपना फर्ज पूरा करुँगी। रानी का पूरा परिवार कालिंजर क्षेत्र में आने वाला कटरा में रहता है। कुछ समय पूर्व ही रानी ने अपना एक बेटा खोया है और बाकि के तीन बेटे गांव में अपने अपने परिवारो के साथ रहते हैं। उनके बेटे जंगल में रानी मिलने आते रहते हैं।

नाना प्रकार के नाम दिए है बन्दरो को

आपको जान कर ख़ुशी होगी की रानी के इस नेकी से भरे काम के लिए ग्रामीणों ने काफी मदद की है। वे लोग जीव-जंतुओं और रानी के खाने पीने का ख्याल रखते है। जहाँ उन्होंने अपनी कोठरी बनाई है, वहां पर वे खाने के लिए ढेरो चीजें रख कर आते है।

दूसरी तरफ रानी के साथ ये बंदर इतने ज्यादा हिल मिल गए है कि वे ज्यादा समय रानी के पास ही रहते है। रानी को उनके प्रति लगाव हो गया है। वैसे ही बन्दरो को बजी रानी से लगाव हो गया है। जंगल के पास ही रानी की 2 बीघा खेती पड़ी हुई है। जब भी रानी अपने खेत की तरफ जाती है, तो सारी वानर सेना उनके पीछे पीछे चल देती है।

जानकारी यह भी है कि रानी ने सभी बंदरों को एक एक नाम दिया है और सभी बन्दर अपना अपना नाम भी जानते है। हैंडपंप से पानी पिलाते वक़्त रानी सभी बंदरों को उनके नाम से बुलाती है। उनका नाम पप्पू, चुन्नू, मुन्नू कालू आदि है। रानी की आवाज सुन पूरी वानर सेना इस तरह भागती है, जैसे मानो उनकी मां ने उन्हें पुकारा हो। जहाँ जहाँ उनके इस काम की बात होती है वहां वहां लोग उनकी तारीफ करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here