अयोध्या राम मंदिर के लिए तैयार हो रहा 2100 किलो का घंटा, चमकाने में जुटा है यह मुस्लिम व्यक्ति।

0
1613
Ram Mandir Ayodhya Big Bell Ghanta
Ayodhya Ram Temple Bell Six Feet In Height, 5 Feet In Width Weighing 2100 Kg Crafted For Ram Mandir In Ayodhya. Ghanta of Ram Mandir: Ek Number News

Representative Demo Image

Ahodhya, Uttar Pradesh: सुप्रीम कोर्ट की ओर से राम मंदिर का निर्णय सुनाए जाने के बाद अब जलेसर में घंटा बनाए जाने की तैयारियां जोर पकड़ ली है। पहले से ही एक घंटे का ऑर्डर मिल चुका था। इस पर घिसाई का कार्य इकबाल के हाथों में हैं। घण्टा बनकर Ready हो चुका है। इस घंटे की रकम 10 लाख रुपये है। अब 10 घंटों पर और कार्य चल रहा है।

अयोध्या में राममंदिर निर्माण का रास्ता क्लियर होने के बाद जलेसर में घंटा बनाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। एक साथ 10 घंटे तैयार किये जा रहे हैं। एक घंटा बनकर Ready हो गया है। इस घंटे का बुकिंग पहले से ही हो गई थी। घंटा बना रहे विकास मित्तल ने कहा कि राम मंदिर के लिए देश के सभी मंदिरों से बड़ा और भारी घंटा बनाकर तैयार किया जा रहा है।

राम मंदिर अयोध्या के लिए 2100 किलो का घंटा

इसका वजन करीब 2100 किलो का होगा। जो घंटे बनकर तैयार हो रहे हैं, उनमें पीतल के अतिरिक्त अन्य धातुओं का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इस घंटे को बनाने में 10 लाख रुपये से ज्यादा का खर्चा आ रहा है। इस घंटों की बड़ी मांग को देखते हुए कारीगरों की भी संख्या में भी इजाफा किया गया है। जो घंटा बनकर तैयार किया जा रहा है, इसकी ऊंचाई छह फुट तथा चौड़ाई पांच फुट के आसपास होगी।

Ayodhya Ram Temple Bell का काम शुरू हो गया

अयोध्या में राम मंदिर ही नहीं बल्कि पूरी अयोध्या को संवारने की प्लांनिग हो रही है। इस घण्टा को तैयार करने में हिन्दू भाई लोगो के साथ मुस्लिम भाई भी साथ दे रहे है। इस घंटा बनाने में घिसाई का काम कारीगर शमशुद्दीन और इकबाल के हाथ मे हैं। दाउदयाल कुशवाह कारखाना में मुख्य कारीगर हैं।

अभी अन्य घंटों की बुकिंग नही मिली है। घंटा बनाने को लेकर फोन कॉल पर बात हुई थी, तो बताया गया है कि जब समिति बन जाएगी, तो पूरा Order दिया जाएगा। अभी आप बनाने की तैयारियां Start कर दीजिए।

राममंदिर पर जो घंटा लगेगा वह हमारे कारखाने से ही तैयार हो जाएगा। उस घंटे पर हमारा और जिले का नाम भी लिखा होगा। जब भी कोई इस घंटे को देखगा तो जानकारी रहेगी कि यह जलेसर से बनकर तैयार हुआ है। यह तो हमारे लिए बड़े गौरव की बात है।

राम मंदिर के लिए बनारस के व्यापारी की ओर से बनवाए गए घंटे का Order Cancel कर दिया है। जो इस घंटे का ऑर्डर दिया था उसको अभी नहीं उठाएंगे। दस लाख रुपये की की रकम से बने इस घंटे को अब राममंदिर के लिए ही पहुचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here